एक्सप्लोरर

'मैं किसी काम का नहीं', ग्रेटर नोएडा की बड़ी यूनिवर्सिटी में छात्र ने किया सुसाइड, लिखा भावुक करने वाला नोट

Greater Noida News: मृतक छात्र के परिजनों का कहना है कि शिवम कई महीनों तक कक्षाओं में नहीं गया, लेकिन कॉलेज प्रशासन ने इस बारे में कभी अभिभावकों को सूचित नहीं किया.

ग्रेटर नोएडा की शारदा यूनिवर्सिटी के बीटेक छात्र शिवम (24 वर्ष) ने स्वतंत्रता दिवस की रात नॉलेज पार्क स्थित हॉस्टल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सूचना मिलने पर थाना नॉलेज पार्क पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फॉरेंसिक टीम और पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया, जहां से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है.

शिवम ने अपने अंतिम पत्र में लिखा जब आप यह पढ़ रहे होंगे, मैं मृत हो चुका होऊंगा. मेरी मौत का निर्णय मेरा है, इसमें किसी का हाथ नहीं है. यह दुनिया मेरे लिए नहीं है, मैं किसी काम का नहीं हूं. मेरी मृत्यु के लिए किसी को जिम्मेदार न ठहराया जाए. मैं उन सभी से माफी मांगता हूं जिन्होंने मुझे प्यार किया. मां-बाबा, सॉरी… मैं आपकी मदद नहीं कर पाया. तनाव और दबाव अब और सहन नहीं कर पा रहा था. लोग डरें नहीं, मेरी मौत के बाद मैं किसी को नुकसान नहीं पहुंचाऊंगा.

परिजनों ने लगाया विश्वविद्यालय पर लापरवाही का आरोप

सुसाइड नोट मिलने के बाद मृतक छात्र के परिजन आहत हैं. पिता ने आरोप लगाया कि यूनिवर्सिटी केवल फीस वसूलने में लगी रही, जबकि उनकी जिम्मेदारी थी कि छात्र की उपस्थिति और पढ़ाई की जानकारी घरवालों को देते. परिजनों का कहना है कि शिवम कई महीनों तक कक्षाओं में नहीं गया, लेकिन कॉलेज प्रशासन ने इस बारे में कभी अभिभावकों को सूचित नहीं किया. इसके बावजूद उनसे लगातार सेमेस्टर फीस वसूली जाती रही. परिवार का आरोप है कि यह विश्वविद्यालय की गंभीर लापरवाही है. वहीं इस मामले में जब शारदा विश्वविद्यालय के अधिकारियों से बात करनी चाही तो फोन नहीं उठाया.

बीडीएस की छात्रा ने भी की आत्महत्या

वहीं शारदा विश्वविद्यालय में एक माह के अंदर दो छात्रों ने का सुसाइड का मामला सामने आया है. आखिर शारदा विश्वविद्यालय में छात्र क्यों प्रेशर में आकर के आत्महत्या कर रहे हैं. कुछ दिनों पहले एक बीडीएस की छात्रा ने भी शारदा विश्वविद्यालय के हॉस्टल में आत्महत्या कर ली थी. उसने सुसाइड नोट छोड़ा था जिसमें उसने आरोपी शारदा विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पर लगाया था. वहीं नॉलेज पार्क क्षेत्र में एक महीने के अंदर तीन छात्र छात्रा अभी तक आत्महत्या कर चुके हैं.

छात्र की मौत से सदमे में परिवार और साथी छात्र

एडीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने बताया कि निजी अस्पताल से सूचना मिली थी कि शारदा यूनिवर्सिटी के एक हॉस्टल में छात्र ने फांसी लगाई है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पंचनामा भरा. इस मामले में जांच जारी है और सुसाइड नोट की सामग्री को भी गंभीरता से देखा जा रहा है. फिलहाल पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है, वहीं छात्र की मौत से परिवार और साथी छात्र गहरे सदमे में हैं. मृतक छात्र के परिजनों की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है. शिकायत के आधार पर मामले की जाँच की जाएगी. इस मामले में हर पहलुओं से जाँच की जा रही है.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget