एक्सप्लोरर

भारत में घुसे जैश के आधा दर्जन आतंकी, मोदी-शाह और डोभाल भी निशाने पर;देशभर में हाई अलर्ट जारी

राजधानी दिल्ली में जैश के आधा दर्जन आतंकी घुस आए हैं। खुफिया विभाग से मिली इस जानकारी के बाद देशभर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इन आतंकियों के निशाने पर पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और डोभाल भी हैं।

दिल्ली, एजेंसी। राजधानी दिल्ली, मुंबई समेत देश के कई हिस्सों में आतंकी हमले का खतरा मंडरा रहा है। वहीं, उत्तर भारत के हवाई अड्डों को आतंकी हमलों की साजिश के चलते खुफिया सूचनाओं ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। खुफिया एजेंसियों को सूचना के मुताबिक, खूंखार आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी भारत के कई हिस्सों में बड़े हमले की फिराक में हैं। आतंकियों के निशाने पर भीड़-भाड़ वाले इलाके हैं, जैसे एयरपोर्ट, मॉल, बाजार, मेट्रो, ट्रेन, रेले स्टेशन, सरकारी संस्थान आदि। खुफिया तंत्र की इस जानकारी के बाद देशभर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

बड़े हमले की फिराक में जैश के आतंकी 

खुफिया एजेंसियों को मिली सूचना के मुताबिक, पाकिस्तान से आतंकी भारत में घुस चुके हैं और वो बड़े आतंकी हमले की मौके की तलाश में हैं। नवरात्र चल रहे हैं और दिवाली व छव का त्योहार आने वाला है। ऐसे में बाजारों, रेलवे स्टेशनों, मॉल और मेट्रो ट्रेनों में भीड़-भाड़ बढ़ जाती है। आतंकी इसी दौरान बड़ा हमला करने की प्लानिंग कर रहे हैं।

छप्पे-छप्पे पर पुलिस की निगरानी

खुफिया विभाग की इस सूचना ने पुलिस की नींद उठा दी है। इस सूचना के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, क्राइम-ब्रांच से लेकर 15 जिलों की पुलिस सड़क पर उतर आई हैं। उत्तर-पूर्वी जिले-जाफराबाद, सीलमपुर, वेलकम, पूर्वी जिले के कई इलाकों में स्पेशनल सेल की टीम रातभर संदिग्धों की तलाशती रही। स्पेशल सेल और क्राइम ब्रांच की कुछ टीमों ने पुरानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों जैसे चांदनी चौक, चितली कवर आदि की गलियों में सर्च ऑपरेशन चलाया।

जैश के आधा दर्जन आतंकी दिल्ली में घुसे 

बताया जा रहा है कि जैश के आधा दर्जन से अधिक खूंखार आतंकी इस वक्त दिल्ली में मौजूद हैं। ऐसे में खुफिया विभाग के अलर्ट के बाद दिल्ली पुलिस जगह-जगह सर्च ऑपरेशन चला रही है। बुधवार रात से ही दिल्ली पुलिस छापेमारी कर रही है, जो गुरुवार सुबह तक जारी रही। बुधवार रात को दिल्ली पुलिस ने 9 इलाकों में छापेमारी की। बताया जा रहा है कि इस दौरान स्पेशन सेल ने दो लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

आतंकियों के निशाने पर पीएम मोदी, शाह और डोभाल

गौरतलब है कि बीतों दिनों विदेशी खुनिया एजेंसी की जैश के ऑपरेटिव और हैंडलर के बीच की बातचीत का इंटरसेप्ट मिला था। इसे पता चला था कि जैश राजधानी दिल्ली समेत मुंबई, जम्मू, अमृतसर, पठानकोट, चंडीगढ़ के अलावा उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और कानपुर में बड़े आतंकी हमले की साजिश रच रहा है। भारत के 30 शहर इन आतंकियों के निशाने पर है। इन आतंकियों के निशाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल भी हैं।

यह भी पढ़ें:

UP: विपक्ष को अपने ही विधायकों ने दिया धोखा, अदिति सिंह समेत ये सभी हुए विधानसभा के मैराथन सत्र में शामिल यूपी के कई इलाकों में छाए घने बादल, बूंदा-बांदी के आसार; पटना का हाल बेहाल गोरखपुर: बेटी ने मां-बाप को चाकू से गोदकर मार डाला, पूछताछ पर बताई हैरान करने वाली वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget