एक्सप्लोरर

हाथरस के दरिंदे प्रोफेसर के बाद प्रिंसिपल भी गिरफ्तार, छात्राओं से रेप का है मामला

Hathras News: एसपी ने बताया कि इस घटना की जांच के लिए एक विशेष टीम गठित की गई थी और उसकी जांच में पता लगा कि आरोपी प्रोफेसर द्वारा छात्राओं के साथ की गई हरकतों की शिकायत प्राचार्य छोकर से की गई थी.

UP News: हाथरस जिले में छात्राओं के कथित यौन शोषण के मामले में पीसी बागला डिग्री कॉलेज के एक प्रोफेसर के बाद उसके प्राचार्य को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस अधीक्षक (एसपी) चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि छात्राओं के यौन शोषण के मामले में पीसी बागला डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर रजनीश कुमार के बाद अब पुलिस ने प्राचार्य महावीर सिंह छोकर को भी गिरफ्तार किया है.

उन्होंने बताया कि प्राचार्य पर आरोप है कि उन्होंने छात्राओं की शिकायत के बाद भी प्रोफेसर रजनीश कुमार द्वारा यौन उत्पीड़न के मामले को दबाने की कोशिश की और उन्हें धमकाया. सिन्हा ने बताया कि मार्च के महीने में शहर के पीसी बागला कॉलेज की एक पूर्व छात्रा का गुमनाम पत्र मिला था और उसने पत्र में दावा किया था कि कॉलेज के भूगोल विभाग के अध्यक्ष व प्रॉक्टर डॉक्टर रजनीश कुमार ने उनके साथ अनैतिक व अनुचित व्यवहार किया तथा उन्होंने अन्य छात्राओं के साथ भी ऐसा किया है.

उन्होंने बताया कि इस संबंध में वीडियो फुटेज भी मिले थे, जिसके बाद हाथरस गेट थाने में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था. पिछले महीने 19 मार्च को आरोपी के खिलाफ सुबूत मिलने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया था. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस घटना की जांच के लिए एक विशेष टीम गठित की गई थी और उसकी जांच में पता लगा कि आरोपी प्रोफेसर द्वारा छात्राओं के साथ की गई हरकतों की शिकायत प्राचार्य छोकर से की गई थी, मगर उन्होंने इसके खिलाफ कोई कार्रवाई करने के बजाय छात्रों को ही धमकाया.

उन्होंने कहा कि प्राचार्य द्वारा पीड़ित छात्राओं को धमकाया जाना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है तथा उन्होंने अपने दायित्व का निर्वहन न करते हुए छात्राओं से दुर्व्यवहार किया. सिन्हा ने बताया कि छोकर को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया गया है. हाथरस में पीसी बागला डिग्री कॉलेज के भूगोल विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर रजनीश कुमार को कॉलेज में छात्राओं का यौन शोषण करने के आरोप में पिछले महीने गिरफ्तार किया गया था. आरोप है कि कुमार ने छात्राओं के अश्लील वीडियो भी बनाए थे.

Pahalgam Terror Attack: यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने हमले को बताया 'कायरतापूर्ण और सभ्य समाज पर धब्बा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget