एक्सप्लोरर

नोएडा में ताबड़तोड़ मुठभेड़, सात बदमाश दबोचे, लग्जरी कार और हथियार बरामद

पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गिरोह के सात बदमाशों को तीन अलग-अलग मुठभेड़ों में पकड़ा. इन मुठभेड़ों में पांच बदमाश गोली लगने से घायल हुए, जबकि दो को कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार किया गया.

Noida News: ग्रेटर नोएडा के बिसरख कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गिरोह के सात बदमाशों को तीन अलग-अलग मुठभेड़ों में पकड़ा. इन मुठभेड़ों में पांच बदमाश गोली लगने से घायल हुए, जबकि दो को कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से लूटी गई स्कॉर्पियो, XUV500, स्विफ्ट डिजायर कार, अवैध हथियार, आईफोन और नकदी बरामद की है.

पुलिस के मुताबिक इस गैंग ने दिल्ली-एनसीआर में आतंक मचा रखा था. इनके गैंग में शामिल अन्य बदमाशों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.

पहली मुठभेड़: टी प्वाइंट पर स्कॉर्पियो में भागे बदमाश

पहली मुठभेड़ टी प्वाइंट पर हुई, जहां स्कॉर्पियो सवार बदमाश पुलिस चेकिंग देखकर भागने लगे. पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मुरादाबाद निवासी राहुल देव चौधरी और दिल्ली के मंगोलपुरी निवासी रतन चोपड़ा घायल हो गए. राहुल पर 25 हजार रुपये का इनाम था. पुलिस ने इनके पास से लूटी गई स्कॉर्पियो, तमंचे और कारतूस बरामद किए. पूछताछ में पता चला कि स्कॉर्पियो 9 मई को चेरी काउंटी क्षेत्र से लूटी गई थी.

दूसरी मुठभेड़: चार मूर्ति चौक पर XUV500 में फरार बदमाश

दूसरी मुठभेड़ चार मूर्ति चौक के पास हुई. हरियाणा से लूटी गई XUV500 में सवार बदमाशों ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की. पीछा करने पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस की जवाबी फायरिंग में ओरैया निवासी राजन सिंह और भरतपुर, राजस्थान निवासी गौरव शर्मा घायल हो गए. राजन पर भी 25 हजार का इनाम था. इनके पास से अवैध हथियार और 6,000 रुपये नकद बरामद हुए. इन बदमाशों पर हत्या, डकैती, वाहन चोरी और चैन लूट के दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं.

तीसरी मुठभेड़: कैप्सूल कट पर स्विफ्ट डिजायर के साथ धरे

तीसरी मुठभेड़ कैप्सूल कट के पास हुई, जहां स्विफ्ट डिजायर में सवार बदमाश पुलिस चेकिंग देखकर डीमार्ट की ओर भागे. पीछा करने पर बदमाशों ने निर्माणाधीन इमारत के पास पुलिस पर फायरिंग की. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में ओरैया निवासी मोहित घायल हो गया. कॉम्बिंग ऑपरेशन में दो अन्य बदमाश, विराट और भंवरराम, गिरफ्तार किए गए. पुलिस ने इनके पास से लूटा गया आईफोन और कई अवैध हथियार बरामद किए.

अंतरराज्यीय गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, ये बदमाश दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में सक्रिय एक अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य हैं. इन पर हत्या, लूट, डकैती और वाहन चोरी के दर्जनों मामले दर्ज हैं. घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, और पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या में CM योगी बोले- हनुमानगढ़ी में पढ़वाई थी नमाज, जामा मस्जिद में हनुमान चालीस कराएंगे?
अयोध्या में CM योगी बोले- हनुमानगढ़ी में पढ़वाई थी नमाज, जामा मस्जिद में हनुमान चालीस कराएंगे?
सीएम योगी से मिलकर यह मुद्दा उठाने वाले थे बीजेपी नेता चंद्रमणि पांडेय, पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट!
सीएम योगी से मिलकर यह मुद्दा उठाने वाले थे बीजेपी नेता चंद्रमणि पांडेय, पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट!
लखनऊ: अलीगंज अग्निकांड में अवैध निर्माण पर आज आ सकता है फैसला, LDA ने आदेश रखा सुरक्षित
लखनऊ: अलीगंज अग्निकांड में अवैध निर्माण पर आज आ सकता है फैसला, LDA ने आदेश रखा सुरक्षित
ललिता गौतम हत्याकांड के बीच मायावती का बड़ा बयान, BSP चीफ ने कहा- सड़कों पर मत उतरिए
ललिता गौतम हत्याकांड के बीच मायावती का बड़ा बयान, BSP चीफ ने कहा- सड़कों पर मत उतरिए

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget