एक्सप्लोरर

UP News: कुशीनगर में BJP विधायक को आगे की लाइन में नहीं मिली कुर्सी तो हो गए नाराज, DM-SP ने मनाकर सोफे पर बैठाया

MLA Vivekanand Pandey News: कुशीनगर में मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम में देर से पहुंचे खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय अपने बैठने की व्यवस्था न होने पर नाराज हो गए. वह पीछे की लाइन में जाकर बैठ गए.

Kushinagar News: उत्तर प्रदेश (UP) के कुशीनगर जिले में खड्डा (Khadda) के बीजेपी (BJP) विधायक विवेकानंद पांडे (Vivekanand Pandey), एक कार्यक्रम में आगे की लाइन में कुर्सी नहीं मिलने से नाराज हो गए. इसके बाद डीएम और एसपी के पीछे बैठे विधायक विवेकानंद पांडे को किसी तरह मनाकर अधिकारियों ने अपने सोफे पर जगह दी. दरअसल, कुशीनगर जिला मुख्यालय पर आयोजित 'मेरी माटी-मेरा देश' कार्यक्रम में विधायक विवेकानंद पांडे को आगे की कुर्सी नहीं मिल सकी. इसके बाद विधायक नाराज हो गए और डीएम और एसपी के पीछे जाकर बैठ गए.

विधायक विवेकानंद पांडे के नाराज होने की भनक जब अधिकारियों को लगी तो मंच पर ही उन्हें मनाने में जुट गए. काफी मनाने के बाद विधायक पीछे से उठकर आगे आए. 'मेरी माटी-मेरा देश' कार्यक्रम कुशीनगर जिला मुख्यालय स्थित बुद्ध पार्क में सोमवार को सुबह आयोजित हुआ. इसमें जिले के सांसद और विधायकों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों के अलावा डीएम और एसपी भी उपस्थित रहे. संस्कृति कार्यक्रम के तहत दीप प्रज्वलित कर सभी जनप्रतिनिधि और अधिकारी कार्यक्रम स्थल पर बने मंच पर बैठ गए.

विधायक ने ये दी ये सफाई

वहीं कार्यक्रम में थोड़ी देर से पहुंचे खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय अपने बैठने की व्यवस्था न होने पर नाराज हो गए. वह पीछे की लाइन में जाकर बैठ गए, जब अधिकारियों की नजर विधायक पर पड़ी तो सभी उन्हें मनाने में जुट गए. इसके बाद सोफे पर बौठे डीएम और एसपी के बीच में उन्हें जगह मिली. बाद में एसपी वहां से हट गए. इस मामले पर विवेकानंद पांडेय ने कहा, "मुझे पीछे से आगे आने के लिए वे बात कह रहे थे. मैं नाराज नहीं था. बस किसी को हटाकर खुद नहीं बैठना चाहता था. अपना ही कार्यक्रम था, जनप्रतिनिधी अधिक हो गए थे और मैं देर से पहुंचा था."

ये भी पढ़ें- Lucknow Weather: लखनऊ में बारिश से अभी नहीं मिलेगी राहत, अब ऑरेंज अलर्ट हुआ जारी, जानें- मौसम का पूरा हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में कांग्रेस कार्यालय पर शिकंजा, प्रशासन ने किया सील
विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में कांग्रेस कार्यालय पर शिकंजा, प्रशासन ने किया सील
'सत्ता से पहले सपा को बचाने की सोचिए...' योगी के मंत्री की अखिलेश को नसीहत
'सत्ता से पहले सपा को बचाने की सोचिए...' योगी के मंत्री की अखिलेश को नसीहत
किसान नेताओं को थर्ड डिग्री मामले में एक्शन, थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
किसान नेताओं को थर्ड डिग्री मामले में एक्शन, थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट
गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget