एक्सप्लोरर

Ghazipur News: 7 दिन पहले बनाई गई थी सड़क, ग्रामीणों ने ठोकर मारकर उखाड़ी, मरम्मत के बाद भी नहीं कोई बदलाव

Ghazipur Roads: इससे पहले भी जखनिया के विधायक ने अपने क्षेत्र की एक सड़क के घटिया निर्माण की पोल खोली थी और इसका वीडियो वायरल किया था, जिसके बाद उस मामले में कार्रवाई की गई थी.

Ghazipur News: यूपी में जीरो टॉलरेंस की बात हर कहीं की जा रही है, लेकिन भ्रष्टाचार चारों तरफ दिख रहा है. ऐसा ही एक मामला बिरनो ब्लॉक के अंतर्गत बनाई गई एक सड़क में देखने को मिला, जिसमें ग्रामीणों की एक ठोकर से सड़क उखड़ कर अपनी गुणवत्ता की कहानी बयां कर रही थी. हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद विभागीय अधिकारियों ने आनन-फानन में सड़क को रातों रात सही करने का प्रयास किया, फिर भी इस सड़क की गुणवत्ता पर कोई फर्क नहीं पड़ा है.

दरअसल, यह पूरा मामला गाजीपुर में पीडब्ल्यूडी विभाग के प्रांतीय खंड के द्वारा निर्माण कराई जा रही सड़क का है, जो करीब 1 हफ्ता पहले सेनो बांध से गोपालपुर, बल्लीपुर होते हुए चक कपिल तक लगभग 4 किलोमीटर की सड़क बनाई गई थी और 1 दिन पहले ही इस सड़क की पोल स्थानीय लोगों ने खोल दी, जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है. ग्रामीणों की ठोकर से ही सड़क उखड़ने लगी. 

मरम्मत के बाद भी सड़क में नहीं आया बदलाव
इस बात की जानकारी जब विभागीय अधिकारियों को हुई तो उन लोगों ने आनन-फानन में इस सड़क की फिर से रातों-रात मरम्मत करना शुरू कर दिया, लेकिन इसके बावजूद भी सड़क खराब ही दिख रही थी. वहीं ग्रामीणों में दहशत का आलम यह था कि इस सड़क की गुणवत्ता को लेकर कोई भी ग्रामीण कुछ बोलने को तैयार नहीं था, जब कुछ लोगों से बात करने का प्रयास किया गया तो लोगों ने बताया कि यह सड़क मानकविहीन बनी हुई है. ऐसे में यदि बरसात हो जाए तो यह सड़क कहां चली जाएगी पता भी नहीं चलेगा.

बता दें कि घटिया सड़क निर्माण का यह कोई नया मामला नहीं है बल्कि इससे पहले भी जखनिया के विधायक ने अपने क्षेत्र की एक सड़क यह घटिया निर्माण की पोल खोलते हुए सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल किया था, जिसके बाद जिलाधिकारी ने उस मामले में कार्रवाई करते हुए ठेकेदार के ऊपर मुकदमा भी दर्ज कराया था. प्रांतीय खंड के अधिकारी शिशुपाल बौद्ध ने कहा कि इस सड़क पर निर्माण के बाद कोई वाहन चल गया था जिसकी वजह से यह सड़क खराब हो गई थी और जानकारी होने पर सड़क की मरम्मत करा दी गई है.

यह भी पढ़ें:-

Rampur News: आजम खान का छलका दर्द, खुद पर हो रही कार्रवाई को लेकर उठाए सवाल, लोगों से की भावुक अपील 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोंडा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही घाघरा नदी, तेज बहाव के कारण तटों का हो रहा कटान
गोंडा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही घाघरा नदी, तेज बहाव के कारण तटों का हो रहा कटान
NEET मामले पर PM मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट का ऐलान तो सीएम योगी बोले- 'अब पेपर लीक माफिया...'
NEET मामले पर PM मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट का ऐलान तो सीएम योगी बोले- 'अब पेपर लीक माफिया...'
यूपी का सबसे महंगा प्रोजेक्ट होगा विंध्य एक्सप्रेसवे, सीएम योगी ने दी मंजूरी, प्रति किमी इतने करोड़ होगी लागत
यूपी का सबसे महंगा प्रोजेक्ट होगा विंध्य एक्सप्रेसवे, सीएम योगी ने दी मंजूरी, प्रति किमी इतने करोड़ होगी लागत
मुजफ्फरनगर: 10 चोरी के आरोप में चौथी की छात्रा ने की आत्महत्या, शिक्षक पर लगाए पिटाई के आरोप
मुजफ्फरनगर: 10 चोरी के आरोप में चौथी की छात्रा ने की आत्महत्या, शिक्षक पर लगाए पिटाई के आरोप

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
Embed widget