एक्सप्लोरर

प्रयागराज: संतों की हत्या के विरोध में महंत का अनशन, सीबीआई जांच की मांग

महाराष्ट्र में दो साधुओं की हत्या को लेकर प्रयागराज में संतों में रोष है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। वहीं संगम नगरी में महंत अनशन पर बैठ गये हैं।

प्रयागराज, एबीपी गंगा। महाराष्ट्र के पालघर में जूना अखाड़े के दो संतों और उनके ड्राइवर की हत्या को लेकर साधू -संतों में पैदा हुई नाराज़गी कम होने का नाम नहीं ले रही है। संगम नगरी प्रयागराज के संत भी इस घटना से खासे आहत हैं। प्रयागराज के बुद्धेश्वर महादेव मंदिर के महंत योगी राजकुमार जी महाराज ने इस घटना की सीबीआई जांच की मांग को लेकर अनशन शुरू कर दिया है। फिलहाल यह अनशन प्रतीकात्मक है और सिर्फ चौबीस घंटे का है। योगी राजकुमार का यह अनशन उनके मंदिर के गेट पर ही चल रहा है। उन्होंने आज यूपी के बुलंदशहर में दो साधुओं की हत्या पर भी अफ़सोस जताया है और इस मामले में भी कार्रवाई की मांग की है।

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए वह अकेले ही अनशन पर बैठे हुए हैं। उनका कहना है कि अगर तीन दिनों में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं हुई और मामले की सीबीआई जांच के आदेश नहीं दिए गए तो वह बेमियादी अनशन करने को मजबूर होंगे और ज़रूरत पड़ने पर जल समाधि भी ले लेंगे।

उनके मुताबिक़ इस गंभीर घटना को लेकर महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार लीपापोती कर रही है। परदे के पीछे साजिश रचने वालों के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। आंदोलन करने वाले योगी राजकुमार मास्क लगाकर अनशन पर बैठे हैं। चौबीस घंटे का यह अनशन कल सुबह तक चलेगा।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपा के बागी राकेश प्रताप सिंह समेत 3 MLA थामेंगे BJP का दामन, बोले- यह मेरी घर वापसी है
सपा के बागी राकेश प्रताप सिंह समेत 3 MLA थामेंगे BJP का दामन, बोले- यह मेरी घर वापसी है
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए ऊपर से लगाई छलांग
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
Embed widget