एक्सप्लोरर

Atiq Ahmed News: अतीक गैंग के गुर्गों ने फिर से शुरू किया आतंक का खेल, अब बदली जाएगी जेल

UP News: माफिया अतीक अहमद का गैंग एक बार से सक्रिय होता नजर आ रहा है. ऐसे में नैनी जेल के अंदर बंद अतीक अहमद गैंग के दर्जनों गुर्गों की जेल बदली जा सकती है.

Atiq Ahmed News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में माफिया अतीक अहमद की मौत के बाद भी उसके नाम का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. एक ओर जहां पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए अतीक अहमद के गैंग आईएस 227 के दर्जनों गुर्गों को जेल में डाल दिया है. वहीं अभी भी अतीक अहमद गैंग के कई गुर्गे अतीक के नाम पर रंगदारी मांगने और धमकाने का खेल जारी रखे हुए हैं. ऐसे में जहां एक ओर पुलिस ने तेजी से गिरफ्तारी करते हुए अतीक गैंग के गुर्गों को जेल में भेजा है. वहीं पुलिस को आशंका है कि जेल में रहकर अतीक गैंग के मेंबर्स साजिशों का ताना-बाना बुन सकते हैं. 

फिलहाल भविष्य में अतीक गैंग के गुर्गों से किसी प्रकार के खतरे को रोकने के लिए पुलिस अब नैनी सेंट्रल जेल में बंद अतीक के गैंग आईएस 227 के मेंबर्स की जेल बदलने पर विचार कर रही है. एक ओर जहां तेजी से हो रही गिरफ्तारी के बाद नैनी जेल में अतीक गैंग के गुर्गों की संख्या बढ़ गई है. वहीं इसे देखते हुए पुलिस की चिंता भी बढ़ रही है. पुलिस अधिकारियों को आशंका है कि एक साथ एक ही जेल में रहकर अतीक गैंग के मेंबर्स साजिशों का ताना-बाना बुन सकते हैं.

गैंग को लेकर जुटाई जा रही जानकारी

हालांकि इससे पहले भी साबरमती जेल में बैठे अतीक अहमद और बरेली जेल से अशरफ ने उमेश पाल शूटआउट प्लान किया था. इसी आधार पर अतीक गैंग के मेंबर भविष्य में किसी बड़ी वारदात को अंजाम नहीं दे पाएं इसके लिए गोपनीय ढंग से जानकारी भी जुटाई जा रही है. 

बदली जाएगी गुर्गों की जेल

मिल रही जानकारी के अनुसार पुलिस यह जानकारी जुटा रही है कि नैनी सेंट्रल जेल में अतीक गैंग से जुड़े कितने मेंबर बंद हैं. जिसकी रिपोर्ट सामने आने के बाद अतीक गैंग के इन मेंबर्स को नैनी जेल से निकालकर अलग-अलग जेलों में भेजा जाएगा. हाल ही में अतीक के बेटे अली के खिलाफ बीते दो दिनों में रंगदारी मांगने के दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं.

नैनी जेल में बंद दर्जन भर गुर्गे

बता दें कि अली अहमद की वजह से ही अतीक और अशरफ हत्याकांड के आरोपी लवलेश तिवारी, सनी सिंह और अरुण मौर्या को प्रतापगढ़ जेल शिफ्ट किया गया है. वहीं उमेश पाल शूटआउट केस के बाद लगातार अतीक अहमद गैंग के मेंबर्स नैनी सेंट्रल जेल भेजे जा रहे हैं. अतीक गैंग के करीब दर्जन भर मेंबर्स प्रयागराज की नैनी जेल में बंद हैं. इस बीच कई करीबी अलग-अलग मामले में गिरफ्तार होकर नैनी जेल पहुंचे हैं.

माफिया अतीक अहमद का वकील खान सौलत हनीफ उमेश पाल अपहरण केस में उम्र कैद की सजा पाने के बाद नैनी सेंट्रल जेल पहुंचा है. वहीं अतीक का गुर्गा दिनेश पासी भी इसी मामले में सजायाफ्ता होने के बाद नैनी जेल में बंद है. जबकि दूसरा वकील विजय मिश्रा भी उमेश पाल शूटआउट केस में साजिशकर्ता के रूप में जेल भेजा गया है. इसके अलावा आसाद कालिया, फैज भूरे, मोहम्मद आरिफ, कछौली, राहिल हसन, शानू, मोहम्मद नसरत भी नैनी सेंट्रल जेल भेजे गए हैं. अतीक गैंग का मेंबर सपा नेता जावेद उर्फ पप्पू गंजिया भी नैनी सेंट्रल जेल भेजा गया है.

यह भी पढ़ेंः
Atiq Ahmed: जेल में बंद माफिया अतीक के बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज, रंगदारी और हमला करने का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव में AAP-सपा का होगा गठबंधन? संजय सिंह ने की अखिलेश यादव से मुलाकात
यूपी चुनाव में AAP-सपा का होगा गठबंधन? संजय सिंह ने की अखिलेश यादव से मुलाकात
गढ़मुक्तेश्वर में गंगा का रौद्र रूप! बाढ़ की चपेट में आए कई गांव
गढ़मुक्तेश्वर में गंगा का रौद्र रूप! बाढ़ की चपेट में आए कई गांव
रामपुर में फर्जी निकली बच्चों की नदी पार करने वाली तस्वीरें, 6 पर केस
रामपुर में फर्जी निकली बच्चों की नदी पार करने वाली तस्वीरें, 6 पर केस
नोएडा में 13 दिन तक धारा 163 लागू, मंदिर-मस्जिद पर भी निर्देश, जानें वजह
नोएडा में 13 दिन तक धारा 163 लागू, मंदिर-मस्जिद पर भी निर्देश, जानें वजह

वीडियोज

YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking
Heavy Rain News Today | Weather Alert: मुसलाधार बारिश...खौफ में जिंदगी! | Monsoon 2026 | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
Embed widget