एक्सप्लोरर

Greater Noida: गैलेक्सी प्लाजा में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए तीसरी मंजिल से कूदे लोग, मची अफरा-तफरी

Galaxy Plaza Fire: ये गैलेक्सी प्लाजा गौर सिटी वन के एवेन्यू वन में स्थित है. बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के चलते गैलेक्सी प्लाजा की तीसरी मंजिल पर लगी थी, जिसके बाद लोग खिड़की से कूदते दिखे.

Greater Noida Galaxy Plaza Fire: यूपी के ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) वेस्ट के गैलेक्सी प्लाजा (Galaxy Plaza) में भयंकर आग लग गई. जिसकी वजह से पूरे इलाके में हड़ंकप मच गया. आग लगते ही गैलेक्सी प्लाजा में अफरातफरी मच गई और लोग अपनी जान को बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. इस दौरान कई लोग अपनी जान बचाने के लिए तीसरी मंजिल से नीचे कूद गए. इस घटना में कई लोग घायल हो गए हैं. गैलेक्सी प्लाजा में लगी आग के पीछे शॉर्ट सर्किट होने की बात सामने आ रही है. 

यह घटना ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गैलेक्सी प्लाजा बिसरख थाना क्षेत्र की है, ये एरिया गौर सिटी क्षेत्र में आता है. ये गैलेक्सी प्लाजा गौर सिटी 1 के एवेन्यू 1 में स्थित है. बताया जा रहा है कि ये आग शॉर्ट सर्किट के चलते गैलेक्सी प्लाजा की तीसरी मंजिल पर लगी थी, जिसके बाद आसपास अचानक तेजी से धुआं फैलने लगा. उस वक्त यहां बड़ी संख्या में लोग भी मौजूद थे. धुआं देखते हुए लोग अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे, जिसे जो समझ आया वो उधर भागने लगा. इस दौरान कई लोग तीसरी मंजिल की खिड़की से नीचे कूदते हुए दिखाई दिए तो कई लोग पांचवीं मंजिल पर भी खिड़की से लटके नजर आए.  

तीसरी मंजिल से लटके दिखे लोग

इस घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर हैं. जिन लोगों ने तीसरी मंजिल से छलांग लगाई वो भी घायल हुए हैं. हालांकि अभी तक इसे लेकर कोई पुख्ता संख्या सामने नहीं आई है. आग लगने की सूचना मिलने के तत्काल बाद फायर टीम मौके पर पहुंच गई. फायरकर्मी आग काबू पाने के काम में जुट गए. ये आग कैसे लगी इसे लेकर अभी तक कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई हैं, वहीं अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. बता दें कि अप्रैल 2023 में गौर सिटी 14 एवेन्यू में भी भीषण आग घटना सामने आई थी. उस समय फायर फाइटर्स ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया था. 

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: चंद्रशेखर आजाद ने बीएसपी सुप्रीमो मायावती को बताया राजनीतिक गुरु, कहा- 'अलग होने के बावजूद...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meerut News: ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
ललिता गौतम हत्याकांड: कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR
Gorakhpur News: CM योगी की बड़ी सौगात, 697 करोड़ की सड़क परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी की बड़ी सौगात, 697 करोड़ की सड़क परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: विपक्ष पर भड़के CM योगी, 'लगता है कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने पूरे...'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: विपक्ष पर भड़के CM योगी, 'लगता है कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने पूरे...'

वीडियोज

Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir
Monsoon 2026: बारिश नहीं आफत बरसी! देशभर में बाढ़ का भयानक मंजर! | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
US-Iran War LIVE: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
Live: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget