एक्सप्लोरर

मसूरी में सैकडों लोगों ने थामा कांग्रेस का हाथ, फूल माला पहनाकर स्वागत

उत्तराखंड के मसूरी में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों महिला और पुरुषों ने पार्टी का हाथ थामा. कांग्रेस परिवार में शामिल हुए सभी लोगों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया.

देहरादूनः मसूरी में कांग्रेस पार्टी की ओर से 2022 के चुनाव की तैयारी शुरू कर दी गई है. जिसके तहत मसूरी कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों महिला और पुरुषों ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में पार्टी का दामन थामा और पार्टी के लिए कार्य करने का आह्वान किया.

कांग्रेस में शामिल हुए लोग

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कांग्रेस परिवार में शामिल हुए सभी लोगों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया. प्रीतम सिंह ने कहा कि 'देश की जनता बीजेपी की सरकार से त्रस्त हो चुकी है, प्रदेश सरकार लगातार जन विरोधी नीतियों को अपनाकर जनता के हितों से खेलने का काम कर रही है. आज किसान सड़क पर है, महंगाई बेरोजगारी चरम पर है.'

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने उठाए सवाल

प्रीतम सिंह ने आगे कहा 'राज्य में तीर्थ-पुरोहित अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं, दैवी आपदा प्रबंधन कहीं दिखाई नहीं दे रहा है, कोरोना महामारी से लड़ने में सरकार पूरी तरीके से विफल साबित हुई है. इसलिए उत्तराखंड के लोग कांग्रेस की ओर देख रहे हैं जिसको लेकर लोग लगातार कांग्रेस का दामन थाम रहे हैं. उन्होंने कहा कि 2022 कांग्रेस का है और जनता के सहयोग से कांग्रेस उत्तराखंड में सरकार बनाने जा रही है.

किसान बिल को लेकर होगा राज्यपाल आवास का घेराव

प्रीतम सिंह ने किसान बिल को लेकर कहा, 'तीन काले किसान बिल को लेकर किसान लगातार संघर्ष कर रहा है, पार्टी कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में 15 जनवरी को संपूर्ण देश में राज्यपाल आवास का घेराव करेगी. उत्तराखंड में कांग्रेस कार्यकर्ता भारी संख्या में किसानों के साथ उत्तराखंड राज्यपाल आवास घेराव करने का काम करेंगे और केंद्र सरकार से तीन काले किसान बिलों को वापस लेने की मांग करेंगे.'

किसान सामान निधि में भारी घोटालाः प्रीतम सिंह

प्रीतम सिंह का कहना है कि 'उत्तराखंड सरकार की ओर से किसान सामान निधि में भारी घोटाला किया गया है, हरिद्वार जनपद के लक्सर तहसील के 2 गांव में 185 लोग ऐसे पाए गए जो अपात्र थे, जो लगभग 15 लाख रुपए का घोटाला है. वहीं जब गंभीरता से जांच हुई तो यह घोटाला बढ़कर 9करोड16 लाख रुपए का हो गया और यह एक सीमित क्षेत्र का हाल है. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि पूरे उत्तराखंड और देश किसान सम्मान निधि में कितना बडा घोटाला हुआ होगा.

मसूरी कांग्रेस के पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि बीजेपी की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है देश और प्रदेश की जनता ने 2022 में कांग्रेस की उत्तराखंड में 2024 में केन्द्र में बनाने का मन बना लिया है जिससे रोज सैकडों की सख्या में लोग कांग्रेस की सदस्यता ले रहे है. उन्होंने कहा कि बीजेपी की गलत नीतियों के कारण जनता परेशान है.

इसे भी पढ़ेंः कोरोना वैक्सीन लेने से हो सकते हैं साइड इफेक्ट्स? पढ़ें- स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन का जवाब

अन्ना हजारे की PM मोदी को चिट्ठी- किसानों के मुद्दे पर दिल्ली में भूख हड़ताल करूंगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में बेटी को फोन चलाने से रोकना मां को पड़ा भारी, लड़की ने दे दी जान; जांच शुरू
वाराणसी में बेटी को फोन चलाने से रोकना मां को पड़ा भारी, लड़की ने दे दी जान; जांच शुरू
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
UP Weather: यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, आज 51 जिलों में बूंदाबादी के आसार, इस दिन से फिर एक्टिव होगा मानसून
यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, आज 51 जिलों में बूंदाबादी के आसार, इस दिन से फिर एक्टिव होगा मानसून
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Adarsh Baal Vidyalaya Review: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ साथ कुछ सिखाएगी और समझाएगी भी 
आदर्श बाल विद्यालय रिव्यू: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ सिखाएगी और समझाएगी भी 
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
Embed widget