एक्सप्लोरर

UP Politics: यूपी में पहले चरण का घमासान! इतने उम्मीदवारों ने भरा पर्चा, इस सीट पर सबसे ज्यादा कैंडिडेट

Lok Sabha Eelction 2024 UP: उत्तर प्रदेश में पहले चरण के लिए आठ सीटों पर 19 अप्रैल को वोटिंग होनी है. पहले चरण में यूपी के मंत्री जितिन प्रसाद, चंद्रशेखर आजाद जैसे प्रत्याशी है.

Lok Sabha Eelction 2024: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री जितिन प्रसाद समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के 109 उम्मीदवारों ने लोकसभा चुनाव-2024 के प्रथम चरण की आठ सीट के लिए बुधवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि पहले चरण के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के 155 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है. इससे पहले मंगलवार को 42 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था जबकि 22 मार्च को चार प्रत्याशियों ने नामांकन किया था.

पहले चरण में इन सीटों पर मतदान

आठ संसदीय क्षेत्रों सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना (सुरक्षित), मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत के लिए 19 अप्रैल को पहले चरण में मतदान होगा.

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सहारनपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल 13 प्रत्याशियों ने नामांकन किया. इसी प्रकार कैराना लोकसभा सीट से 17 प्रत्याशियों ने, मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से 38 प्रत्याशियों ने, बिजनौर लोकसभा सीट से कुल 23 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया.

रिणवा के मुताबिक, नगीना (अ.जा.) लोकसभा सीट से कुल 12 प्रत्याशियों ने, मुरादाबाद लोकसभा सीट से 18 प्रत्याशियों ने, रामपुर लोकसभा सीट से 18 प्रत्याशियों ने और पीलीभीत लोकसभा सीट से उप्र सरकार में मंत्री जितिन प्रसाद समेत 16 प्रत्याशियों ने नामांकन किया.

रिणवा ने बताया कि प्रथम चरण के आठ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 1.43 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 76.23 लाख पुरुष, 67.14 लाख महिला तथा 824 मतदाता तीसरे लिंग के हैं. इन निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 7693 मतदान केंद्र हैं. चुनाव आयोग के मुताबिक, चुनाव के लिए अधिसूचना 20 मार्च को जारी की गई थी और 27 मार्च नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख थी. नामांकन पत्रों की जांच 28 मार्च को की जायेगी और 30 मार्च को नाम वापस लेने की अंतिम तिथि है.

यूपी में पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा. उत्तर प्रदेश में सात चरणों में मतदान होना है. आखिरी चरण का मतदान एक जून को होना है. इन सभी निवार्चन क्षेत्रों पर चार जून को मतगणना की जायेगी.

UP Politics: 'दम तोड़ रहा अंबेडकर और कांशीराम का मिशन'- कांग्रेस नेता इमरान मसूद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget