एक्सप्लोरर

Hathras Accident: हाथरस में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, 6 की मौत

Hathras News: पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पांडेय ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार श्रद्धालु शुक्रवार देर रात एटा के जलेसर से मथुरा के गोवर्धन में परिक्रमा करने के लिए निकले थे.

Hathras Road Accident: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में सादाबाद मार्ग पर एक ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी, जिससे उसमें सवार छह लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए. पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पांडेय ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार श्रद्धालु शुक्रवार देर रात एटा के जलेसर से मथुरा के गोवर्धन में परिक्रमा करने के लिए निकले थे. उन्होंने बताया कि श्रद्धालु जब हाथरस में सादाबाद रोड पर पहुंचे, तब सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली में भीषण टक्कर मार दी, जिससे वह पलट गई.

दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत

पांडेय के मुताबिक, हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. उन्होंने बताया कि हादसे में घायल आठ लोगों को सादाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हाथरस जिला अस्पताल, अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज और आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. पांडेय के अनुसार, मरने वालों की पहचान विक्रम (45), माधुरी (22), हेमलता (12), लखमी (18), अभिषेक (20) और विष्णु (20) के रूप में हुई है.

मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेजे गए

उन्होंने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने का निर्देश दिया. पुलिस के मुताबिक, मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेजे गए हैं. उसने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 45 श्रद्धालु सवार थे. पुलिस के अनुसार, आरोपी ट्रक चालक और दो परिचालकों को गिरफ्तार कर उनका वाहन जब्त कर लिया गया है. अधिकारियों ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताते हुए घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं.

Exclusive: 'उम्मीद से ज्यादा हिंदू चिन्ह मिले' हिन्दू वादनी सीता साहू ने बताया ज्ञानवापी के तहखाने का सच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डिलिमिटेशन और FCRA बिल पर सपा करेगी सरकार का समर्थन? अखिलेश यादव क्लियर किया स्टैंड
डिलिमिटेशन और FCRA बिल पर सपा करेगी सरकार का समर्थन? अखिलेश यादव क्लियर किया स्टैंड
Moradabad Kanwar Yatra 2026: मुरादाबाद में अधिकारियों ने कावड़ियों पर बरसाए फूल, वितरित किए फल
मुरादाबाद में अधिकारियों ने कावड़ियों पर बरसाए फूल, वितरित किए फल
CM योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ को बताया समरसता का महापर्व, प्रदेशवासियों से की खास अपील
CM योगी ने कांवड़ को बताया समरसता का महापर्व, प्रदेशवासियों से की खास अपील
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Tomato Flower Drop: टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
Embed widget