एक्सप्लोरर

UP: महोबा में खनन के लिए लगाई गई विस्फोटक सामग्री पर गिरी बिजली, हुआ बड़ा धमाका, 2 मजदूरों की मौत

Mahoba News: महोबा में पहाड़ में खदान के दौरान बड़ा हादसा हो गया, जब खनन के लिए लगाए विस्फोटक पर अचानक बिजली गिर पड़ी और एक बड़ा धमाका हो गया इस हादसे में दो की मौत हो गई.

उत्तर प्रदेश के महोबा में रविवार को खदान के दौरान बड़ा हादसा हो गया. जहां खनन के लिए पहाड़ पर विस्फोटक सामग्री लगाई गई थी. तभी अचानक आकाशीय बिजली उस पर गिर गई और बारूद में एक बड़ा धमाका हो गया और भारी चट्टानें मजदूरों पर आकर गिरीं, इस हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं. 

ये दर्दनाक हादसा पसवारा गांव स्थित पहाड़ खंड संख्या चार, अराजी संख्या 791, रकबा 4 हेक्टेयर पर चल रहे खनन कार्य के दौरान हुआ. इस पट्टे का संचालन केशवबाबू शिवहरे करता है और ये पट्टा पवन कुमारी के नाम दर्ज है. 

हादसे के वक्त मकरबई गांव निवासी 38 वर्षीय सलीम अपने चचेरे भाई 35 वर्षीय हसन और अन्य मजदूरों के साथ पहाड़ पर काम कर रहा था. इसी दौरान 21 वर्षीय शिवम और 35 वर्षीय नारायण सिंह भी वहां मौजूद थे. इन लोगों ने खनन कार्य के लिए पहाड़ में विस्फोटक सामग्री लगाई गई थी. 

खनन के लिए लगाए विस्फोटक पर गिरी बिजली

विस्फोटक सामग्री लगाते ही अचानक उस पर आकाशीय बिजली गिर गई जिससे उसमें ज़ोरदार ब्लास्ट हो गया. धमाके के बाद भारी चट्टानें टूटकर मजदूरों पर गिर पड़ीं. इस दर्दनाक हादसे में सलीम और नारायण सिंह की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं हसन और शिवम गंभीर रूप से घायल हो गए.

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए. हादसे के बाद खदान संचालक सहित जिम्मेदार लोग वहां से फरार हो गई. वहीं स्थानीय लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर हसन को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. 

ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि खदानों में बिना किसी सुरक्षा उपकरण के मजदूरों से काम कराया जाता है. यही वजह है कि आए दिन मजदूरों की जिंदगी खतरे में पड़ जाती है. ग्रामीणों ने बताया कि ब्लास्टिंग के समय वे डर के साए में रहते हैं. मृतकों के परिजनों ने खदान संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई और आर्थिक मदद की मांग की है. 

हादसे की सूचना पर दो थानों की पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। एसडीएम शिवध्यान पांडे ने बताया कि शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और घायलों का इलाज कराया जा रहा है. इस हादसे से मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में मातम का माहौल है.

UP: 7 साल पहले गायब हुआ पति, पत्नी-बेटा करते रहे इंतजार, अचानक दूसरी महिला के साथ रील में दिखा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी: महिला सुरक्षा के तैयार हो रहा विशेष मॉनिटरिंग सेल, ऐप से होगा कनेक्ट
यूपी: महिला सुरक्षा के तैयार हो रहा विशेष मॉनिटरिंग सेल, ऐप से होगा कनेक्ट
अखिलेश यादव पर मंत्री गिरीश यादव का तंज, 'अयोध्या गए थे तो रामलला...'
अखिलेश यादव पर मंत्री गिरीश यादव का तंज, 'अयोध्या गए थे तो रामलला...'
UPSIDA: फैक्ट्री रजिस्ट्रेशन 3 साल में दोगुने से अधिक, निवेश-रोजगार को रफ्तार
UPSIDA: फैक्ट्री रजिस्ट्रेशन 3 साल में दोगुने से अधिक, निवेश-रोजगार को रफ्तार
UP: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी@5.0 की तैयारियां तेज, 7000 परियोजनाएं तैयार
UP: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी@5.0 की तैयारियां तेज, 7000 परियोजनाएं तैयार

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget