एक्सप्लोरर

लू के थपेड़े परेशान करते रहेंगे, 28 मई के बाद आ सकती है तापमान में गिरावट

उत्तर भारत भीषण गर्मी के चपेट में आ गया है. लू के थपेड़ों ने सामान्य जनजीवन को प्रभावित किया है. मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि दो दिन ऐसा ही मौसम बना रहेगा.

लखनऊ, एबीपी गंगा। सूरज की तपिश ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिये है. पिछले तीन दिनों से गर्मी और लू के थपेड़ों ने आम जनजीवन को काफी प्रभावित किया है. तापमान 42 डिग्री के पार जा पहुंचा है. इस पर मौसम वैज्ञानिकों का साफ कहना है कि अगले तीन-चार दिनों तक इसी तरह लू के थपेड़े परेशान करते रहेंगे. मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत का साफ तौर पर कहना है कि दरअसल इस हीट वेव की एक बड़ी वजह पश्चिमी हवाएं हैं, जो सेंट्रल पाकिस्तान और राजस्थान से चल रही हैं.

ये हवाएं शुष्क और गर्म होती हैं और इनके चलने से ही लू के थपेड़े लोगों को परेशान कर रहे हैं. उनका कहना है कि तापमान अभी 27 मई तक इसी तरह बना रहेगा और गर्मी लोगों को परेशान करेगी. 28 मई के बाद तापमान में कुछ गिरावट दर्ज होगी. 29 मई को एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस आ सकता है जिसमें आंधी और तूफान के साथ-साथ बारिश भी होने का अनुमान है. इसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज होगी और लू से भी लोगों को राहत मिलेगी.

इससे पहले आइएमडी ने शुक्रवार को हल्की बारिश की आशंका जताई थी. जिससे लोग पूरे दिन आसमान की ओर टकटकी लगाए देखते रहे. लेकिन बारिश नहीं हुई. सुबह 9 बजे से ही तेज धूप खिल गई. दोपहर 12 बजे चिलचिलाती धूप और चल रही गर्म हवाओं ने लोगों को घरों में रहने को मजबूर किया. उधर स्काइमेट वेदर के मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत ने बताया कि अम्फान तूफान भले ही पश्चिम बंगाल से होते हुए असम की ओर बढ़ चुका है. लेकिन इसके प्रभाव से उत्तर भारत के राज्यों आ‌द्रता का प्रतिशत बढ़ गया है। चूंकि पुरवा हवाएं निरंतर चल रही हैं। वातावरण में नमी है.

नमी का साथ पाकर धूप ने दिल्ली-एनसीआर और उसके आसपास का हीट इंडेक्स बढ़ा दिया है. इस वजह से गर्मी बढ़ रही है. हालांकि जम्मू-कश्मीर के ऊपर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है. यह हिमाचल और पंजाब की ओर बढ़ रहा है. जिससे नमी में बढ़ोतरी होगी. 25 से 26 मई को आंधी के साथ गरज चमक के बीच बारिश की वजह बनेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कभी EVM कभी संवैधानिक संस्थाओं पर हार का ठीकरा फोड़ती है कांग्रेस', बोले CM धामी
'कभी EVM कभी संवैधानिक संस्थाओं पर हार का ठीकरा फोड़ती है कांग्रेस', बोले CM धामी
'माणा और बगोरी गांव का उल्लेख गौरव का विषय', सीएम धामी ने सुनी PM मोदी के 'मन की बात'
'माणा और बगोरी गांव का उल्लेख गौरव का विषय', सीएम धामी ने सुनी PM मोदी के 'मन की बात'
रवि किशन ने गोरखपुर को बताया 'स्पेन' तो सपा चीफ ने कसा तंज, बोले- 'कम से कम...'
रवि किशन ने गोरखपुर को बताया 'स्पेन' तो सपा चीफ ने कसा तंज, बोले- 'कम से कम...'
UP चुनाव में जनजन तक ऐसे पहुंचेगी BJP,  विधानसभा से बूथ स्तर तक प्लान तैयार
UP चुनाव में जनजन तक ऐसे पहुंचेगी BJP,  विधानसभा से बूथ स्तर तक प्लान तैयार

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
Bullet से Hunter तक, कौन सी Royal Enfield बाइक है आपके लिए खास?
Bullet से Hunter तक, कौन सी Royal Enfield बाइक है आपके लिए खास?
Embed widget