एक्सप्लोरर

कानपुर: संवासिनी गृह मामले पर प्रशासन की सफाई, 'लड़कियां पहले से ही गर्भवती थीं'

कानपुर में राजकीय संवासिनी गृह में लड़कियों के गर्भवती होने के मामला तूल पकड़ने के बाद जिला प्रशासन ने सफाई दी है. जिले के डीएम ने बताया कि यहां लाये जाने से पहले ही वे गर्भवती थीं. यही नहीं प्रशासन का कहना है भ्रामक खबरें न चलाई जाएं.

कानपुर (रिपोर्टर प्रभात अवस्थी के इनपुट से). कानपुर राजकीय संवासिनी गृह में अबतक 57 लड़कियां कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप है. प्रशासन की चिंताएं उस वक्त और बढ़ गई जब इनमें से 7  गर्भवती पाई गईं. इस खबर के सामने आने के बाद सियासी हलकों और सोशल मीडिया पर कई अफवाहों की चर्चा तेज रही. तमाम लोगों ने सरकार और उनकी व्यवस्था पर सवाल उठाये. हालांकि कानपुर जिला प्रशासन ने तुरंत हरकत में आते हुये पूरे मामले की अपने स्तर पर जांच की. प्रशासन ने भ्रामक खबरों पर सफाई दी. शहर के जिलाधिकारी डा. ब्रह्म देव राम तिवारी ने बताया कि इस संरक्षण गृह में कुल 57 बालिकाएं कोविड पॉजिटिव पाई गई हैं. इनमें 7 गर्भवती थीं.

उन्होंने बताया कि पांच कोविड संक्रमित थीं और दो की रिपोर्ट नेगेटिव आई है. ये पांचों कोविड पॉजिटिव आगरा, एटा, कन्नौज, फिरोजाबाद व कानपुर के बाल कल्याण समिति के माध्यम से पॉस्को एक्ट के तहत यहां लाई गई थीं. सातों बालिकाएं प्रवेश के समय से ही गर्भवती थीं. पांच बालिकाएं जो कोरोना संक्रमित पाई गई थीं, उनमें दो को जिला अस्पताल, तीन को रामा मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिये कोविड प्रोटोकाल के अनुसार भर्ती कराया गया है. जिले के एसएसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि आगरा, कन्नौज से ये लड़कियां जब यहां लाई गई थी, उस वक्त ही यह कन्फर्म हो गया था कि वे गर्भवती हैं.

संक्रमण संवासिनी गृह में कैसे फैला, इसकी जानकारी सामने नहीं आ सकी है. संपर्क में आए लोगों की ट्रेसिंग की जा रही है. जिन लोगों की ट्रेसिंग हो गई है, उन्हें क्वारंटीन कर दिया गया है.

प्रियंका गाधी ने योगी सरकार को घेरा कानपुर की इस घटना पर कांग्रेस नेता प्रिंयका गांधी ने यूपी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने एक ट्वीट में कहा, 'कानपुर के सरकारी बाल संरक्षण गृह में 57 बच्चियों को कोरोना की जांच होने के बाद एक हैरानी करने वाला तथ्य सामने आया. 2 बच्चियां गर्भवती निकलीं और एक को एड्स पॉजिटिव निकला. मुजफ्फरपुर (बिहार) के बालिका गृह का पूरा किस्सा देश के सामने है. यूपी में भी देवरिया से ऐसा मामला सामने आ चुका है. ऐसे में पुनः इस तरह की घटना सामने आना दिखाता है कि जांचों के नाम पर सब कुछ दबा दिया जाता है लेकिन सरकारी बाल संरक्षण गृहों में बहुत ही अमानवीय घटनाएं घट रही हैं.'

ये भी पढ़ें.

UP कानपुर में फूटा कोरोना बम, महिला संरक्षण गृह से 49 पॉजिटिव केस सामने आये, प्रशासन में हड़कंप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP में लखनऊ से नोएडा तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने दिया अपडेट
UP में लखनऊ से नोएडा तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने दिया अपडेट
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
दिल्ली में इस हफ्ते मौसम बना रहेगा शुष्क, खराब होगी हवा की गुणवत्ता
दिल्ली में इस हफ्ते मौसम बना रहेगा शुष्क, खराब होगी हवा की गुणवत्ता
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget