एक्सप्लोरर

Anand Giri News: हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण ने आनंद गिरी के आश्रम को किया सील

Anand Giri News: हरिद्वार में आनंद गिरि के आश्रम को हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण ने सील कर दिया है. इसे 13 मई को ही सील कर दिया गया. बाद में बिना आदेश सील को हटा दिया गया था.

Anand Giri News: हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (HRDA) ने हरिद्वार में आनंद गिरी के आश्रम को सील कर दिया है. दरअसल, एचआरडीए के उपाध्यक्ष वीएस पांडे ने बताया कि हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण ने हरिद्वार में आनंद गिरी के आश्रम को 13 मई को सील कर दिया था और इसे हटाने का कोई आदेश नहीं दिया गया था. जब उन्हें पता चला कि सील हटा दी गई है, तो उन्होंने क्षेत्र के जेई को कारण बताओ नोटिस जारी किया और उसे फिर से सील कर दिया.

आनंद गिरि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि का शिष्य है और वह भी महंत की मौत के मामले के आरोपियों में से एक है. उन्हें महंत की मौत के मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. बता दें कि आनंद गिरि और आद्या प्रसाद तिवारी को बुधवार को प्रयागराज के एक अदालत में पेश किया गया जिसने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) गुलाब चंद्र अग्रहरि ने बताया कि आरोपी आनंद गिरि और आद्या प्रसाद तिवारी को आज मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हरेंद्र नाथ की अदालत में पेश किया गया.

गुलाब चंद्र अग्रहरि ने बताया कि आनंद गिरि के वकील ने अदालत में जमानत याचिका पेश की, लेकिन न्यायाधीश ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट का अवलोकन करने के बाद और मामले की गंभीर प्रकृति को देखते हुए जमानत याचिका नामंजूर कर दी. अदालत ने दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

अदालत में जांच अधिकारी महेश सिंह द्वारा साक्ष्य के तौर पर दिवंगत महंत के दो मोबाइल फोन, मरने से पूर्व महंत नरेंद्र गिरि द्वारा बनाया वीडियो, नायलॉन की रस्सी, चाकू, सात पन्नों का सुसाइड नोट प्रस्तुत किया गया.

मामले की अगली सुनवाई के लिए पांच अक्टूबर की तारीख तय की गयी है. गौरतलब है कि सोमवार को महंत नरेंद्र गिरि का शव उनके मठ के कमरे से मिला था. पुलिस के मुताबिक, महंत नरेंद्र गिरि ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या की. सोमवार की देर रात अमर गिरि पवन महाराज द्वारा जार्जटाउन थाना में प्राथमिकी कराई गई जिसमें महंत नरेंद्र गिरि के शिष्य आनंद गिरि पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया.

Narendra Giri Maharaj Death Case: अनपढ़ वाले दावों को महंत नरेंद्र गिरि के मामा ने किया खारिज, कहा- वे बैंक में कलर्क की नौकरी कर चुके थे

Narendra Giri Death Case: नरेन्द्र गिरि को ब्लैकमेल करने वाली तस्वीर कहां है? पुलिस पूछताछ में शिष्य आनंद गिरि ने दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुशांत गोल्फ सिटी का अधूरा विकास कार्य पूरा करेगा LDA, टेकओवर की तैयारी तेज
सुशांत गोल्फ सिटी का अधूरा विकास कार्य पूरा करेगा LDA, टेकओवर की तैयारी तेज
'जाट समाज से माफी मांगें अखिलेश', जयंत चौधरी के समर्थन में बोलीं मायावती
'जाट समाज से माफी मांगें अखिलेश', जयंत चौधरी के समर्थन में बोलीं मायावती
'बच्चों का भविष्य खराब कर रही PDA सरकार', मंत्री कृष्णा पासवान की फिसली जुबान
'बच्चों का भविष्य खराब कर रही PDA सरकार', मंत्री कृष्णा पासवान की फिसली जुबान
'जाट समाज को...', अखिलेश के 'चवन्नी' वाले बयान पर भड़के जयंत चौधरी
'जाट समाज को...', अखिलेश के 'चवन्नी' वाले बयान पर भड़के जयंत चौधरी

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget