एक्सप्लोरर

Raebareli News: ऊंचाहार में चाचा-भतीजे के बीच जुबानी जंग, MLA मनोज पांडे और यश पांडे आमने-सामने

Raebareli News In Hindi: ऊंचाहार से विधायक मनोज पांडे व उनके भतीजे यश पांडे के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है. इस बीच यश पांडे ने अपने ही विधायक चाचा के खिलाफ राजनीतिक जंग छेड़ दी है.

रायबरेली की ऊंचाहार विधानसभा सीट इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है.  ऊंचाहार से वर्तमान विधायक मनोज कुमार पांडे व उनके भतीजे यश पांडे के बीच जुबानी जंग ने राजनीतिक  सरगर्मियां बढ़ा दी है. जहां एक तरफ ऊंचाहार सीट से तीन बार के विधायक मनोज कुमार पांडे को अपनी राजनीतिक जमीन बचाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है.

वहीं उनके ही भतीजे यश राकेश पांडे ने ऊंचाहार सीट पर अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए राजनीतिक बिसात बिछाना शुरू कर दिया है. जिसका ही परिणाम रहा कि यश पांडे ने अपने ही चाचा को धोखेबाज तक की संज्ञा दे डाली.  

वैचारिक मतभेद से बड़े मुकाबले के संकेत

विधायक मनोज पांडे और उनके भतीजे यश पांडे के बीच जुबानी जंग और जबरदस्त वैचारिक मतभेद एक बड़े मुकाबले की तरफ संकेत दे रहे हैं. हालांकि इसके पहले भी पारिवारिक कलह सुर्खियों में रही है.  जिसमें यश पांडे की मां भारती पांडे ने भी अपने पति राकेश पांडेय की हत्या की कीमत ले लेने का आरोप अपने ही देवर मनोज पांडे पर लगा चुकी है. बीते कुछ दिनों के घटनाक्रमों पर नजर डाला जाए तो अब पारिवारिक कलह पूरी तरह राजनीतिक लड़ाई में बदल चुकी है.

अविमुक्तेश्वरानंद की यात्रा में वीएस पांडे ने चाचा पर किया कटाक्ष 

स्वामी अभी मुक्तेश्वरानंद की यात्रा के दौरान यश पांडे ने रायबरेली में उन्हें अपने आवास पर ठहराया. उन्होंने सार्वजनिक बयान दिया कि मैं सत्ता के साथ नहीं, सत्य के साथ हूं. जिसका राजनीतिक गलियारों में साफ अर्थ लगाया जा रहा है कि उनके चाचा मनोज पांडे इस समय भाजपा से विधायक हैं.

उन्होंने सनातन व शंकराचार्य का अपमान करने वाली सरकार का साथ दिया है लेकिन वह सत्ता का नहीं बल्कि सत्य का साथ दे रहे हैं. शंकराचार्य की यात्रा के दौरान भी यश पांडे अपने चाचा मनोज पांडे की घेराबंदी करने से नहीं चुके. 

ऊंचाहार सीट पर तैयारी में जुट चुके हैं यश पांडे 

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए यश पांडे ने अपने ही चाचा मनोज पांडे का विरोध करते हुए राजनीतिक तैयारी शुरू कर दी है.  तीन बार से विधायक रहे मनोज पांडे समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं.  जिसका फायदा उनके भतीजे यश पांडे लेने की कोशिश कर रहे हैं.  

अगर राजनीतिक गलियारों की चर्चा पर ध्यान दिया जाए तो ऊंचाहार विधानसभा सीट से यश पांडे समाजवादी पार्टी के टिकट से अपनी दावेदारी ठोक सकते हैं.  अगर ऐसा हुआ तो एक ही परिवार के दो लोग आमने सामने होंगे.  जिसमें तीन बार से विधायक मनोज पांडे के लिए अपनी साख बचाने की चुनौती होगी वही यश पांडे एक नई लकीर खींचकर राजनीति में धमाकेदार प्रवेश करने की कवायद करेगे.

ये भी पढ़ें: यूपी में जमीन के मुकदमों में आएगी भारी कमी! योगी सरकार कानून में जोड़ेगी नई धाराएं, रजिस्ट्री नियमों में होंगे बदलाव

Input By : पंकज सिंह
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP इंटरनेशनल ट्रेड शो: 90 देशों के 600 से अधिक विदेशी खरीदार होंगे शामिल
UP इंटरनेशनल ट्रेड शो: 90 देशों के 600 से अधिक विदेशी खरीदार होंगे शामिल
पीलीभीतः KGN कॉलोनी में चला बुलडोजर, सपा नेता पर धोखाधड़ी का आरोप
पीलीभीतः KGN कॉलोनी में चला बुलडोजर, सपा नेता पर धोखाधड़ी का आरोप
यूपी में मौसम को लेकर योगी सरकार अलर्ट, जिलाधिकारियों को दिए निर्देश
यूपी में मौसम को लेकर योगी सरकार अलर्ट, जिलाधिकारियों को दिए निर्देश
ताजमहल में मॉकड्रिल, CISF, UP पुलिस, ASI और डॉग स्क्वॉड हुए शामिल
ताजमहल में मॉकड्रिल, CISF, UP पुलिस, ASI और डॉग स्क्वॉड हुए शामिल

वीडियोज

बद्रीनाथ धाम को म्यूजिक शो का मंच बनाने की कोशिश, हिंदू भक्त और प्रकृति प्रेमी नाराज
पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती में शामिल हुए PM मोदी
YRKKH: Kabir से शादी की ज़िद पर अड़ी Maira, Armaan ने उठाया हाथ!
Bollywood News: Love & War पोस्टर पर ट्रोलिंग: क्या भंसाली का मैजिक पड़ा फीका? (25.09.26)
Breaking | SIR Controversy | Election Commission: Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष ने खोला मोर्चा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
EC विवादः कांग्रेस का CEC ज्ञानेश कुमार पर हमला, कहा- ‘अप्रूवर बन जाइए, नहीं तो...’
EC विवादः कांग्रेस का CEC ज्ञानेश कुमार पर हमला, कहा- ‘अप्रूवर बन जाइए, नहीं तो...’
जन सुराज ने कर दी बड़ी मांग, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें'
जन सुराज ने कर दी बड़ी मांग, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें'
भारत के 7 दिग्गज क्रिकेटर, जिन्हें BCCI ने नहीं दिया फेयरवेल मैच
भारत के 7 दिग्गज क्रिकेटर, जिन्हें BCCI ने नहीं दिया फेयरवेल मैच
सनग्लास लगाकर ही क्यों नेपाल PM बलेन शाह ने यूएनजीए में दी स्पीच? जानें वजह
सनग्लास लगाकर ही क्यों नेपाल PM बलेन शाह ने यूएनजीए में दी स्पीच? जानें वजह
Avengers: Doomsday का माहौल 2 महीने पहले ही सेट, री-रिलीज में Endgame Encore ने पहले दिन ही छाप लिए 8 करोड़
Avengers: Doomsday आने से पहले ही मार्वल ने भारत के बॉक्स ऑफिस पर आग लगा दी
पूरा मणिपुर और नागालैंड के 9 जिले अशांत क्षेत्र घोषित, MHA ने जारी की अधिसूचना
पूरा मणिपुर और नागालैंड के 9 जिले अशांत क्षेत्र घोषित, MHA ने जारी की अधिसूचना
गेंदे की खेती बना सकती है लखपति, त्योहारों में रहती है जबरदस्त डिमांड
गेंदे की खेती बना सकती है लखपति, त्योहारों में रहती है जबरदस्त डिमांड
पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती में शामिल हुए PM मोदी, भजन क्लबिंग में झूमे- Video
पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती में शामिल हुए PM मोदी, भजन क्लबिंग में झूमे- Video
Embed widget