एक्सप्लोरर

लखनऊ के पॉश इलाके में बना अवैध कॉम्पलेक्स होगा ध्वस्त, LDA ने भेजा नोटिस

Lucknow News: एलडीए ने लखनऊ के सबसे पॉश और बेशकीमती बाजार में बने अनाधिकृत कमर्शियल निर्माण को भी ध्वस्त करने की तैयारी की है. अवैध निर्माण को भी जल्द गिराया जाएगा.

Lucknow News: राजधानी में इन दिनों लखनऊ विकास प्राधिकरण के द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ तेजी से अभियान चलाया जा रहा है. इसे देखते हुए एलडीए वीसी ने शहर में अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई की है. इसके तहत अब से अवैध निर्माण पर तो कार्रवाई होगी है इसके साथ ही अवैध निर्माण कराने वाले जेई पर भी कार्रवाई की जाएगी. इस फैसले के बाद हड़कंप मच हुआ है. 

एलडीए ने लखनऊ के सबसे पॉश और बेशकीमती बाजार में बना अनाधिकृत कमर्शियल को भी ध्वस्त करने की तैयारी की है. इसके अवैध निर्माण को भी जल्द गिराया जाएगा. इसके खिलाफ एलडीए में शिकायत की गई थी जिसके बाद पूरे मामले की जांच की गई. जांच में पाया गया कि कॉम्प्लेक्स का निर्माण नियमों के विरुद्ध किया जा रहा था, जिसके बाद अब इसे गिराने के आदेश दिए गए हैं. 

एलडीए ने भेजा नोटिस
ये कॉम्प्लेक्स कैसरबाग थाना क्षेत्र के लालबाग इलाके में शुभम सिनेमा के पास बना था. ये लखनऊ के सबसे पॉश इलाक़े में आता है. बिल्डर ने यहां अवैध कॉम्प्लेक्स  बना लिया था. जिसके बाद लखनऊ विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माण करने वाले बिल्डर को नोटिस भेज दिया है. नोटिस में साफ कहा गया है कि या तो बिल्डर खुद ही 23 अक्टूबर तक अवैध निर्माण को गिरा दे. नहीं तो एलडीए के बुलडोजर से इसके ध्वस्तीकरण की कार्रवाई होगी. 

एलडीए ने नोटिस में ये भी साफ कर दिया है कि ध्वस्तीकरण की लागत बिल्डर से वसूली जाएगी. इससे पहले शनिवार को एलडीए ने अलीगंज और मड़ियांव में भी कार्रवाई की और यहां अवैध रुप से बनाए जा रहे एक व्यवसायिक निर्माण और एक आवासीय निर्माण को सील कर दिया. 

लखनऊ में पिछले काफी समय से एलडीए ने अवैध निर्माण के खिलाफ वृहद् स्तर पर अभियान चला रखा है. जिसके बाद ऐसे निर्माणों को या तो ध्वस्त किया जा रहा है या फिर सील किया जा रहा है. इसके बाद ही अब एलडीए ने अवैध निर्माण के लिए ज़िम्मेदार अधिकारी पर भी कार्रवाई की तैयारी की है. 

यूपी के इस शहर में निकलती है रावण की शोभायात्रा, सड़कों पर दिखती है दशानन की मायावी सेना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fatehpur News: पति को चारपाई से बांधकर बेरहमी से पीटा, करंट लगाने का भी आरोप, हालत नाजुक
फतेहपुर: पति को चारपाई से बांधकर बेरहमी से पीटा, करंट लगाने का भी आरोप, हालत नाजुक
राम मंदिर केस: 70 संदिग्ध घटनाएं, नोट जेब में रखते दिखे कर्मचारी, SIT रिपोर्ट में खुलासा
राम मंदिर केस: 70 संदिग्ध घटनाएं, नोट जेब में रखते दिखे कर्मचारी, SIT रिपोर्ट में खुलासा
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
Aligarh News: 20 साल बाद जेल से छूटा पति, पत्नी को ससुराल ले जाने के बहाने खेत में मारी गोली, फरार
अलीगढ़: 20 साल बाद जेल से छूटा पति, पत्नी को ससुराल ले जाने के बहाने खेत में मारी गोली, फरार

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget