एक्सप्लोरर

Meerut: शादी से इनकार किया तो गर्लफ्रेंड की हत्या कर प्रेमी ने खुद को मारी गोली, 2 हफ्ते बाद मिला लड़की का शव

मेरठ में लड़की ने शादी करने से मना किया तो प्रेमी ने सुनसान जंगल में ले जाकर मौत के घाट उतार दिया. वहीं लड़के ने घर आकर खुद को भी गोली मारने की कोशिश की. पुलिस ने 2 हफ्तों बाद शव को बरामद कर लिया है.

Uttar Prdaesh News: उत्तर प्रदेश के राज्य परिवहन विभाग में कार्यरत एक महिला क्लर्क ने शादी से इनकार कर दिया तो हताश प्रेमी ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. यह घटना 11 नवंबर को हुई थी, लेकिन शव दो हफ्ते बाद बरामद किया गया. पुलिस के मुताबिक सनी कुमार नाम के व्यक्ति ने प्रेमिका का शव को जंगल में फेंक दिया था. वहीं घर लौट कर खुद को भी गोली मारने की कोशिश की थी. वह फिलहाल बेहोश है और अस्पताल में भर्ती है.

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि पीड़िता के परिजनों ने बताया कि 11 नवंबर को सोनिका सोम अपनी स्कूटी से मेरठ के भैंसाली बस डिपो स्थित अपने कार्यालय के लिए निकली, लेकिन घर नहीं लौटी. उसके परिवार ने उसी रात पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और आरोप लगाया कि किसी ने सोनिका का अपहरण कर लिया है. परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया और पुलिस ने जांच शुरू की.

सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा
पुलिस ने कहा, सीसीटीवी फुटेज से खुलासा हुआ कि 11 नवंबर को सोनिका ने अपनी स्कूटी सरधना में खड़ी की और सनी के साथ बाइक पर निकल गई. वह उसे अटेराना के बाहरी इलाके में एक जंगल में ले गया, लेकिन 40 मिनट के बाद वह अकेले सरधना वापस आया और अपने घर चला गया. घर पहुंचते ही सनी ने खुद को गोली मारने की कोशिश की, लेकिन उसके परिजनों ने उसे बचा लिया और इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे.

इन धाराओं में केस दर्ज
इस बीच सोनिका की तलाश की जा रही थी. वहीं दो हफ्ते बाद अटेराना के पास जंगल में एक महिला की लाश पड़ी मिली. सोनिका के परिवार ने उसके शव की पहचान की. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पीड़ित परिवार का आरोप है कि सनी सोनिका पर शादी का दबाव बना रहा था. उसके मना करने पर उसने वारदात को अंजाम दिया. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) केशव कुमार ने कहा, परिजनों की शिकायत के आधार पर अपहरण के मामले में आईपीसी की धारा 302 (हत्या) जोड़ी गई है और सनी कुमार को आरोपी बनाया गया है.

Mainpuri Bypoll: शिवपाल को नसीहत, अखिलेश यादव पर तंज, बीजेपी सांसद का यादव परिवार पर तीखा हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget