एक्सप्लोरर

तकनीकी खराबी के चलते आफत में फंसी 144 यात्रियों की जान, वाराणसी एयरपोर्ट पर कराई गई विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

विमान के इंजन में कुछ तकनीकी खराबी आ गई जिसके बाद विमान की तत्काल वाराणसी में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान हैदराबाद से 144 यात्रियों को लेकर गोरखपुर जा रहा था।

वाराणसी, एबीपी गंगा। हैदराबाद से गोरखपुर जा रहे इंडिगो एयरलाइंस के विमान में तकनीकी खराबी आने के चलते उसकी वाराणसी में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इंडिगो एयरलाइंस के विमान में तकनीकी खराबी आने के बाद उसे वाराणसी के एलबीएस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतारा गया।

बताया जा रहा है कि इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई6316 ने रविवार को हैदराबाद से 144 यात्रियों को लेकर गोरखपुर के लिए उड़ान भरी, इसी दौरान विमान के इंजन में कुछ तकनीकी खराबी आ गई जिसके बाद विमान की तत्काल वाराणसी में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

रविवार को हैदराबाद से सुबह 10.10 बजे 144 यात्रियों को लेकर इंडिगो एयरलाइंस के विमान 6ई6316 ने गोरखपुर के लिए उड़ान भरी। विमान गाजीपुर के समीप आसमान में पहुंचा उसी समय उसमे तकनीकी खराबी आ गयी।

खराबी की जानकारी होते ही पायलट ने तत्काल वाराणसी एयरपोर्ट पर स्थित एटीसी से संपर्क कर उतरने की इजाजत मांगी। एटीसी से इजाजत मिलते ही दोपहर 11.56 बजे विमान की वाराणसी एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग हुई।

तकनीकी खराबी के चलते आफत में फंसी 144 यात्रियों की जान, वाराणसी एयरपोर्ट पर कराई गई विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

विमान सुरक्षित उतरने के बाद एयरलाइंस प्रबंधन ने सभी यात्रियों को बस द्वारा गोरखपुर भेजा। इस बारे में एयरपोर्ट निदेशक आकाशदीप ने बताया कि विमान में तकनीकी खराबी आने के चलते वाराणसी में आपातकालीन लैंडिंग कराई गयी।

सभी यात्रियों को एयरलाइंस प्रबंधन द्वारा सड़क मार्ग से गोरखपुर भेज दिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि एयरलाइंस द्वारा दिल्ली से इंजीनियर बुलाये गए हैं, उनके आते ही विमान को ठीक करवाया जाएगा।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विभाजनकारी साजिशें होगी नाकाम? मनुस्मृति में संशोधन की तैयारी
विभाजनकारी साजिशें होगी नाकाम? मनुस्मृति में संशोधन की तैयारी
अखिलेश के विधायक बोले- सपा ने की थी महिला आरक्षण की शुरूआत
अखिलेश के विधायक बोले- सपा ने की थी महिला आरक्षण की शुरूआत
15 अगस्त से राम मंदिर में हुआ बड़ा बदलाव, पुजारियों को करना होगा ये काम
15 अगस्त से राम मंदिर में हुआ बड़ा बदलाव, पुजारियों को करना होगा ये काम
सीतापुर में किशोरी की मौत पर CM योगी सख्त, चौकी इंचार्ज सस्पेंड
सीतापुर में किशोरी की मौत पर CM योगी सख्त, चौकी इंचार्ज सस्पेंड

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget