एक्सप्लोरर

सनातन बोर्ड के गठन की मांग से सहमत नहीं है महंत धर्मदास, इस वजह से अलग हुआ निर्वाणी अनी अखाड़ा

Sanatan Board News: हनुमानगढ़ी के महंत और श्री निर्वाणी अनी अखाड़े के महंत धर्मदास का कहना है कि बहराइच और संभल की घटनाएं एक साजिश के तहत अंजाम दी गई. योगी सरकार इस मामले में उचित कार्रवाई कर रही है.

UP News: वक्फ बोर्ड की तर्ज पर अलग सनातन बोर्ड के गठन की मांग को लेकर प्रयागराज के महाकुंभ में आए साधु संत मुहिम छेड़े हुए हैं. साधु संतों की सबसे बड़ी संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने इस मांग को लेकर महाकुंभ में 26 जनवरी को धर्म संसद बुलाई है. वहीं दूसरी तरफ अयोध्या की हनुमानगढ़ी के महंत और श्री निर्वाणी अनी अखाड़े के श्री महंत स्वामी धर्मदास जी महाराज ने सनातन बोर्ड के गठन की मांग से असहमति जताते हुए इसे गलत बताया है. 

महंत धर्मदास का कहना है कि अलग सनातन बोर्ड के गठन से कुछ भी हासिल नहीं होगा. यह मुद्दा राजनीतिक है. संत महात्माओं का काम धर्म का प्रचार प्रसार करना और लोगों को सही राह दिखाना है. ऐसे में उन्हें सियासी मुद्दों से दूर रहना चाहिए. महंत धर्मदास के मुताबिक सनातन बोर्ड के गठन की मांग करने वालों को खुद सनातनी आदर्शों और मूल्यों का पालन करना चाहिए. अलग बोर्ड से ज्यादा जरूरी सनातन संस्कृति का प्रचार प्रसार है. 

उनका कहना है कि अगर हर कोई सनातन के आदर्श व परंपराओं का पालन करने लगे और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करे तो सनातन खुद ब खुद मजबूत होता जाएगा. महंत धर्मदास के मुताबिक संत महात्माओं को खुद को सियासी उठा पटक से दूर रखना चाहिए.

साजिश के तहत हुईं बहराइच और संभल की घटनाएं 

महंत धर्मदास का कहना है कि बहराइच और संभल की घटनाएं एक साजिश के तहत अंजाम दी गई. योगी सरकार इस मामले में उचित कार्रवाई कर रही है. सरकार को चाहिए कि वह इतनी सख्त कार्रवाई करे कि दोबारा इस तरह की घटनाएं न हो सके.

अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर बन चुका है

महंत धर्मदास के मुताबिक संभल और अजमेर समेत दूसरी जगहों पर मस्जिदों के नीचे मंदिर होने का दावा करना उचित नहीं है. अयोध्या काशी और मथुरा का मामला पूरी तरह अलग है. अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर बन चुका है. अब काशी और मथुरा में भी बिना किसी बाधा के पूजा का अधिकार मिलना चाहिए. उनके मुताबिक लेकिन हर मस्जिद के नीचे मंदिर खोजना और दावे करना कतई सही नहीं है. इससे माहौल खराब हो सकता है.

Farmer Protest: नोएडा के किसान आंदोलन को मिला राकेश टिकैत का समर्थन, गिरफ्तारी के विरोध में दिखाएंगे ताकत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण बोले- 'मुसलमानों ने मुझ पर गोली चलाई...'
पूर्व सांसद बृजभूषण शरण बोले- 'मुसलमानों ने मुझ पर गोली चलाई...'
'बहुजन समाज को आकाश आनंद से बहुत उम्मीद', भतीजे को लेकर बोलीं मायावती
'बहुजन समाज को आकाश आनंद से बहुत उम्मीद', भतीजे को लेकर बोलीं मायावती
शिवा शर्मा हत्याकांड: आत्मसमर्पण की तैयारी में श्रद्धा दुबे, कोर्ट में डाली सरेंडर की अर्जी
आत्मसमर्पण की तैयारी में श्रद्धा दुबे, कोर्ट में डाली सरेंडर की अर्जी
'मुझ पर नींबू फेंका, मैंने शर्बत बना दिया', Gen-Z को लेकर बोले रवि किशन
'मुझ पर नींबू फेंका, मैंने शर्बत बना दिया', Gen-Z को लेकर बोले रवि किशन

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget