एक्सप्लोरर

Bareilly News: गर्लफ्रेंड नाराज हुई तो फिल्म 'शोले का वीरू' बना युवक, कॉलेज की छत पर चढ़ा, कहा- 'कूद जाऊंगा..फांद जाऊंगा..'

Bareilly News: युवक अपनी गर्लफ्रेंड के कॉलेज की चौथी मंजिल पर चढ़ गया और धमकी देने लगा कि अगर उसकी प्रेमिका बात नहीं करेगी तो वो यहां से कूदकर आत्महत्या कर लेगा.

Bareilly News: यूपी के बरेली में एक कॉलेज में उस वक्त हंगामा मच गया जब एक युवक अचानक कॉलेज की चौथी मंजिल पर चढ़ गया और आत्महत्या की धमकी देने लगा. इस युवक के हाथ में एक बोतल भी थी, जिसमें पेट्रोल भरा हुआ था. जिसके बाद वो छत से कूदने की धमकी देने लगा. इसके बाद कॉलेज में छात्रों की भीड़ जमा हो गई और तमाम लोग वहां पहुंच गए. इस बात की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची, जिसके बाद किसी तरह उसे समझा-बुझाकर नीचे उतारा गया. 

पुलिस ने जब युवक को नीचे उतारकर पूछताछ की तब कहीं जाकर पूरे मामले का खुलासा हो सका कि आखिर ये युवक यहां किसलिए पहुंचा था और क्यों हंगामा कर रहा था. पुलिस युवक को अपने साथ ले गई और उसके परिजनों को इसकी जानकारी दे दी है. युवक का नाम योगेश है और ये चकेरी थाना के क्षेत्र के श्याम नगर मोहल्ले का रहने वाला है. 

गर्लफ्रेंड ने नंबर कर दिया था ब्लॉक

पुलिस पूछताछ में युवक ने बताया कि स्कूल टाइम से ही उसका पड़ोस में रहने वाली एक लड़की से अफेयर चल रहा था. बारहवीं तक पढ़ाई के बाद योगेश ने पढ़ाई छोड़ दी और डेयरी के काम में लग गया, जबकि लड़की के पिता ने उसका एडमिशन फरीदपुर के फॉर्मेसी कॉलेज में करवा दिया, जिसके बाद वो बरेली आ गई और यहां से डी फॉर्मा करने लगी. कॉलेज में एडमिशन होने के बाद दोनों के बीच बातचीत कम हो गई. योगेश ने फोन किया तो गर्लफ्रेंड ने उठाया नहीं इसी बात पर वो नाराज हो गया और उसका गर्लफ्रेंड से झगड़ा हो गया, जिसके बाद लड़की ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया.

पेट्रोल लेकर कॉलेज की चौथी मंजिल पर चढ़ा युवक

गर्लफ्रेंड ने नंबर ब्लॉक कर दिया तो योगेश उससे बात करने के लिए बरेली में उसके कॉलेज पहुंच गया, लेकिन लड़की ने फिर भी उससे बात नहीं की, जिसके बाद उसे गुस्सा आ गया और वो हाथ में पेट्रोल से भरी बोतल लेकर उसके कॉलेज की चौथी मंजिल पर चढ़ गया. इसके बाद कॉलेज की छत से सुसाइड करने की धमकी देने लगा. उसने अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया और फिल्म शोले के वीरू की तरह छत से कूदकर आत्महत्या की धमकी देने लगा. इसके बाद कॉलेज में हड़कंप मच गया और छात्रों के साथ कॉलेज स्टाफ और टीचर्स भी इकट्ठा हो गए. 

योगेश कई घंटे कॉलेज की छत पर चढ़कर ये हाई वोल्टेज ड्रामा करता रहा, उसने कहा कि अगर उसकी गर्लफ्रेंड उससे बात नहीं करेगी तो वो आत्महत्या कर लेगा. इस बीच लड़की भी बुरी तरह डर गई और चीखने चिल्लाने लगी. कॉलेज स्टाफ ने उसे शांत किया और पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने बड़ी मुश्किल से उसे समझा-बुझाकर नीचे उतारा और युवक के परिजनों को जानकारी दे दी है. 

ये भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: सावधान! उत्तराखंड में 24 से 26 जून तक भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget