एक्सप्लोरर

यूपी: IPS सोनम कुमार ने पुलिसकर्मियों के लिए बनाया खास ऐप, मोबाइल नंबर डालते ही मिलेगी ड्यूटी की लोकेशन

गोरखपुर के एसपी सिटी और आईपीएस अधिकारी सोनम कुमार ने पुलिसकर्मियों की सुविधा के लिए खास ऐप बनाया है. ऐप के जरिए पुलिसकर्मियों को उनके ड्यूटी स्थल पर पहुंचने में मदद मिलेगी.

गोरखपुर. मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की सुरक्षा का सवाल हो या फिर शहर में कोई वीआईपी मूवमेंट या हो पंचायत चुनाव. अब सीएम और वीआईपी की सुरक्षा के साथ पंचायत चुनाव में भी अप्रिय घटनाओं को आसानी त्‍वरित गति से रोका जा सकेगा. साल 2016 बैच के आईपीएस अधिकारी सोनम कुमार ने ऐसा ऐप तैयार किया है, जिसमें मोबाइल नंबर डालने के बाद पुलिसकर्मियों को उनकी ड्यूटी की सटीक जगह पर पहुंचने में मदद मिलेगी. आईपीएस सोनम के इस ऐप का अब तक 740 पुलिसकर्मी निर्धारित ड्यूटी स्‍थल पर समय से पहुंचने के लिए इस्‍तेमाल कर चुके हैं.

मूल रूप से बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले आईपीएस और गोरखपुर के एसपी सिटी सोनम कुमार की शिक्षा दीक्षा दिल्‍ली से हुई है. इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग करने के बाद उन्‍होंने अमेरिकन कंपनी में कुछ दिन नौकरी भी की. इस दौरान उन्‍होंने काफी कुछ सीखा है. साल 2016 में आईपीएस में चयन के बाद से ही वे पुलिसिंग को स्‍मार्ट बनाने के लिए कुछ न कुछ नया सोचते रहते हैं. संवेदनशील होने के साथ सीएम सहित तमाम वीआईपी मूवमेंट और पंचायत चुनाव को देखते हुए उन्‍होंने ऐप बनाने के बारे में सोचा और सुरक्षा में लगने वाले पुलिसकर्मियों की मदद के लिए ऐसा ऐप तैयार कर दिया, जिससे बाहर से आने वाले पुलिसकर्मी भी उसकी मदद से सटीक लोकेशन पर पहुंच सकें.

एसपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि वीआईपी मूवमेंट होने पर लोकल के साथ बाहर के पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाती है. आमतौर पर लोकेशन के फेर में पुलिसकर्मियों को भटकना पड़ता है, लेकिन अब उन्‍हें अपनी ड्यूटी को लेकर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी. उन्‍होंने डायनमिक डयूटी मैनेजमेंट सिस्टम (डीडीएमएस) ऐप बनाया है. जिसकी मदद से वे सटीक लोकेशन पर पहुंच सकेंगे. उन्हें कहां और किस प्वाइंट पर डयूटी करनी है, ये डायनमिक डयूटी मैनेजमेंट सिस्टम (डीडीएमएस) ऐप बताएगा.

मोबाइल नंबर डालते ही मिलेगी लोकेशन इस ऐप पर मोबाइल नंबर डालते ही ड्यूटी में लगने वाले सिपाहियों के मोबाइल पर गूगल मैप आ जाएगा. इस मैप में उसकी ड्यूटी होगी. जीपीएस के द्वारा वह जवानों के डयूटी वाले स्थल के बारे में जानकारी उपलब्‍ध कराएगा. इस ऐप को आसानी से मोबाइल पर भी खोला जा सकता है. इस ऐप में पुलिसकर्मी अपना मोबाइल नंबर डालेंगे, तो उन्हें ड्यूटी स्थल पर पहुंचने के लिए उनके मोबाइल पर एक मानचित्र दिखेगा. इससे वह आसानी से अपने स्थान तक पहुंच सकते हैं. एसपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि जिले के बाहर से आने वाली फोर्स को इससे काफी सुविधा होगी. इसका प्रयोग पंचायत चुनाव में भी किया जा सकता है.

और भी कई ऐप बना चुके हैं सोनम कुमार एसपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि वह इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्‍यूनिकेशन इंजीनियर रहे हैं. इससे पहले भी उन्होंने कई एप तैयार किए हैं. उन्होंने बताया कि मुरादाबाद पुलिस लाइन की जनरल डायरी को उन्होंने ऑनलाइन किया है. उन्होंने कहा कि थाने की जनरल डायरी ऑनलाइन होती है, लेकिन अभी तक पुलिस लाइन की जनरल डायरी (जीडी) ऑनलाइन नहीं है. मुरादाबाद प्रदेश की इकलौती पुलिस लाइन है, जहां की जीडी आनलाइन है. इसके अलावा लोकसभा चुनाव डयूटी के लिए एक ऐप, मुरादाबाद डयूटी के लिए बायोमैट्रिक सिस्टम तैयार कर चुके हैं.

ये भी पढ़ें:

यूपी: केजीएमयू में कोरोना विस्फोट, वीसी समेत 39 डॉक्टर मिले संक्रमित, ज्यादातर ने ली थी वैक्सीन की दोनों डोज

Panchayat Elections 2021: डीआईजी का निर्देश, गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ करें सख्त कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेवर हवाई अड्डे का नाम अब पीएम नरेंद्र मोदी के नाम पर, सीएम योगी का ऐलान
जेवर हवाई अड्डा अब पीएम नरेंद्र मोदी के नाम पर, सीएम योगी का ऐलान
लखनऊः होमगार्ड पर पत्नी और बेटी की हत्या का आरोप, पुलिस कस्टडी में आरोपी
लखनऊः होमगार्ड पर पत्नी और बेटी की हत्या का आरोप, पुलिस कस्टडी में आरोपी
आजमगढ़: BJP नेता आपस में भिड़े, धक्का-मुक्की, मारपीट तक पहुंचा मामला
आजमगढ़: BJP नेता आपस में भिड़े, धक्का-मुक्की, मारपीट तक पहुंचा मामला
वाराणसी आने वाले सैलानियों के लिए गुड न्यूज, गंगा में मिलेगा बोटिंग का रोमांच
वाराणसी आने वाले सैलानियों के लिए गुड न्यूज, गंगा में मिलेगा बोटिंग का रोमांच

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा
CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
207 पर गिरे थे 3 विकेट, फिर 68 रन के भीतर ढेर ऑस्ट्रेलिया, भारतीय गेंदबाजों का कहर
207 पर गिरे थे 3 विकेट, फिर 68 रन के भीतर ढेर ऑस्ट्रेलिया, भारतीय गेंदबाजों का कहर
CJP को प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने पर RJD भड़की, 'अगर प्रशासन…'
CJP को प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने पर RJD भड़की, 'अगर प्रशासन…'
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
राजकीय सम्मान से हुआ नाना का अंतिम संस्कार, किन्हें ऐसे देते हैं अंतिम विदाई?
राजकीय सम्मान से हुआ नाना का अंतिम संस्कार, किन्हें ऐसे देते हैं अंतिम विदाई?
Embed widget