एक्सप्लोरर

UP Politics: विरोधियों पर बरसे डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा, बोले- जिनको कुछ नहीं करना वो घोषणा कर रहे हैं

UP Election: डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा (Dr Dinesh Sharma) ने कहा कि पिछली सरकारों में मंत्री, माफियाओं के पैर छूते थे. माफिया बड़े-बड़ों को मुर्गा बनाकर घर में बैठा लेते थे. आज बुलडोजर चलता है. 

UP Deputy CM Dr Dinesh Sharma in Lucknow: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के माध्यमिक विद्यालयों में अब बच्चों को एक घंटा झलकारी बाई (Jhalkari Bai) के इतिहास के बारे में भी पढ़ाया जाएगा. ये घोषणा डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा (Dr Dinesh Sharma) ने भाजपा अनुसूचित मोर्चा के कोरी समाज के सम्मेलन में की. पंचायत भवन में आयोजित सम्मेलन में डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने विपक्षियों को आड़े हाथों लिया. उन्होंने बिना अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) का नाम लिए कहा की आज कल एक हैं जो लोगों की ज्वाइनिंग के ट्वीट कर रहे, लेकिन ज्वाइन उनको करवा रहे हैं जिन्हें भाजपा (BJP) ने निकाला, जिन्हें बसपा (BSP) ने निकाला या किसी और ने निकाला. 

चल रहा है बुलडोजर
डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि पिछली सरकारों में मंत्री, माफियाओं के पैर छूते थे. माफिया बड़े-बड़ों को मुर्गा बनाकर घर में बैठा लेते थे. लेकिन, आज उन पर बुलडोजर चलता है. कांग्रेस (Congress) पर निशाना साधते हुए दिनेश शर्मा ने कहा कि जिनको कुछ नहीं करना वो घोषणा कर रहे हैं, उनको पता है 'न नौ मन तेल होगा न राधा नाचेगी'. उन्होंने कहा कि सभी को घोषणा करने का अधिकार है, उनको पता है कि वो आने वाले नहीं हैं. ये लोग सिर्फ घोषणा करते हैं और दुखद घटना के आधार पर दल बल के साथ प्रकट होने का अभियान चलाते हैं. 

यूपी के चुनावी मौसम में अयोध्या पहुंचे अरविंद केजरीवाल, सरयू नदी के तट पर की आरती

विरोधियों पर कसा तंज 
डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि दिल्ली वाली पार्टी है, दोनों वंशज घूम-घूमकर प्रयास कर रहे हैं. जहां जाते हैं, उसके अगले दिन लोग साथ छोड़ देते हैं. सपा पर निशाना साधते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि एक दल विजय यात्रा निकालता है, दूसरी जगह प्रत्याशी खोज रहा है. वहीं, एक दल हाथी वाला है जो आज यात्रा के लिए चेहरे की तलाश में है. उन्होंने कहा कि ये सब एक ही हैं, अलग नहीं, इनकी नीतियां एक हैं. कुछ लोग दुखद घटनाओं का इंतजार करते हैं, छोटी सी घटना भी हो तो बाहर निकल पड़ते हैं. ऐसे खानदानी लोग कोरोना के समय सिर्फ ट्वीट करते थे और अपने जन्मदिन मनाने विदेश चले जाते थे.

योगी जी जैसा नेतृत्व नहीं मिलने वाला
डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने कोरोना कर्फ्यू लगा तो लोगों के घर तक सामान पहुंचाया, रेहड़ी-पटरी वालों के खाते में पैसा भेजा, निशुल्क राशन दे रहे हैं. डिप्टी सीएम ने कहा कि मोदी और योगी को कमजोर करने के लिए विदेशी ताकतें तक लगी हैं. कोई हैदराबाद से आ रहा, कोई बंगाल, कोई महाराष्ट्र तो कोई बिहार में जेल से बाहर आकर काम कर रहा है. योगी जी जैसा नेतृत्व नहीं मिलने वाला जो पिता के निधन पर ना जाकर जनता की चिंता में लगा रहे. 

ये भी पढ़ें:

Bhartiya Akahara Parishad: महंत रवींद्र पुरी बने भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष, खुद को बताया बीजेपी समर्थक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव से पहले सपा के इस सांसद पर शिकंजा कसेगी योगी सरकार? रिपोर्ट में आया नाम
यूपी चुनाव से पहले सपा के इस सांसद पर शिकंजा कसेगी योगी सरकार? रिपोर्ट में आया नाम
25 शादियां और करोड़ों की ठगी, पीड़ित महिलाएं पहुंची DM ऑफिस, मदद की गुहार
25 शादियां और करोड़ों की ठगी, पीड़ित महिलाएं पहुंची DM ऑफिस, मदद की गुहार
उत्तराखंड: 7 हजार बुजुर्गों की पेंशन पर खतरा! आधार लिंक नहीं तो नहीं मिलेगा पैसा
उत्तराखंड: 7 हजार बुजुर्गों की पेंशन पर खतरा! आधार लिंक नहीं तो नहीं मिलेगा पैसा
PDA बयान पर घिरे अखिलेश यादव, डिप्टी CM ब्रजेश-केशव ने दिया करारा जवाब
PDA बयान पर घिरे अखिलेश यादव, डिप्टी CM ब्रजेश-केशव ने दिया करारा जवाब

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
Embed widget