एक्सप्लोरर

Meerut News: रेप पीड़िता ने केरोसिन छिड़ककर की खुद को आग लगाने की कोशिश, सुरक्षाकर्मियों ने बचाया

Meerut Crime News: पुलिस का कहना है कि ये अनुसार घटना करीब छह महीने पहले की है. युवती ने अपने ही गांव के युवक के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कराया था. अधिकारियों ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

UP Crime News: मेरठ के सरधना में शनिवार (4 नवंबर) को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में दुष्कर्म का कथित शिकार एक युवती ने आत्मदाह का प्रयास किया, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने केरोसिन की बोतल और माचिस छीनकर उसे विफल कर दिया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. सूचना पर मौके पर पहुंचे उप जिलाधिकारी (एसडीएम) पंकज प्रकाश राठौर ने पीड़ित पक्ष को हर संभव कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया.

एसडीएम ने बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस में दुष्कर्म पीड़िता युवती कुछ लोगों के साथ आई थी. उन्होंने बताया कि मामला थाना सरुरपुर से जुड़ा है और संबंधित पुलिस को इस मामले में तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि आज तहसील दिवस (संपूर्ण समाधान दिवस) सरधना में एक परिवार अपने साथ ज्वलनशील पदार्थ लेकर उपस्थित हुआ और उसने अपने दुष्कर्म के मुकदमे में प्रतिवादी को गिरफ्तार करवाने की मांग की. 

पड़ोसी युवक के खिलाफ किया था रेप केस

उन्होंने पुलिस द्वारा उपरोक्त ज्वलनशील पदार्थ परिवार से ले लिया गया और वार्ता कर मुकदमें में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि वादी पक्ष की युवती द्वारा अपने एक पड़ोसी युवक के खिलाफ दुष्कर्म किये जाने की एक तहरीर थाने में दी गई थी. उनके अनुसार पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर घटना की विवेचना की गई और समस्त साक्ष्यों का संकलन करके मुकदमे में अंतिम रिपोर्ट प्रेषित की गई. 

मामला छह महीने पहले का

प्रमुख साक्ष्यों में घटना के समय अभियुक्तों का घटनास्थल पर मौजूद न होकर पंजाब में होना पाया गया. उन्होंने कहा कि जो भी नये तथ्य वादी पक्ष द्वारा दिए जाएंगे उनकी भी उचित जांच कर तर्कसंगत कार्रवाई की जाएगी. उधर सरूरपुर पुलिस के अनुसार घटना करीब छह माह पहले की है जब क्षेत्र के एक गांव की एक युवती ने अपने ही गांव के युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था. 

ये भी पढ़ें- 

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मदरसों में हिंदू बच्चे ले रहे इस्लामिक शिक्षा, जांच में हुआ बड़ा खुलासा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget