एक्सप्लोरर

Ghaziabad: लाइव सुसाइड करने वाला था युवक, अमेरिका से फेसबुक ने ऐसे बचाई जान

Facebook News: यूपी पुलिस ने मेटा कंपनी से पिछले साल मार्च में यह करार किया था कि फेसबुक या इंस्टाग्राम पर किसी व्यक्ति की आत्महत्या संबंधित पोस्ट दिखे, तो तुरंत पुलिस को अलर्ट किया जाए.

Ghaziabad News: गाजियाबाद (Ghaziabad) में एक फेसबुक (Facebook) अलर्ट ने युवक की जान बचा ली. यहां अभय शुक्ला नाम का युवक इंस्टाग्राम लाइव में सुसाइड करने की तैयारी कर रहा था. अमेरिका के कैलिफोर्निया में फेसबुक और इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी मेटा हेडक्वार्टर में जैसे ही उसका वीडियो दिखाई दिया, टीम ने यूपी पुलिस को अलर्ट भेजा. मोबाइल लोकेशन ट्रैक कर पुलिस ने युवक को बचा लिया. पूरे मामले में खास बात यह है कि अलर्ट भेजने से लेकर पुलिस के पहुंचने में महज 13 मिनट का समय लगा. करीब 6 घंटे तक युवक की काउंसिलिंग की गई और जब परिवार आ गया, युवक को उनके पास सुपुर्द किया गया.

उत्तर प्रदेश पुलिस ने मेटा कंपनी से पिछले साल मार्च में यह करार किया था कि फेसबुक या इंस्टाग्राम पर किसी व्यक्ति की आत्महत्या संबंधित पोस्ट दिखे, तो तुरंत पुलिस को अलर्ट किया जाए. अभय शुक्ला ने सुसाइड करने के लिए कमरे के सीलिंग फैन में फंदा लगाया था, इसे देखने के बाद मेटा ने पुलिस को अलर्ट भेजा था. मंगलवार रात 9.57 बजे अभय शुक्ला इंस्टाग्राम पर लाइव आकर फांसी का फंदा बनाने लगा. वीडियो देखकर इंस्टाग्राम-फेसबुक के हेडक्वार्टर ने उत्तर प्रदेश पुलिस के सोशल मीडिया सेंटर को ईमेल अलर्ट भेजा. इस ईमेल में अभय का रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर भी लिखा हुआ था. पुलिस ने तुरंत नंबर को सर्विलांस पर लिया, तो लोकेशन गाजियाबाद की निकली.

पूरे प्रोसेस में महज 13 मिनट ही लगे
सोशल मीडिया सेंटर ने यह अलर्ट गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट को ट्रांसफर किया. वहां से विजयनगर थाना पुलिस को मैसेज दिया गया. इसके बाद पुलिस ने अभय को फांसी लगाने से पहले ही बचा लिया. अमेरिका से गाजियाबाद तक मैसेज के बाद पुलिस पहुंचने तक के प्रोसेस में महज 13 मिनट ही लगे. इसी वजह से युवक की जान बच पाई. अभय शुक्ला (23) कन्नौज का रहने वाला है. अभी वह गाजियाबाद के विजयनगर एस ब्लॉक में रहता है. वह गुरुग्राम की कैशिफाई कंपनी में जॉब करता था, जो पुराने मोबाइल सेल-परचेज का काम करती है.

UP MLC Election Results 2023: नतीजों से पहले डिप्टी CM ब्रजेश पाठक का बड़ा दावा, कहा- इतनी सीटें जीतेंगे

अभय डीलरों से पुराने फोन लेकर कंपनी को देता था. कंपनी फोन ठीक करके मार्केट में अच्छे रेट पर बेच देती थी. अभय को हर मोबाइल पर 20 प्रतिशत कमीशन मिलता था. अभय को इसमें फायदा हुआ, तो कुछ महीने जॉब छोड़कर वह निजी तौर पर यह काम करने लगा, लेकिन कुछ समय बाद अभय को काम में नुकसान होने लगा. इसकी भरपाई के लिए उसने अपनी मां से 90 हजार रुपए उधार लिए. मां ने यह रकम अभय की बहन की शादी के लिए रखी हुई थी. जब यह रकम भी डूब गई तो अभय निराश हो गया और आत्महत्या करने पहुंच गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव से मुलाकात में किन मुद्दों पर हुई बात? संजय सिंह ने बताया
अखिलेश यादव से मुलाकात में किन मुद्दों पर हुई बात? संजय सिंह ने बताया
यूपी: चीनी के बढ़े दाम पर BJP के सहयोगी दल की हुंकार, आंदोलन का ऐलान
यूपी: चीनी के बढ़े दाम पर BJP के सहयोगी दल की हुंकार, आंदोलन का ऐलान
'कोई माई का लाल...', काशी- मथुरा का जिक्र कर महंत राजू दास का बड़ा बयान
'कोई माई का लाल...', काशी- मथुरा का जिक्र कर महंत राजू दास का बड़ा बयान
'अकेले हो गए है...' संजय सिंह से मुलाकात पर BJP ने अखिलेश यादव को घेरा
'अकेले हो गए है...' संजय सिंह से मुलाकात पर BJP ने अखिलेश यादव को घेरा

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
'कोई माई का लाल...', काशी- मथुरा का जिक्र कर महंत राजू दास का बड़ा बयान
'कोई माई का लाल...', काशी- मथुरा का जिक्र कर महंत राजू दास का बड़ा बयान
'भारत माता और झंडा देश के विधाता नहीं...', 'जन गण मन' विवाद पर बोले मुकेश खन्ना
'भारत माता और झंडा देश के विधाता नहीं...', 'जन गण मन' विवाद पर बोले मुकेश खन्ना
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
Embed widget