ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर इमरान मसूद बोले- चुनाव आयोग का दुरुपयोग
सहारनपुर सांसद इमरान मसूद के मुताबिक ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन जारी रहेगा. उन्होंने बताया कि गुरूवार को भी लंच पर सांसद एकजुट होंगे.

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर इंडिया गठबंधन का विरोध-प्रदर्शन लगातार जारी है. इस बीच सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने बताया कि आज भी एक लंच है और उसके बाद आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श होगा.बोले हमारी मांग यही है कि ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा चुनाव योग का दुरुपयोग हो रहा है.
उन्होंने सपा से दूरी के सवाल पर कहा कि समाजवादी पार्टी से हमारी कोई दूरी नहीं है देर रात को फैसला किया गया था. इस वजह से वह नहीं आ पाए जिसको लेकर जय राम रमेश ने प्रतिक्रिया दे दी है. आज लंच होने जा रहा है आज समाजवादी पार्टी के लोग आएंगे. इसके साथ ही उन्होंने कहा आगामी यूपी चुनाव को लेकर कहा कि उनकी 403 सीटों पर चुनावी तैयारी है. सम्मान जनक स्थिति में हमारा गठबंधन हो जाएगा.
यह भी पढ़ें: इंडिया गठबंधन मार्च के बाद कांग्रेस से नाराज हैं अखिलेश यादव! क्यों उठ रहे ये 3 सवाल?
गुरूवार को भी लंच पर जुटेंगे विपक्षी सांसद
इमरान मसूद के मुताबिक गुरूवार को भी विपक्षी पार्टियों के सांसद लंच पर एकसाथ जुटेंगे और वहां से आगे की रणनीति बनेगी. उधर बताया जा रहा है कि आज टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी भी दिल्ली पहुंच सकतीं हैं और एक बार विपक्षी सांसद जंतर-मंतर की ओर मार्च कर सकते हैं. जिसको देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा-व्यवस्था और कड़ी कर दी है.
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं पर FIR
उधर दिल्ली पुलिस ने बुधवार के प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत दर्जनों नेताओं और अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है. राहुल गांधी ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए मार्च शुरू किया था.लेकिन पुलिस ने उन्हें पहले ही रोक लिया. देर शाम उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और बारहखम्भा थाने ले जाकर छोड़ दिया गया. कांग्रेस के सभी राज्यों के मुख्यमंत्री भी दिल्ली पहुंच गए हैं. इसलिए माना जा रहा है कि आज भी बड़ा विरोध प्रदर्शन हो सकता है.
यह भी पढ़ें: 'आबे मेमोरियल कॉरिडोर नई पीढ़ी के लिए एक जीवंत क्लासरूम': सीएम योगी





















