एक्सप्लोरर

Kedarnath Dham: शिवरात्रि के मौके पर तय की जाएगी केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख, प्रशासन तैयारियों में जुटा

Maha Shivratri 2023: ओंकारेश्वर मंदिर के पुजारी शिव शंकर लिंग ने कहा कि हर साल की तरह इस बार भी महाशिवरात्रि के मौके पर भगवान केदारनाथ के कपाट खोलने की तिथि पंचाग गणना के अनुसार तय की जाएगी.

Rudraprayag News: विश्व विख्यात केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) के कपाट खोलने की तारीख शिवरात्रि के महापर्व पर शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में घोषित की जाएगी. वहीं दूसरी ओर 2022 की यात्रा से सबक लेकर प्रशासन स्वास्थ्य के क्षेत्र में पहले से ही व्यवस्थाओं में सुधार कर रहा है. प्रशासन की ओर से स्वास्थ्य विभाग के साथ लगातार बात की जा रही है और पैदल यात्रा मार्ग पर समय से पहले ही अस्पताल खोलने के निर्देश दिये जा रहे हैं.

विश्व विख्यात केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की तारीख पहले की तरह इस बार भी पंचांग गणना के अनुसार शिवरात्रि के महापर्व पर बाबा केदार के शीतकालीन गददीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में घोषित की जायेगी. इस बार 18 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व आ रहा है. तारीख घोषित होते ही केदारनाथ धाम की तैयारियां और भा तेज हो जाएंगी. कपाट तिथि के मौके को लेकर शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर को इस बार आठ क्विंटल फूलों से सजाया जाएगा. इसी दिन केदारनाथ, द्वितीय केदार मदमहेश्वर, विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी और शीतकालीन गददीस्थल ओंकारेश्वर के प्रधान पुजारियों की नियुक्ति भी की जाएगी. 

शिवरात्रि की तैयारियां जोर-शोरों पर
बद्री-केदार मंदिर समिति की ओर से इन दिनों से शिवरात्रि की तैयारियां जोर-शोरों से की जा रही हैं. ओंकारेश्वर मंदिर के पुजारी शिव शंकर लिंग ने कहा कि हर साल की तरह इस बार भी महाशिवरात्रि के मौके पर भगवान केदारनाथ के कपाट खोलने की तिथि और समय तय किया जाएगा. इस बार महा शिवरात्रि का पर्व 18 फरवरी को आ रहा है और इस दिन ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग भगवान केदारनाथ के कपाट खोलने की तिथि पंचाग गणना के अनुसार तय की जाएगी.

बता दें कि साल 2022 की केदारनाथ यात्रा में रिकार्ड 15 लाख से अधिक भक्त केदारनाथ पहुंचे थे. यात्रियों की संख्या अधिक बढ़ने के कारण पैदल मार्ग की व्यवस्थाएं भी चरमरा गई थी. खासकर पैदल मार्ग पर घोड़े-खच्चरों की अधिक मौतें हो गई थीजबकि पैदल मार्ग सहित धाम में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा न मिलने के कारण 156 लोगों की मौते हार्ट अटैक सहित ठंड के कारण हो गई थी. 

प्रशासन अभी से तैयारियों में जुटा
पिछले साल की यात्रा के दौरान सामने आई कमियों से सीख लेते हुए प्रशासन अभी से यात्रा की तैयारियों में जुट गया है. खासकर स्वास्थ्य और पशुपालन विभाग को अलर्ट पर रखा गया है. पशुपालन विभाग को पैदल मार्ग पर गर्म पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए जा रहे हैं जबकि स्वास्थ्य विभाग को कहा जा रहा है कि पहले से ही स्वास्थ्य को लेकर प्रचार-प्रसार किया जाए.

रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि वह स्वास्थ्य के प्रति यात्रियों को पहले से ही जागरूक करें. यहां के मौसम के अनुसार कपड़े, स्वास्थ्य चेकअप करने की अपील यात्रियों से की जाएगी. इसके अलावा यह प्रयास रहेंगे कि स्पेशलिस्ट चिकित्सकों की तैनाती धाम सहित पैदल मार्ग पर की जाए.

यह भी पढ़ें:-

UP Politics: मोहन भागवत के बयान पर बहस तेज, महंत राजू दास बोले- 'समाज को बांटने की कोशिश न करें' 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर ट्रस्ट का पहला CEO कौन होगा? कमेटी मेंबर ने बताया- किसको नियुक्त करना होगी प्राथमिकता
राम मंदिर ट्रस्ट का पहला CEO कौन होगा? कमेटी मेंबर ने बताया- किसको नियुक्त करना होगी प्राथमिकता
CM योगी के हनुमानगढ़ी में नमाज वाले बयान पर सपा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- देश किसी एक धर्म...
CM योगी के हनुमानगढ़ी में नमाज वाले बयान पर सपा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- देश किसी एक धर्म...
VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget