एक्सप्लोरर

Kanpur News: 'एक कॉल और प्रॉब्लम सॉल्व', केस्को ने बनाया नया प्लान, शिकायत करते ही तुरंत होगा एक्शन

Kanpur News: केस्को के एमडी सैमुअल पॉल एन ने पूरी योजना तैयार कर ली है. इसके तहत अब शहर के लोगों को बिजली से जुड़ी तमामत समस्याओं से जूझना नहीं पड़ेगा.

Kanpur News: उत्तर प्रदेश का कानपुर बिजली विभाग यानी केस्को अब हाईटेक होने जा रहा है. इसके तहत शहरवासियों को बिजली की समस्या से झटपट निजात दिलाने की तैयारी की गई है. केस्को ने एक ऐसा प्लान तैयार किया है कि अब शहर के हर फॉल्ट या बिजली की समस्या को तत्काल ठीक किया जाएगा. इस प्लान के तहत विभाग सुपर फास्ट सर्विस में तब्दील हो जाएगा और शिकायत आते ही उसका तत्काल समाधान करेगा. 

केस्को के एमडी सैमुअल पॉल एन ने पूरी योजना तैयार कर ली है. इसके तहत अब शहर के लोगों को घंटों बिजली की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा. इस योजना के तहत अब बिजली की शिकायत आने पर तत्काल उसका समाधान किया जाएगा. इसके लिए फॉल्ट ठीक करने वाली टीमों की संख्या बढ़ाई जाएगा. इनकी चार टीमें बनाई जाएंगी जो अलग-अलग शिफ्ट में काम करेंगी. 

चार शिफ्ट में काम करेंगे कर्मचारी
चार शिफ्ट में कर्मचारियों के होने से एक ही टीम पर सारा बोझ नहीं पड़ेगा. 'एक कॉल और प्रॉब्लम सॉल्व' की थ्योरी पर ये प्लान बनाया गया है. जिसमें बिजली के बिल जमा करना, बिल संशोधित करना, नए कनेक्शन, मीटर में लोड को बढ़ाना आदि शामिल है. इस प्लान के लागू होने के बाद टेबल के नीचे से काम करने वालों पर भी लगाम लग सकेगी.  ज्यादा कर्मचारी और चार शिफ्टों में काम होने की वजह से लोग कभी भी अपनी समस्या का निदान पा सकेंगे.

कानपुर बिजली विभाग के नए प्लान के तहत फील्ड पर काम करने वाली टीमों को जीपीएस से लैस करने की भी तैयारी है. जिससे कर्मचारियों की लोकेशन मिलती रहे और काम पर निकले कर्मचारी विभाग को काम के नाम पर धोखा न दे सके. वहीं इस नए प्लान को लेकर लेकर एमडी सिमुअल पॉल ने रूप रेखा तैयार कर ली. जल्द ही इस प्लान को यूपी पावर कार्पोरेशन लिमिटेड के सामने रखा जायेगा और जैसे ही इस प्लान को मंजूरी मिलेगी वैसे ही एक कॉल कर शहर की बिजली से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान होना शुरू हो जाएगा. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रावस्ती में बारिश से बिगड़े हालात, जान जोखिम में डाल गुजर रहे बच्चे
श्रावस्ती में बारिश से बिगड़े हालात, जान जोखिम में डाल गुजर रहे बच्चे
वाराणसी में बाढ़ का संकट गहराया, 3800 से ज्यादा विस्थापित
वाराणसी में बाढ़ का संकट गहराया, 3800 से ज्यादा विस्थापित
राम मंदिर ट्रस्ट का बदलेगा कामकाज? नए CEO और ट्रेजरर ने समझाया सिस्टम
राम मंदिर ट्रस्ट का बदलेगा कामकाज? नए CEO और ट्रेजरर ने समझाया सिस्टम
'पाकिस्तान से अब कभी वापस नहीं आऊंगी इंडिया...', अब पुलिस ने दी चेतावनी
'पाकिस्तान से अब कभी वापस नहीं आऊंगी इंडिया...', अब पुलिस ने दी चेतावनी

वीडियोज

दिल्ली में जिम के बाहर मौत का इंतजार !
AIIMS में इलाज के लिए तरसती 'तन्वी'! क्या यही है देश का 'राइट टू हेल्थ'?
नेपाल त्रासदी का नया वीडियो, देख कांप जाएगी रूह
Chitra Tripathi: 2027 में 'कान्हा' के सहारे सत्ता की नैया? | UP Election 2027 | Mathura | CM Yogi
Chhattisgarh Accident: सैलाब में बहते-बहते बची बोलेरो... मचा हड़कंप! | Korba | Monsoon 2026

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके ने अब किया बड़ा ऐलान, बोले- 'जरूरत पड़ी तो हम मुंबई...'
अभिजीत दीपके ने अब किया बड़ा ऐलान, बोले- 'जरूरत पड़ी तो हम मुंबई...'
राम मंदिर ट्रस्ट का बदलेगा कामकाज? नए CEO और ट्रेजरर ने समझाया सिस्टम
राम मंदिर ट्रस्ट का बदलेगा कामकाज? नए CEO और ट्रेजरर ने समझाया सिस्टम
जय श्रीकृष्ण! जन्माष्टमी पर पीएम मोदी ने देशवासियों के लिए क्या प्रार्थना की?
जय श्रीकृष्ण! जन्माष्टमी पर पीएम मोदी ने देशवासियों के लिए क्या प्रार्थना की?
12 छक्के, 281 का स्ट्राइक रेट, दासुन शनाका ने सबसे तेज सेंचुरी ठोक बनाया इतिहास
12 छक्के, 281 का स्ट्राइक रेट, दासुन शनाका ने सबसे तेज सेंचुरी ठोक बनाया इतिहास
500 करोड़ में बनी 'टॉक्सिक' आधा बजट भी नहीं कर पाई वसूल, शॉकिंग है 9 दिनों का कलेक्शन
आधा बजट भी नहीं वसूल कर पाई 'टॉक्सिक', शॉकिंग है 9 दिनों का कलेक्शन
बेंजामिन नेतन्याहू की ईरान को धमकी- 'उलझने की कोशिश मत करना वरना...'
बेंजामिन नेतन्याहू की ईरान को धमकी- 'उलझने की कोशिश मत करना वरना...'
'बे-सिर-पैर की बातें...', राहुल गांधी पर FIR पर नैनीताल पुलिस का बयान
'बे-सिर-पैर की बातें...', राहुल गांधी पर FIR पर नैनीताल पुलिस का बयान
GATE 2027- रजिस्ट्रेशन शुरू, IIT-IISc में पढ़ाई और PSU में नौकरी का मौका
GATE 2027- रजिस्ट्रेशन शुरू, IIT-IISc में पढ़ाई और PSU में नौकरी का मौका
Embed widget