एक्सप्लोरर

Vikas Dubey Encounter विकास दुबे समेत साथियों के एनकाउंटर की निष्पक्ष जांच की याचिका पर SC में आज होगी सुनवाई

कानपुर में विकास दुबे और उसके पांच साथियों को पुलिस मुठभेड़ में मार गिराये जाने की जांच सीबीआई की निगरानी में करवाने की मांग पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है. सीजेआई जस्टिस एसए बोबडे की अगुवाई वाली बेंच इसकी सुनवाई करेगी

लखनऊ/ नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश के कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की मुठभेड़ में हत्या और इसके बाद विकास दुबे समेत छह लोगों को पुलिस के साथ एनकाउंटर में मार गिराये जाने के मामले की निष्पक्ष जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में सीबीआई से करवाने की मांग पर आज सुनवाई होगी. सुनवाई दोपहर एक बजे के करीब होनी है. सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एस ए बोबडे की बेंच इस मामले की सुनवाई करेगी. बेंच में एसए बोबडे के साथ जस्टिस आर सुभाष रेड्डी और जस्टिस ए बोपन्न मामले की सुनवाई करेंगे.

न्यायिक आयोग बनाने की याचिका खारिज

इससे पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने कुख्यात अपराधी विकास दुबे के पुलिस एनकाउंटर की जांच के लिए न्यायिक आयोग बनाने की याचिका खारिज कर दी है. न्यायमूर्ति पीके जायसवाल और न्यायमूर्ति केएस पवार ने सोमवार को यह फैसला एक स्थानीय वकील की जनहित याचिका पर, याची की ओर से इसे वापस लेने के आधार पर सुनाया.

प्रदेश सरकार के अपर महाधिवक्ता विनोद कुमार शाही ने कहा कि सरकार ने पहले ही हाईकोर्ट के रिटायर्ड न्यायमूर्ति शशिकांत अग्रवाल का न्यायिक आयोग गठित कर दिया है. एसआईटी प्रकरण की जांच कर रही है.

वकील नंदिता भारती ने याचिका दाखिल कर कानपुर में गैंगस्टर विकास दुबे एनकाउंटर केस की जांच के लिए एसआईटी गठित करने, साथ ही पूरे प्रकरण की न्यायिक जांच करवाने की मांग की थी. साथ ही याचिका में राज्य सरकार को पुलिस मुठभेड़ों के लिए यथोचित दिशा निर्देश जारी करने का आदेश दिए जाने की मांग भी की थी.

ये भी पढ़ें.

Vikas dubey Encounter एक और खुलासा, शहीद सीओ देवेंद्र मिश्रा ने डीजीपी मुख्यालय को लिखे थे 8 शिकायती पत्र

यूपी: लखनऊ में बेखौफ बदमाश, पूर्व जिला पंचायत सदस्य को गोली मारकर फरार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कातिल मुस्कान और साहिल को फांसी, मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में सजा का ऐलान
कातिल मुस्कान और साहिल को फांसी, मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में सजा का ऐलान
उत्तराखंड: गधे-घोड़ों वाले बयान पर BJP में भीतरघात, कांग्रेस से आए नेताओं पर बहस
उत्तराखंड: गधे-घोड़ों वाले बयान पर BJP में भीतरघात, कांग्रेस से आए नेताओं पर बहस
'काले धन से अकूत संपत्ति...', आजम खान पर ED के शिकंजे पर बोले BJP विधायक
'काले धन से अकूत संपत्ति...', आजम खान पर ED के शिकंजे पर बोले BJP विधायक
माफिया अतीक की जमीन पर गरीबों को मिलेगा घर, योगी सरकार बनाएगी फ्लैट
माफिया अतीक की जमीन पर गरीबों को मिलेगा घर, योगी सरकार बनाएगी फ्लैट

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
Embed widget