एक्सप्लोरर

युगांडा रिपब्लिक में फंसे 7 भारतीय, बीजेपी सांसद ने विदेश मंत्रालय से हस्तक्षेप करने को कहा

Meerut News: घर को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए युगांडा रिपब्लिक गए सात भारतीयों को प्रताड़ित किया जा रहा है. जिसके बाद उन्होंने वीडियो के जरिए भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है.

Meerut News Today: युगांडा रिपब्लिक के चीनी मिल में नौकरी करने गए 7 भारतीयों की जिंदगी संकट में है. उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है.वो बेहद तनाव में हैं. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर मदद की गुहार लगाई है. इस मामले में राज्यसभा सांसद डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपई ने विदेश मंत्रालय से हस्तक्षेप करने और मदद करने की गुहार लगाई है.

युगांडा रिपब्लिक में सात भारतीय फंसे हैं. उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है. उन्हें जिंदा भट्टी में झोंकने की धमकी दी जा रही है. वो इतने तनाव में हैं कि आत्महत्या करने की सोच रहे हैं. युगांडा में मेरठ के रहने वाले अशोक भी फंसे हैं. उन्होंने वीडियो बनाकर मदद की गुहार लगाई है. आइए जानते हैं उन्होंने वीडियो में क्या कहा है.

परिजन लगा रहे सरकार से मदद की गुहार 

युगांडा रिपब्लिक में फंसे मेरठ के करनवाल गांव के रहने वाले अशोक शर्मा को इतना प्रताड़ित किया जा रहा है कि जब कोई रास्ता नहीं निकला तो उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दी. इसके बाद परिवार के लोगों को वीडियो मिली तो उनकी नींद उड़ गई. अशोक ही नहीं बल्कि कई और लोग भी युगांडा में फंसे हैं. परिवार के लोग बेहद परेशान हैं, सरकार से गुहार लगा रहे हैं कि उनकी मदद की जाए. अशोक की बहन बहुत परेशान है.

झूठे केस में फंसाने की दी जा रही है धमकी 

दरअसल, विदेश में नौकरी और ज्यादा पैसे के कमाने के लिए मेरठ और कई जिलों के लोग जी एम शुगर लिमिटेड युगांडा में नौकरी करने गए, लेकिन झूठे वादों और लालच में फंस गए. उनके पासपोर्ट भी जब्त कर लिए गए हैं. उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी दी जा रही है. अशोक के छोटे भाई कंकरखेड़ा इलाके में रहते हैं. उनका कहना है कि हमारा भाई और उनके साथी दिक्कत में हैं. सबसे गुहार लगा रहे हैं. राज्यसभा सांसद डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपई, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, पुलिस और प्रशासन से भी गुहार लगाई है.

राज्यसभा सांसद ने की विदेश मंत्रालय से संपर्क

अशोक शर्मा के साथ ही मुजफ्फरनगर के योगेश कुमार, योगेंद्र कुमार, सहारनपुर के जसबीर, रुड़की उत्तराखंड के सुखरामपाल, हरियाणा के ऋषिपाल और पटना बिहार के मृत्युंजय कुमार भी फंसे हैं. अशोक के परिजनों ने बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपई से गुहार लगाई. उन्हें युगांडा में फंसे भारतीयों के कागजात भी सौंपे हैं और कहा है कि भारतीयों को बचा लो. लक्ष्मीकांत वाजपई ने तुरंत की विदेश मंत्रालय से संपर्क किया और वहां के अफसरों को पूरी कहानी बता दी. राज्यसभा सांसद डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपई ने जल्द से जल्द मदद मांगी है और इस पर विदेश मंत्रालय ने भी संज्ञान लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें: बरेली में भूमाफियाओं में कानून का नहीं कोई खौफ! प्लाट पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में फायरिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी, जगदगुरू परमहंस आचार्य ने आरोपी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
CM योगी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी, जगदगुरू परमहंस आचार्य ने आरोपी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
मुजफ्फरनगर में भारी बारिश का कहर, जर्जर पुलिस चौकी में घुसा पानी; आम जनता परेशान
मुजफ्फरनगर में भारी बारिश का कहर, जर्जर पुलिस चौकी में घुसा पानी; आम जनता परेशान
यूपी में देर रात 20 IAS अधिकारियों के तबादले; बलिया, आजमगढ़ और इटावा में बड़े बदलाव
यूपी में देर रात 20 IAS अधिकारियों के तबादले; बलिया, आजमगढ़ और इटावा में बड़े बदलाव
यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, राज्य सरकार से जवाब तलब
यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, राज्य सरकार से जवाब तलब

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
Embed widget