एक्सप्लोरर

बस चालक की हरकतों से परेशान होकर छात्रा ने छोड़ा कॉलेज, हैरान करने वाला है ये मामला

महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला यूपी के कौशांबी का है जहां एक बस चालक की हरकतों से परेशान होकर छात्रा ने कॉलेज छोड़ दिया।

कौशांबी, एबीपी गंगा। यूपी के कौशांबी में छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब बस चालक की छेड़छाड़ से आहत होकर बीएससी की छात्रा ने कॉलेज जाना बंद कर दिया है। पीड़िता के परिजनों ने छेड़छाड़ को लेकर पहले कोतवाली में फिर एएसपी से शिकायत की है।

दोनों जगह से निराशा हाथ लगने पर पीड़िता ने सोमवार को एसपी से शिकायत की। एसपी ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया है। पिछले हफ्ते दो शिक्षण संस्थान की छात्राओं ने लगातार छेड़खानी की घटनाओं से परेशान होकर कॉलेज जाना ही छोड़ दिया था।

मंझनपुर कोतवाली के चक गांव की छात्रा भरवारी नगर पालिका परिषद के भवंस मेहता महाविद्यालय में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा है। उसके गांव से कॉलेज की दूरी लगभग 20 किमी है। वह प्रतिदिन अपने गांव की तरफ से होकर आने वाली बस से कॉलेज जाती थी। बस के आने-जाने के समय की जानकारी न होने के चलते उसके परिजनों ने चालक का मोबाइल नंबर ले लिया।

बस चालक की हरकतों से परेशान होकर छात्रा ने छोड़ा कॉलेज, हैरान करने वाला है ये मामला

छात्रा मोबाइल पर फोन कर चालक से बस के आने का समय पूछ लेती थी। कुछ दिन के बाद चालक अपनी तरफ से फोन कर अश्लील बातें करने लगा। हालांकि छात्रा टाल मटोल कर फोन काट देती थी। धीरे-धीरे चालक छात्रा से बस में भी छेड़छाड़ करने लगा। वह जबरन छात्रा को अपने पास वाली सीट पर बैठने की कोशिश करने लगा।

जब चालक की हरकतें बढ़ने लगीं तो छात्रा ने अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी। छात्रा के परिजनों ने जब इसकी शिकायत की तो चालक उन्हें धमकी देने लगा। इस पर पीड़िता के परिजनों ने 4 दिसम्बर को मंझनपुर कोतवाली में तहरीर दी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अगले दिन उन्होंने ने एएसपी अशोक कुमार से शिकायत की।

बस चालक की हरकतों से परेशान होकर छात्रा ने छोड़ा कॉलेज, हैरान करने वाला है ये मामला

इसके बाद भी जब न्याय की उम्मीद नहीं दिखी तो पीड़िता ने परिजनों के साथ सोमवार को एसपी अभिनंदन से शिकायत की। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मंझनपुर कोतवाल को आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने का निर्देश दिया है। उधर चालक की हरकतों से परेशान होकर छात्रा ने कॉलेज जाना छोड़ दिया है। इस घटना से कॉलेज प्रशासन भी स्तब्ध है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसदीय समिति: सांसद रवि किशन को फिर मिली बड़ी जिम्मेदारी, बोले- 'प्रभावी ढंग से...'
संसदीय समिति: सांसद रवि किशन को फिर मिली बड़ी जिम्मेदारी, बोले- 'प्रभावी ढंग से...'
अमरोहाः MLA महबूब अली के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, CEC के इस्तीफे की मांग
अमरोहाः MLA महबूब अली के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, CEC के इस्तीफे की मांग
यूपी चुनाव पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, '...तो हमारी पार्टी तैयार है'
यूपी चुनाव पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, '...तो हमारी पार्टी तैयार है'
उत्तराखंड: पूर्व CM हरीश रावत से कांग्रेस नेतृत्व नाराज, कहा- 'पार्टी को बिना बताए...'
उत्तराखंड: पूर्व CM हरीश रावत से कांग्रेस नेतृत्व नाराज, कहा- 'पार्टी को बिना बताए...'

वीडियोज

Mad Sandhu Murder Case: इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या | ABP News
UP Politics | UP Chunaav 2027: गठबंधन में 'दरार'...27 में कैसे बेड़ापार?। Akhilesh Yadav | Congress
UP Election 2027 | Seedha Sawal: यूपी में चुनाव...'PDA' पर तनाव! | Akhilesh Yadav | BJP | Congress
UP Politics: यूपी में बंटेंगे तो कटेंगे vs जुटेंगे तो जीतेंगे! । UP Election 2027 | Akhilesh | Rahul
Smit Machchhar: Gaza-Palestine पर मुखर Gandhi परिवार कैप्टन स्मित पर क्यों खामोश? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SC के जस्टिस भुइयां का SIR पर बड़ा बयान, '...तो ऐसी प्रक्रिया मनमानी है'
SC के जस्टिस भुइयां का SIR पर बड़ा बयान, '...तो ऐसी प्रक्रिया मनमानी है'
संसदीय समिति: सांसद रवि किशन को फिर मिली बड़ी जिम्मेदारी, बोले- 'प्रभावी ढंग से...'
संसदीय समिति: सांसद रवि किशन को फिर मिली बड़ी जिम्मेदारी, बोले- 'प्रभावी ढंग से...'
चिराग पासवान का चौंकाने वाला बयान, 'अगर संदेह है तो चुनाव आयोग को SIR...'
चिराग पासवान का चौंकाने वाला बयान, 'अगर संदेह है तो चुनाव आयोग को SIR...'
6,6,6,6,6... WCL में एबी डिविलियर्स ने की छक्के-चौकों की बरसात, 39 गेंदों में बनाए 70 रन
6,6,6,6,6... WCL में एबी डिविलियर्स ने की छक्के-चौकों की बरसात, 39 गेंदों में बनाए 70 रन
'दृश्यम 3' इंडिया में 150 करोड़ के पार, बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट वीकेंड ओपनर, 9 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड्स
'दृश्यम 3' ने तोड़े 9 फिल्मों के रिकॉर्ड्स, बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट वीकेंड ओपनर फिल्म
बिहार बाढ़ पर राहुल गांधी का BJP पर हमला, कहा - 'डबल इंजन सरकार बताए...'
'17 साल में स्थायी समाधान क्यों नहीं', बिहार बाढ़ पर राहुल गांधी का BJP पर हमला
हेयर ट्रांसप्लांट का कर रहे हैं विचार? जानिए क्या हैं इसके साइड इफेक्ट्स
हेयर ट्रांसप्लांट का कर रहे हैं विचार? जानिए क्या हैं इसके साइड इफेक्ट्स
प्रेस कार्ड और PIB कार्ड में क्या है अंतर? किसका कहां होता है इस्तेमाल
प्रेस कार्ड और PIB कार्ड में क्या है अंतर? किसका कहां होता है इस्तेमाल
Embed widget