एक्सप्लोरर

सपा से निकाले जाने के बाद CM योगी से पहली बार मिलीं विधायक पूजा पाल, सामने आई तस्वीर

Lucknow News: सपा से निष्कासन के बाद पूजा पाल ने कहा था कि मैंने सच बोला और आगे भी बोलती रहूंगी. मैं उन महिलाओं की आवाज हूं, जिन्होंने अपनों को खोया है. अब CM से मुलाकात के बाद नई सियासी हलचल तेज है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कौशांबी जिले की चायल विधानसभा क्षेत्र की विधायक पूजा पाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की. जिसके बाद सियासी गहमागहमी तेज हो गयी है और कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. यह मुलाकात तब हुई है, जब पूजा पाल को समाजवादी पार्टी से बीते दिनों निष्कासित कर दिया गया था.

बता दें कि पूजा पाल को समाजवादी पार्टी ने हाल ही में पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता के आरोप में निष्कासित कर दिया था. दरअसल विधानसभा के मॉनसून सत्र के दौरान 'विजन-2047' पर चर्चा में पूजा पाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की 'ज़ीरो टॉलरेंस' नीतियों की खुलकर तारीफ़ की थी. उन्होंने कहा था कि योगी सरकार की अपराध विरोधी नीतियों ने उनके पति राजू पाल के हत्यारों को सजा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इस बयान के कुछ ही घंटों बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया.

पूजा पाल का बयान

सपा से निष्कासन के बाद पूजा पाल ने कहा कि मैंने सच बोला और आगे भी बोलती रहूंगी. मैं उन महिलाओं की आवाज हूं, जिन्होंने अपनों को खोया है. योगी जी ने अतीक अहमद जैसे माफियाओं का खात्मा कर कई परिवारों को न्याय दिलाया. उन्होंने सपा के 'पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक' नारे पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वह स्वयं पिछड़े समुदाय से हैं, लेकिन सपा ने उनकी आवाज को दबाया.

राजू पाल हत्याकांड और अतीक अहमद

पूजा पाल के पति राजू पाल जोकि प्रयागराज पश्चिम से बसपा विधायक थे. 2005 में दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी. इस हत्याकांड का आरोप माफिया-राजनेता अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ पर लगा था. 2023 में अतीक अहमद और अशरफ की पुलिस हिरासत में हत्या के बाद पूजा पाल ने योगी सरकार की नीतियों का समर्थन किया और कहा कि मुख्यमंत्री ने उनके परिवार को न्याय दिलाया. पूजा पाल ने विधानसभा में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरे छिपे आंसुओं को देखा और अतीक अहमद जैसे अपराधियों को सजा दिलाई.

सियासी समीकरणों में बदलाव की आहट

पूजा पाल की सीएम योगी से मुलाकात ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है. माना जा रहा है कि वह जल्द ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकती हैं. पूजा पाल ने पहले भी 2024 के राज्यसभा चुनाव में सपा की पार्टी लाइन के खिलाफ क्रॉस-वोटिंग की थी और फूलपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी का समर्थन किया था. उनकी यह मुलाकात और योगी सरकार के प्रति झुकाव 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले नए सियासी समीकरणों का संकेत दे रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुरादाबाद: दलित महिला के सिर पर पिस्टल रखकर कराया धर्म परिवर्तन, शिकायत पर मुस्लिम दंपत्ति गिरफ्तार
मुरादाबाद: दलित महिला के सिर पर पिस्टल रखकर कराया धर्म परिवर्तन, शिकायत पर मुस्लिम दंपत्ति गिरफ्तार
यूपी: उफनते नाले में बारातियों से भरी बोलेरो बही, युवकों ने जान जोखिम में डालकर बचाईं 6 जिंदगियां
यूपी: उफनते नाले में बारातियों से भरी बोलेरो बही, युवकों ने जान जोखिम में डालकर बचाईं 6 जिंदगियां
Varanasi News: वाराणसी में मानव तस्करी का पर्दाफाश, एक लाख में बेची गई किशोरी; 5 गिरफ्तार
वाराणसी में मानव तस्करी का पर्दाफाश, एक लाख में बेची गई किशोरी; 5 गिरफ्तार
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
Embed widget