एक्सप्लोरर

Moradabad News: यूट्यूबर अब्दुल्लाह पठान पर गोरखपुर की युवती ने बलात्कार का लगाया आरोप, मुकदमा हुआ दर्ज

UP News: यूपी के मुरादाबाद में रहने वाले यूट्यूबर अब्दुल्लाह और उसके भाई के खिलाफ एक युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है. पुलिस ने युवती का बयान लेकर तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में प्रसिद्ध यूट्यूबर और कथित हकीम अब्दुल्लाह पठान समेत तीन लोगों पर गोरखपुर की युवती ने सामूहिक दुष्कर्म करने का केस दर्ज कराया है. युवती ने गर्भपात कराने और धमकी देने का भी आरोप लगाया है. पुलिस ने युवती की शिकायत पर कुंदरकी थाने में यूट्यूबर अब्दुल्लाह पठान और उसके भाई ग्राम प्रधान अब्दुल मलिक सहित तीन लोगो के खिलाफ केस दर्ज किया है. पीड़िता ने आरोप लगाया कि यूट्यूबर ने उसे अपने दवाखाने में नौकरी देने के बहाने बुलाकर पहले दुष्कर्म किया और साथ ही अश्लील वीडियो बनाकर उसका शोषण किया. 

गोरखपुर की रहने वाली युवती का आरोप है कि 2021 में सोशल मीडिया के माध्यम से उसका परिचय कुन्दरकी के रहने वाले यूट्यूबर अब्दुल्लाह पठान से हुआ था. अब्दुल्लाह पठान ने उसे बताया कि वह कुन्दरकी में दवाखाना चलाता है. नौकरी का झांसा देकर जुलाई 2021 में उसने युवती को कुन्दरकी अपने घर बुला लिया. उसने नशीली दवा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो खींच लिए और वीडियो बना ली. होश में आने पर उसने यूट्यूबर के खिलाफ कार्रवाई की बात कहीं तो शादी का झांसा देकर उसे शांत करा दिया गया.  

अब्दुल्लाह और उसके भाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज
युवती का आरोप कि अश्लील फोटो और वीडियो की वजह से अब्दुल्लाह उसे ब्लैकमेल करता रहा और बदनामी के डर से वह चुप रही. अब्दुल्लाह पठान का भाई अब्दुल मलिक जो ढकिया जुम्मा गाँव का ग्राम प्रधान भी है. अब्दुल मलिक अपने एक अज्ञात साथी लेकर उसके कमरे पर गलत इरादे से पहुंचा और दोनों ने तमंचे के बल पर युवती के साथ बलात्कार किया. युवती ने जब इसकी शिकायत युवती ने अब्दुल्लाह पठान से की तो उसने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी और चुप रहने को कहा. फिलहाल युवती के द्वारा लगाए गए आरोपों पर कुंदरकी थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. 

डेढ़ मिलियन सब्सक्राइबर्स है अब्दुल्ला पठान के
आपको बता दें कि यूट्यूब पर अब्दुल्ला पठान के  लगभग डेढ़ मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं. जहां वह खुद को ताकतवर दिखाते हुए वीडियो बनाता है. इसके साथ साथ अपने देसी दवाखाने में आए मरीजों को दी दवाइयों को और उसके लाभ के बारे में भी बताता है. इससे पहले पिछले साल अक्टूबर के महीने में यू ट्यूबर और कथित हकीम अब्दुल्लाह पठान दवाखाने पर स्वास्थ्य विभाग की छापे मार कार्रवाई से सुर्ख़ियों में आया था. इस मामले में आरोपी यूट्यूबर अब्दुल्ला पठान और उसके से संपर्क किया गया तो उन्होंने ने कैमरे के सामने बात करने से तो इंकार कर दिया.

क्या कहना है अब्दुल्लाह पठान का
अब्दुल्लाह पठान का कहना है कि इससे पहले भी अप्रैल 2024 में उक्त महिला ने कोतवाली जिला महाराजगंज में इसी तरह के गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत की थी जिस पर वहां की पुलिस ने पारिवारिक झगड़ा बताते हुए अपनी रिपोर्ट लगे थी. जिसकी प्रतिलिपि भी उनके पास है. यह मामला पति पत्नी के विवाद का है जिसका परिवार न्यायालय मुरादाबाद में भी एक वाद चल रहा है. पत्नी के द्वारा लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं. एसपी ग्रामीण संदीप कुमार मीणा ने बताया की इस मामले में पीड़ित युवती की तरफ से दी गयी शिकायत के आधार पर कुन्दरकी थाने में सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है.

ये भी पढ़ें: Ranipur Tiger Reserve: रानीपुर टाइगर रिजर्व बनेगा ईको टूरिज्म हब, टूरिस्टो के लिए यहां कई सारी सुविधाओं का होगा इजाफा

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भगवा चोला पहनकर जनता को भ्रमित...', डिप्टी CM ब्रजेश पाठक का शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर हमला
'भगवा चोला पहनकर जनता को भ्रमित...', डिप्टी CM ब्रजेश पाठक का शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर हमला
'सिफारिश से नहीं मिलने वाली टिकट...', सपा सांसद आनंद भदौरिया ने किसके लिए किया इशारा?
'सिफारिश से नहीं मिलने वाली टिकट...', सपा सांसद आनंद भदौरिया ने किसके लिए किया इशारा?
आजमगढ़: भू-माफिया की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क, फर्जी खतौनी से जमीन हड़पने के आरोप में बड़ी कार्रवाई
भू-माफिया की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क, फर्जी खतौनी से जमीन हड़पने के आरोप में बड़ी कार्रवाई
CM योगी ने आयुष विश्वविद्यालय में छात्रावास का किया उद्घाटन, निर्माणाधीन ऑडिटोरियम का किया निरीक्षण
CM योगी ने आयुष विश्वविद्यालय में छात्रावास का किया उद्घाटन, निर्माणाधीन ऑडिटोरियम का किया निरीक्षण

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
'सिफारिश से नहीं मिलने वाली टिकट...', सपा सांसद आनंद भदौरिया ने किसके लिए किया इशारा?
'सिफारिश से नहीं मिलने वाली टिकट...', सपा सांसद आनंद भदौरिया ने किसके लिए किया इशारा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
IND vs ENG 1st ODI Date, Time: T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे
T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है IND vs ENG पहला वनडे
10 साल पुरानी कंधे की चोट से जूझ रहे थे पवन कल्याण, 3.5 घंटे चली सर्जरी
10 साल पुरानी कंधे की चोट से जूझ रहे थे पवन कल्याण, 3.5 घंटे चली सर्जरी
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की अमेरिका में गोली मारकर हत्या, बेटा भी हुआ घायल, क्या है पूरा मामला
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की US में गोली मारकर हत्या, बेटा भी घायल, क्या है पूरा मामला
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
Potato Boiling Guide: एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
Embed widget