एक्सप्लोरर

Mahoba News: महोबा पुलिस ने शातिर बदमाश का किया एनकाउंटर, नकदी सहित हथियार बरामद

UP News: महोबा पुलिस ने शातिर बदमाश को एनकाउंटर में गिरफ्तार किया है, पुलिस ने बदमाश के कब्जे से नकदी समेत हथियार को बरामद किया है. पुलिस पकड़े गए के खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है.

Mahoba Encounter: महोबा में पुलिस ने एनकाउंटर कर एक शातिर बदमाश को दबोचा है. पकड़े गए बदमाश का गैंगस्टर सहित पुराना आपराधिक इतिहास है जो शहर में चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था. पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली मार कर उसे पकड़ लिया. बदमाश के पकड़े जाने से शहर में हुई चोरी की दो वारदातों का भी खुलासा हुआ है जिसके पास से अवैध तमंचा कारतूस सहित नगदी और बाइक बरामद कर ली गई. घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया.

आपको बता दें कि शहर में एक के बाद एक हो रही चोरी की वारदातों को लेकर महोबा पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने कोतवाली पुलिस को चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले बदमाशों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे. जिस पर शहर कोतवाल अर्जुन सिंह ने अपने मुखबिरों को लगाया हुआ था. जिसमें आज पुलिस को कामयाबी मिल गई है. बताया जाता है कि शहर में हुई हुई चोरी की वारदातों के खुलासे को लेकर लगी पुलिस टीम को सूचना मिली कि करिया पठवा के पास बिलवई पुलिया में सशस्त्र एक व्यक्ति अपराधिक घटना को अंजाम देने की नीयत से खड़ा है यदि पुलिस समय से पहुंचे तो उसे पकड़ा जा सकता है. 

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली
मुखबिर खास की सूचना पर शहर कोतवाल अर्जुन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और जैसे ही पुलिस बजरिया की तरफ जाने वाली सड़क पर पहुंची बदमाश ने पुलिस को देखते ही जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया. जिस पर पुलिस ने घेराबंदी कर आत्मरक्षा के लिए फायर किया है. बदमाश और पुलिस की मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लग जाने से वह घायल हो गया और पुलिस ने उसे पकड़ लिया है. 

पुलिस ने बताया कि, पकड़ा गया बदमाश शहर के ही फतेहपुर बजरिया इलाके में रहने वाला गैंगस्टर राजू अहिरवार पुत्र कंधी अहिरवार है. जिसका पुराना आपराधिक इतिहास है. गैंगस्टर सहित चोरी, गांजा, शस्त्र अधिनियम, जुआ अधिनियम सहित कई आपराधिक मुकदमे दर्ज बताई जा रहे हैं. पुलिस ने बदमाश के पास से 315 बोर का एक तमंचा, तीन जिंदा कारतूस सहित एक खोखा कारतूस बरामद किया. साथ ही चोरी के 13 हजार रुपये और एक बाइक भी पुलिस ने बरामद कर ली है. घायल बदमाश को इलाज के लिए पुलिस ने जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया जहां उसका उपचार किया जा रहा है.

इस मामले को लेकर एएसपी वंदना सिंह बताती है कि, उक्त बदमाश के पकड़े जाने से शहर में हुई चोरी की दो वारदातों जिसमें दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 610/24 और 640/24 का खुलासा भी हो गया है. बदमाश के पास से चोरी की नगदी, बाइक बरामद कर ली गई. पकड़े गए बदमाश का पुराना बड़ा आपराधिक इतिहास है. जिस पर अब वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें: Basti News: बस्ती में नाबालिग लड़की के सुसाइड मामले ने पकड़ा तूल, हिंदू संगठनों ने की कार्रवाई की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शोले का टंकी वाला सीन भी फेल', ओपी राजभर ने अखिलेश पर कसा तंज
'शोले का टंकी वाला सीन भी फेल', ओपी राजभर ने अखिलेश पर कसा तंज
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
'युवा शक्ति प्रदेश की सबसे बड़ी पूंजी', सीएम योगी ने लिखी पाती
'युवा शक्ति प्रदेश की सबसे बड़ी पूंजी', सीएम योगी ने लिखी पाती
कांग्रेस के खिलाफ BJP का जोरदार प्रदर्शन, वंदे मातरम के अपमान का आरोप
कांग्रेस के खिलाफ BJP का जोरदार प्रदर्शन, वंदे मातरम के अपमान का आरोप

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget