एक्सप्लोरर

यूपी: खुद को बताता था आईएएस अफसर, पूर्व पीएम के नाम पर संस्था बनाकर लोगों से करता था ठगी

लखनऊ पुलिस ने एक ऐसे मास्टर माइंड को पकड़ा है जो बेरोजगारों को ठगता था. यही नहीं ये जालसाज पूर्व पीएम के नाम की संस्था की आड़ में लोगों को फंसाता था.

लखनऊ: लखनऊ पुलिस ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर संस्था बनाकर बेरोजगारों को ठगने वाले एक ऐसे गैंग को पकड़ा है, जिसका मास्टरमाइंड खुद को आईएएस अधिकारी बताता था. फिलहाल पुलिस ने इस गैंग के मास्टरमाइंड समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से ना सिर्फ संस्था के नाम पर ठगी के बल्कि पुलिस भर्ती परीक्षा से भी जुड़े तमाम दस्तावेज बरामद हुए हैं.

इस तरह पता चला फर्जीवाड़े का

पुलिस के अधिकारी जनता के संपर्क में रहे और सोशल मीडिया पर सक्रिय तो जनता कैसे सूचना देती है, लखनऊ के हजरतगंज और हुसैनगंज पकड़ा गया जालसाज गैंग इसी का नतीजा है. दरअसल बीते 10 दिसंबर को यूपी पुलिस के ट्विटर अकाउंट पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के नाम पर बनी संस्था की आड़ में ठगी की शिकायत की गई. पुलिस कमिश्नर ने शिकायत पर लखनऊ क्राइम ब्रांच को सक्रिय किया. उन अखबारों के दफ्तरों में जाकर पूछताछ की जिनमें अटल बिहारी वाजपेई जल संरक्षण पर्यावरण एवं कृषि शोध प्रशिक्षण संस्थान का विज्ञापन निकला था. ऐड एजेंसी से मिले पते पर जब पुलिस पहुंची तो पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा हो गया. पुलिस ने सर्विलांस की मदद से इस ठगी के धंधे के मास्टरमाइंड पंकज मिश्रा को हुसैनगंज इलाके से गिरफ्तार किया.

नौकरी के नाम पर भी ठगी

पंकज मिश्रा खुद को आईएएस अधिकारी बता कर लोगों को अपना शिकार बना रहा था. पंकज मिश्रा के पास से उत्तर प्रदेश पुलिस के 11 जिलों में हो रही जेल वार्डन और फायरमैन की भर्ती परीक्षा से जुड़े दस्तावेज बरामद हुए. पूछताछ की गई तो हजरतगंज पुलिस ने पंकज मिश्रा के दूसरे साथी संजीत मल को भी दबोच लिया. पूर्व प्रधानमंत्री के नाम पर हो रही इस ठगी में गैंग ने शुरुआत ही की थी कि बरोजागरों से परीक्षा शुल्क के नामपर वसूली शुरू ही करनी थी कि पुलिस ने दबोच लिया. यही वजह है आरोपी संजीत को तो ठगी का यह धंधा कोई गलत ही नहीं लगा.

वहीं पुलिस कमिश्नर इसे बेरोजगारों के मन से खिलवाड़ कर पैसे ऐंठना ऐसा अपराध मान रहे हैं जिसमें कई बार बेरोजगार अवसाद में चला जाता है.

ये भी पढ़ें.

रायबरेली: हाड़ कंपाने वाली ठंड से आम जनजीवन पर असर, दुकानों पर पसरा सन्नाटा, सड़कें वीरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शोले का टंकी वाला सीन भी फेल', ओपी राजभर ने अखिलेश पर कसा तंज
'शोले का टंकी वाला सीन भी फेल', ओपी राजभर ने अखिलेश पर कसा तंज
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
'युवा शक्ति प्रदेश की सबसे बड़ी पूंजी', सीएम योगी ने लिखी पाती
'युवा शक्ति प्रदेश की सबसे बड़ी पूंजी', सीएम योगी ने लिखी पाती
कांग्रेस के खिलाफ BJP का जोरदार प्रदर्शन, वंदे मातरम के अपमान का आरोप
कांग्रेस के खिलाफ BJP का जोरदार प्रदर्शन, वंदे मातरम के अपमान का आरोप

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget