एक्सप्लोरर

कानपुर: मामूली विवाद ने पकड़ा तूल, दो पक्षों के बीच जमकर हुई पत्थरबाजी, एक युवक की मौत

कानपुर में दो पक्षों के बीच उस वक्त जमकर संघर्ष हो गया जब मामूली सी बात पर विवाद शुरु हुआ. इस दौरान ईंट पत्थर भी खूब चले. पूरी घटना में एक शख्स की जान चली गई.

कानपुर: महानगर के चकेरी थाना क्षेत्र के वाजिदपुर इलाके में देर रात दो पक्षों में मामूली बात को लेकर विवाद हो गया. देखते देखते दोनों पक्षों से दर्जनों लोग इकट्ठा हो गए और एक दूसरे पर पथराव कर दिया. घटना में एक युवक बुरी तरह घायल हो गया, जिसे अस्पताल पहुंचाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं, मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे दोनों पक्षों को शांत कराया और क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया.

पानी के पाउच पर पैर पड़ने से दूसरे युवक पर पड़े छींठे

जानकारी के मुताबिक, एक युवक का पैर सड़क पर पड़े पानी के पाउच में पड़ गया जिसकी छींठे दूसरे युवक पर पड़ गईं. जिसके बाद दो संप्रदाय के लोग आमने सामने आ गए और हंगामा होने लगा. देखते देखते दोनों पक्षों से में जमकर पत्थरबाजी शुरू हो गई. पत्थरबाजी में पिंटू नाम का युवक बुरी तरह घायल हो गया, जिसे आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद क्षेत्र में 4 थानों की फोर्स के साथ एसपी सिटी एएसपी मौके पर स्थिति को काबू करने में जुटे हुए हैं. वहीं, हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं. क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि पहले भी झगड़ा हुआ था, लेकिन जाजमऊ चौकी इंचार्ज ने किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की.

सीएम ने किया मुआवजे का एलान

कानपुर के चकेरी थाना अंतर्गत रविवार रात में हुए झगड़े में निषाद परिवार के एक सदस्य की मृत्यु पर मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त करते हुए संवेदनाएं प्रकट की है और परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की. पुलिस को निर्देशित किया है कि इस उपद्रव की इस घटना में शामिल उपद्रवियों को तत्काल गिरफ़्तार कर उनके ख़िलाफ़ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि कार्रवाई एक मिसाल हो. मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देशित किया है कि यदि स्थानीय प्रशासन के स्तर पर किसी प्रकार की ढिलाई हुई तो उनके ख़िलाफ़ भी प्रभावी कार्रवाई की जाए वहीं, कानपुर मामले में मुख्यमंत्री ने सभी आरोपियों के ख़िलाफ़ NSA लगाने के आदेश हैं.

ये भी पढ़ें.

कानपुर: 28 साल बाद पाकिस्तान से अपने वतन लौटे शमशुद्दीन, पिता से नाराज होकर छोड़ा था घर, ऐसे पहुंचे पड़ोसी मुल्क

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हापुड़ में भू-माफियाओं पर एक्शन, अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर
हापुड़ में भू-माफियाओं पर एक्शन, अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर
आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget