एक्सप्लोरर

30 अप्रैल तक जारी रहेगा हरिद्वार महाकुंभ, 13 लाख 56 हजार लोगों ने बैसाखी पर किया गंगा स्नान

हरिद्वार महाकुंभ को लेकर अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि मेला 30 अप्रैल तक जारी रहेगा. कुंभ में बाहर से आने वाले लोगों की लगातार कोविड जांच की जा रही है. बॉर्डर पर भी सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. 

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार में चल रहे कुंभ मेले को लेकर अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि महाकुंभ 30 अप्रैल तक जारी रहेगा. कोरोना संक्रमण बढ़ने के बावजूद इसे जल्द खत्म करने को लेकर कोई चर्चा नहीं की गई है. मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेस वार्ता में मेलाधिकारी दीपक रावत ने कहा कि प्रशासन और पुलिस के आपसी तालमेल से तीसरा शाही स्नान निर्धारित समय पर संपन्न हो गया. स्नान के सकुशल संपन्न होने पर उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिसकर्मियों और स्वयंसेवकों को धन्यवाद दिया.

बॉर्डर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है
मेला अधिकारी दीपक रावत ने कहा कि मीडिया कर्मियों ने लोगों तक सही जानकारी पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है. उन्होंने बताया कि बाहर से आने वाले लोगों की लगातार कोविड जांच की जा रही है. बॉर्डर पर भी सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. आईजी कुंभ संजय गुंज्याल ने बताया कि सेटेलाइट के माध्यम से लिए गए चित्रों के आधार पर अनुमान है कि इस बार लगभग 13 लाख 56 हजार लोगों ने बैसाखी पर गंगा स्नान किया. 

कुंभ निर्धारित समय पर ही समाप्त होगा
कोविड-19 के चलते इस बार श्रद्धालुओं की संख्या 2010 के मुकाबले काफी कम रही. एक सवाल के जवाब में में मेला अधिकारी दीपक रावत ने बताया कि कुंभ अपने निर्धारित समय पर ही समाप्त होगा. उन्होंने बताया कि पड़ोसी राज्यों से भी 12 और 14 अप्रैल को आयोजित होने वाले स्नान के लिए पुलिस फोर्स मांगा गया था जिन्हें अब वापस भेजा जा रहा है. राज्य के जिन पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है वो मेला समाप्त होने तक हरिद्वार में ही तैनात रहेंगे. 

ये भी पढ़ें: 

UP Panchayat Chunav: निर्विरोध निर्वाचित हुए 85 ग्राम प्रधान, 69541 ग्राम पंचायत, 550 क्षेत्र पंचायत और एक जिला पंचायत सदस्य 

UP Board की परीक्षाओं को लेकर शासन ले सकता है बड़ा फैसला, कोरोना संक्रमित मिले 19 में से 17 अधिकारी 

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget