एक्सप्लोरर

Prayagraj News अल्पसंख्यकों को रोजगार देने के लिए मोदी सरकार सौ शहरों में खोलेगी 'हुनर हब'

प्रयागराज में दस्तकारों और शिल्पकारों के लिये हुनर हाट लगाया गया है। इसके तहत उन्हें अपने हुनर का प्रदर्शन करने को मिलेगा।

प्रयागराज, एबीपी गंगा। मोदी राज में ट्रेनिंग पाकर अपने पैरों पर खड़े हुए अल्पसंख्यक समुदाय के दस्तकारों और शिल्पकारों ने संगम नगरी प्रयागराज में हुनर हाट लगाया हुआ है। इस हुनर हॉट का औपचारिक उद्धाटन आज मोदी सरकार के कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने किया। केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्रालय द्वारा आयोजित इस हुनर हॉट में देश के विभिन्न हिस्सों से आए अकलियत के तीन सौ के करीब दस्तकारों और शिल्पकारों ने अपने स्टाल लगाए हुए हैं। इसमें देश के अलग अलग राज्यों के हस्तनिर्मित सामानों के साथ ही कपड़ों व खाने पीने के लजीज व्यंजनों के स्टाल लगाए गए हैं।

दस दिनों के इस मेले का मकसद अल्पसंख्यक हुनरमंदों को अपने हुनर को प्रदर्शित करने का मौका देना है। हुनर हाट में लोगों की खूब भीड़ उमड़ रही है। प्रयागराज के सांस्कृतिक केंद्र कैंपस में लगे इस हुनर हाट में अलग अलग राज्यों की लोककलाओं पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किये जा रहे हैं। उद्धाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के साथ ही यूपी के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह और नंद गोपाल गुप्ता नंदी भी मौजूद थे।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को ट्रेनिंग देकर उन्हें रोजगार से जोड़ने के लिए देश भर में सौ से ज़्यादा हुनर हब तैयार किये जाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी है। यह प्रस्ताव पीएम नरेंद्र मोदी की पहल पर तैयार किये गए थे। इसके तहत अकलियत के लोगों को विभिन्न रोजगारपरक कार्यक्रमों की ट्रेनिंग दी जाएगी और साथ ही उन्हें रोजगार से जोड़ने की भी कोशिश की जाएगी। पीएम मोदी ने इस प्रोजेक्ट को अपने दूसरे कार्यकाल की सौ दिनों की प्राथमिकताओं में शुमार किया था। सौ से ज़्यादा हुनर हब को मंजूरी देकर उन्होंने अपने वायदे को पूरा कर दिया है। हुनर हाट में जहां लोग देश के अलग अलग हिस्सों के स्टाल पर जमकर खरीददारी कर रहे हैं तो वहीं खान पान के लजीज व्यंजनों के स्टालों पर भी खूब भीड़ लगी रहती है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डिजिटल क्रांति में LU ने रचा इतिहास: 21268 विद्यार्थियों के QR कोड आधारित ID कार्ड डिजिलॉकर पर अपलोड
डिजिटल क्रांति में LU ने रचा इतिहास: 21268 विद्यार्थियों के QR कोड आधारित ID कार्ड डिजिलॉकर पर अपलोड
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
नोएडा-गाजियाबाद समेत 15 जिलों में आंधी-बारिश, ओलावृष्टि, IMD ने दिया अलर्ट
नोएडा-गाजियाबाद समेत 15 जिलों में आंधी-बारिश, ओलावृष्टि, IMD ने दिया अलर्ट
4 बजे डिटेन, 5 बजे रिहा! अंकिता भंडारी के पिता बोले- 'अब पूरा देश...'
4 बजे डिटेन, 5 बजे रिहा! अंकिता भंडारी के पिता बोले- 'अब पूरा देश...'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
Embed widget