एक्सप्लोरर

Crime News: कार में लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाले 4 शातिर गिरफ्तार, लुटेरे महिला को भी रखते थे साथ

Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई में पुलिस ने लिफ्ट देकर लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ कर एक महिला सहित 4 लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है. 

Hardoi Police Arrested Robbers: हरदोई (Hardoi) की बेनीगंज पुलिस ने लिफ्ट देकर चलती कार में लूट (Loot) की वारदातों को अंजाम देने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ कर एक महिला सहित 4 लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है. लुटेरों के पास से पुलिस ने अवैध असलहा कारतूस, 150 ग्राम स्मैक और लूट के रुपये बरामद किए हैं. मामले का खुलासा करते हुए एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि लिफ्ट देकर चलती कार में लूट की घटना को अंजाम देने वाले लूटेरे इतने शातिर थे कि किसी को शक ना हो इसके लिए वो एक महिला को भी अपने साथ रखते थे.

पुलिस ने शुरू की जांच 
बता दें कि, 15 अप्रैल को कुंजविहारी मिश्र पुत्र बाबूलाल निवासी आवास विकास हंसपुरम नौबस्ता कानपुर ने बेनीगंज थाने में सूचना दी थी कि कानपुर जाने के लिए जब वो अतरौली तिराहा कोथावां में खड़ा था तो कुछ अज्ञात लोगों ने उसे कार में लिफ्ट देकर उससे 51 हजार रुपये और मोबाइल फोन छीन लिया. उसके साथ मारपीट कर बदमाश फरार हो गए थे. कुंजबिहारी की सूचना पर बेनीगंज पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर घटना के खुलासे के लिए प्रयास करने शुरू कर दिए थे.

महिला भी थी शामिल
एसपी के मुताबिक इस दौरान पुलिस को मुखबिर से लुटेरों की सूचना मिली. सूचना मिलने के बाद पुलिस एक्टिव हुई और नगवा मोड़ पर ऑल्टो कार को रोककर उसमें बैठे 3 पुरुष और एक महिला की तलाशी ली. तलाशी के दौरान करन नाम के व्यक्ति की तलाशी ली गई तो 315 बोर का एक तमंचा 2 जिन्दा कारतूस और 7 हजार रुपये मिले. जब पुलिस ने दूसरे युवक कुन्दन उर्फ करिया की तलाशी की तो उसके पास से एक तमंचा 12 बोर और 2 जिन्दा कारतूस समेत 7 हजार रुपये नगद मिले. वहीं तीसरे  रितेश कुमार उर्फ सचिन के पास भी 7 हजार रुपये बरामद हुए. कार में बैठी आरती पत्नी कुन्दन नाम की महिला की जब महिला सिपाही ने तलाशी ली तो उसके पास से 6 हजार रुपये मिले. कार की तलाशी में डैशबोर्ड से पन्नी में लिपटा करीब 150 ग्राम स्मैक पाउडर बरामद हुआ. चारों ने पूछताछ करने पर पुलिस को बताया कि 15 अप्रैल को उन चारों ने कोथावां से एक व्यक्ति को कार में बैठाकर कुछ दूर आगे जाकर उसके 51 हजार रुपये और मोबाइल छिनने के बाद मारपीट कर छोड़ दिया था.

लुटेरों ने खोले राज 
पकड़े गए लुटेरों ने बताया कि वो अपने साथ महिला को इसलिए रखते थे ताकि कोई भी आसानी से बैठ जाए. पुलिस ने बरामद कार को मौके पर ही सीज कर चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. एसपी ने बताया कि अवैध शस्त्र, कारतूस तथा स्मैक की बरामदगी के सम्बन्ध में थाना हाजा पर अलग से मुकदमा पंजीकृत किया गया है. गिरफ्तार किया गया करन और आरती कछौना थाना क्षेत्र के ठाकुरगंज के रहने वाले हैं जबकि कुन्दन बहबलपुर थाना छिबरामऊ कन्नौज और रितेश दलीरखां थाना शमशाबाद फर्रूखाबाद का है. सभी का आपराधिक इतिहास है.

ये भी पढ़ें: 

Yogi 2.0: योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आज एक महीना पूरा, जानिए- पिछले 30 दिनों में लिए गए 15 अहम फैसले

UP Politics: अखिलेश से नाराजगी के बीच आचार्य प्रमोद कृष्णम ने की आजम खान से मुलाकात, जानिए- क्या होगा अगला कदम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा में तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी की कोशिश, छड़ी मारते ही महिला बेहोश, पुलिस की हिरासत में बाबा
महोबा में तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी की कोशिश, छड़ी मारते ही महिला बेहोश, पुलिस की हिरासत में बाबा
Char Dham Yatra: चार धाम यात्रा में नहीं चलेंगे अनफिट घोड़े-खच्चर, CM धामी के मंत्री का सख्त निर्देश
चार धाम यात्रा में नहीं चलेंगे अनफिट घोड़े-खच्चर, CM धामी के मंत्री का सख्त निर्देश
UP News: संभल CO के बयान पर बोले पूर्व DGP बृजलाल, 'शब्द गलत थे, लेकिन आशय ठीक'
संभल CO के बयान पर बोले पूर्व DGP बृजलाल, 'शब्द गलत थे, लेकिन आशय ठीक'
Sambhal News: 'धमकाने की बात न हो', संभल सीओ के बयान पर कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने किया पलटवार
'धमकाने की बात न हो', संभल सीओ के बयान पर कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने किया पलटवार

वीडियोज

LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage | Breaking
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट! | Trump
Iran-Israel War Update: झुक गया अमेरिका? सभी रूसी तेल खरीद सकेंगे सभी देश! | Trump | Netanyahu
Iran Israel US War: ईरान ने Dubai को फिर से दहलाया, आसमान में दिखा धुंए का गुबार!| Mojtaba Khamenei

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला', प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
'घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला', प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को हॉर्स ट्रेडिंग का डर! हरियाणा के विधायकों को लेकर बड़ा फैसला
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को हॉर्स ट्रेडिंग का डर! हरियाणा के विधायकों को लेकर बड़ा फैसला
ग्लैमर में वापस आते ही ममता कुलकर्णी ने भरी मांग....वीडियो देख लोग यकीन नहीं कर पा रहे
ग्लैमर में वापस आते ही ममता कुलकर्णी ने भरी मांग....वीडियो देख लोग यकीन नहीं कर पा रहे
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
Fruit Vs Juice: जूस पीने के बजाय फल खाने को क्यों कहते हैं डॉक्टर्स, क्या है वजह?
जूस पीने के बजाय फल खाने को क्यों कहते हैं डॉक्टर्स, क्या है वजह?
Adobe के CEO शांतनु नारायण ने दिया इस्तीफा, जानिए कितनी है उनकी सैलरी और नेटवर्थ
Adobe के CEO शांतनु नारायण ने दिया इस्तीफा, जानिए कितनी है उनकी सैलरी और नेटवर्थ
Embed widget