एक्सप्लोरर

UP: पहले Covaxin तो दूसरी बार शख्स को लगाया Covishield का टीका, खूब हुआ हंगामा

यूपी के महराजगंज में अस्पताल प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है. यहां एक शख्स को पहले Covaxin तो दूसरी बार Covishield लगा दी गई. जानकारी होने के बाद जमकर हंगामा भी हुआ. 

महराजगंज: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों की बड़ी लापरवाही देखने को मिली है. जिम्मेदारों ने सीडीओ के वाहन चालक को कोरोना के टीके के नाम पर पहले Covaxin तो दूसरी बार Covishield लगा दी. मामले की जानकारी होते ही पीड़ित सहित अन्य लोगों नाराजगी जाहिर करते हुए टिकाकरण स्थल पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया. इसके बाद सूचना पाकर मौके पर आला अधिकारी पहुंचे जिसके बाद मामला शांत हुआ. 

25 फरवरी को लगी थी पहली डोज 
पीड़ित उमेश ने बताया कि वो सीडीओ गौरव सिंह सोगरवाल के वाहन चालक हैं. जिन्हें 25 फरवरी को पहली डोज Covaxin लगी थी. इन्हें दूसरी डोज 25 मार्च को लगनी थी. लेकिन, किसी कारण के वजह से विलंब हो गया था. जिसके चलते वे बीते मंगलवार को अपनी दूसरी डोज लेने के लिए जिला अस्पताल के महिला अस्पताल पहुंचे. 

अधिकारियों से की शिकायत 
अस्पताल में उन्हें Covaxin की जगह जिम्मेदारों की तरफ से  Covishield लगा दी गई. जब इसका पता उन्हें चला तो वो भयभीत हो उठे. उसके बाद इसकी अन्य लोगों को जानकारी देते हुए उच्च अधिकारियों से शिकायत दर्ज कराई. वहीं इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एके श्रीवास्तव ने बताया कि वैक्सीन का कोई साइड इफेक्ट नहीं है. स्वास्थ्य कर्मी से स्पष्टीकरण भी तलब किया गया है.

लगातार बढ़ रहे हैं केस 
इस बीच उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. यूपी में बीते 24 घंटों में कोरोना के 20,510 नए मामले सामने आए हैं. उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 1,11,835 हो गई है. प्रदेश में 4,517 लोग इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं और सक्रिय मामलों की संख्या 1,11,835 है. संक्रमण की वजह से अब तक 9,376 लोगों की मौत हुई है. रविवार को प्रदेश में 2,10,121 सैंपल की जांच की गई. 

ये भी पढ़ें: 

कोविड पॉजिटिव सीएम योगी आदित्यनाथ में हैं कोरोना के ये लक्षण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget