एक्सप्लोरर

Hindu Dharma Controversy: हैदराबाद के विधायक राजा सिंह ने स्वामी प्रसाद मौर्य को बताया 'पागल', CM योगी से की ये मांग

T Raja Singh News: सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने हाल ही में कहा था कि हिंदू एक फारसी शब्द है, जिसका मतलब होता है चोर, नीच. उनके इस बयान पर विधायक टी राजा सिंह ने हमला बोला है.

UP News: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (SP) के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) ने हिंदू (Hindu) धर्म पर विवादित बयान दिया है. मौर्य ने कहा है कि हिंदू कोई धर्म नहीं है बल्कि इसका फारसी में अर्थ चोर और नीच होता है. इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि हिंदू राष्ट्र की मांग करने वाले देशद्रोही हैं. उनके इस विवादित बयान की लगातार आलोचना हो रही है. अब इसी कड़ी में हैदराबाद (Hyderabad) के गोशामहल से विधायक टी राजा सिंह (T Raja Singh) ने सपा नेता पर निशाना साधा है. 

राजा सिंह ने कहा कि आपत्तिजनक शब्दों को इस्तेमाल करते हुए कहा, "दुर्भाग्य से स्वामी प्रसाद मौर्य हिंदू है. शायद इनके पूर्वज मुगलों की संतान रहे हैं तभी ये हर दूसरे दिन हिंदुओं, हिंदू देवी-देवताओं और रामचरितमानस पर अभद्र टिप्पणी करते हैं. मैं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से विनती करता हूं कि ऐसे शख्स को पकड़कर जेल में डालिए, ये पागल समाज के लिए हानिकारक है." बता दें कि विधायक राजा सिंह अपने विवादित बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं. एक बयान की वजह से बीजेपी ने राजा सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया था.

'हिंदू राष्ट्र की मांग संविधान विरोधी'

गौरतलब है कि स्वामी प्रसाद मौर्य पिछले कुछ समय से लगातार हिंदू धर्म पर विवादित बयान देते रहे हैं. हाल ही हरदोई में उन्होंने कहा था, "हिंदू एक फारसी शब्द है, जिसका मतलब होता है चोर, नीच. हम जिसको हिंदू धर्म मानते हैं वो धर्म है ही नहीं. ये धर्म कैसे हो सकता है. अगर हिंदू धर्म होता तो सभी को बराबरी का दर्जा मिलता. हिंदू राष्ट्र की मांग भी संविधान विरोधी है और ऐसा करने वाले देशद्रोही." इस दौरान उन्होंने यह भी कहा था, "ब्राह्मण कहता है कि हम ब्रह्मा के मुंह से पैदा हुए हैं. ये तो अपनी मां के पेट से पैदा होने पर भी यकीन नहीं करते."

ये भी पढ़ें- Women Reservation Bill पर सपा के समर्थन के बीच Dimple Yadav ने केंद्र से पूछा सवाल, जानें क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नेताजी की कमाई, सपा बहादुर ने गंवाई', अखिलेश पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य
'नेताजी की कमाई, सपा बहादुर ने गंवाई', अखिलेश पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य
विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में कांग्रेस कार्यालय पर शिकंजा, प्रशासन ने किया सील
विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में कांग्रेस कार्यालय पर शिकंजा, प्रशासन ने किया सील
'सत्ता से पहले सपा को बचाने की सोचिए...' योगी के मंत्री की अखिलेश को नसीहत
'सत्ता से पहले सपा को बचाने की सोचिए...' योगी के मंत्री की अखिलेश को नसीहत
किसान नेताओं को थर्ड डिग्री मामले में एक्शन, थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
किसान नेताओं को थर्ड डिग्री मामले में एक्शन, थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget