एक्सप्लोरर

UP News: हरदोई में बच्चे की शैतानी पर पिता ने खोया आपा, हाथ पैर बांधकर बिना कपड़ों के रेलवे ट्रैक पर बिठाया

Hardoi News: हरदोई में पिता पर अमानवीय घटना को अंजाम देने का आरोप लगा है. पिता ने बच्चे का हाथ पांव बांधकर रेल की पटरियों पर बिठा दिया. बाप ने पूछने पर बताया कि बच्चा शरारत करता है.

UP News: हरदोई (Hardoi) में नशेड़ी पिता की खौफनाक करतूत सामने आई है. पिता ने बच्चे को निर्वस्त्र कर प्लास्टिक की रस्सी से हाथ पांव बांधकर रेल की पटरियों के बीच बिठा दिया. सोशल मीडिया पर खौफनाक दृश्य को देखकर यूजर दंग रह गए. रेलवे लाइन से बच्चे के भागने की आशंका में पिता खुद भी पटरियों पर बैठ गया. एएसपी ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो हरदोई रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा है. सोमवार को वायरल हुए वीडियो में एक शख्स बच्चे को निर्वस्त्र कर रेलवे लाइन पर बैठाते नजर आ रहा है.

नशेड़ी पिता की खौफनाक करतूत से दहले सोशल मीडिया यूजर

बच्चे के हाथ-पैर प्लास्टिक की रस्सी से बंधे हैं. पिता को लगता है कि बेटा ट्रेन को आता देख मौके से भाग खड़ा न हो जाए. वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चे को निर्वस्त्र करनेवाला शख्स भी रेल की पटरियों पर बैठा हुआ है. पिता के बच्चे को धमकाने की आवाज सुनाई देती है. राहगीरों की पूछताछ में खुलासा हुआ कि शख्स बच्चे का पिता है. पिता का कहना है कि बेटा दिन भर घूमता रहता है और पढ़ाई नहीं करता है.

बच्चे का हाथ पांव रस्सी से बांधकर रेल की पटरियों पर बिठाया

इसलिए बच्चे को सबक सिखाने के लिए इस तरह की घटना को अंजाम दिया. गनीमत थी कि ट्रेन आने से पहले राहगीरों ने बच्चे को रेल की पटरियों के बीच से हटाया. जीआरपी पुलिस घटना की जांच पड़ताल करने में जुटी है. एएसपी दुर्गेश सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो की सच्चाई का पता लगाने के लिए जांच टीम गठित कर दी गई है. वायरल वीडियो के आरोपी की पहचान होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. मकसद है घटना को दोबारा होने से रोकना. 

UP News: हरदोई जेल में बंद माफिया खान मुबारक की मौत का खुला राज, डॉक्टर ने बताया निमोनिया, जानें क्राइम रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget