एक्सप्लोरर

Ghaziabad Fire: इंदिरापुरम के आदित्य मॉल में लगी आग, चल रहा था मूवी शो, 500 से ज्यादा लोग थे मौजूद

Indirapuram Aditya Mall Fire: इंदिरापुरम में स्थित आदित्य मॉल के सिनेमा हॉल के पास वाली लिफ्ट शाफ्ट में शॉर्ट सर्किट से आग लगी. जिसके बाद पूरा मॉल और थिएटर आग के धुएं से भर गया.

Ghaziabad Fire: गाजियाबाद के इंदिरापुरम के आदित्य मॉल में सोमवार (13 नवंबर) की शाम को आग लगने से हड़कंप मच गया. मॉल में मल्टीप्लेक्स के पास वाली सॉफ्ट में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके बाद मॉल के बड़े हिस्से में धुआं फैल गया. अंदर से सुरक्षाकर्मियों ने सभी को बाहर निकाला और फायर सेफ्टी सिस्टम से आग बुझाई. मौके पर दमकल की दो गाड़ी पहुंची, लेकिन तब तक आग बुझ चुकी थी. जिस वक्त यह घटना हुई उस वक्त मॉल में काफी भीड़ थी और लोग खरीदारी कर रहे थे.

गनीमत यह रही कि जिस तरफ आग लगी वह मल्टीप्लेक्स की तरफ का इलाका था. आग लगने का कारण मॉल की सॉफ्ट में शॉट सर्किट बताया जा रहा है. मॉल प्रबंधन का कहना है आग को बुझा दिया गया है. फायर अधिकारियों का कहना है कि आग को तो बुझा दिया गया है, लेकिन अभी भी मॉल के एक बड़े हिस्से में धुंआ भरा हुआ है. अंदर से सभी को बाहर निकाला गया है और अंदर एंट्री बंद कर दी गई है. 

मल्टीप्लेक्स में चल रहा था मूवी का शो

इंदिरापुरम के आदित्य मॉल में आग लगने की घटना लगभग शाम सात बजे सामने आई. उस वक्त मल्टीप्लेक्स में मूवी का शो चल रहा था और मॉल में स्टाफ के अलावा त्योहार होने के कारण बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. हालांकि, गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ. 

लिफ्ट में भी फंस गए थे लोग

आग मॉल के इलेक्ट्रिकल पैनल में लगी थी, जिससे पूरे मॉल में धुआं फैल गया. मॉल के ऑडिटोरियम में उस वक्त 500 से अधिक लोग मौजूद थे और एक ही परिवार के पांच लोग मॉल के लिफ्ट में भी फंस गए थे. वहीं, 150 से अधिक मॉल स्टाफ सदस्य साइट पर थे. लिफ्ट में फंसे लोगों को शीशा तोड़कर सुरक्षित बाहर निकाला गया. किसी भी तरह की अफरा-तफरी से बचने के लिए थिएटर में चल रहे मूवी शो को तीन बार रोका गया.

ये भी पढ़ें- 

UP Politics: सपा-कांग्रेस की तकरार पर बोले केशव मौर्य, 'I.N.D.I.A गठबंधन चुनाव से पहले ही...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंकिता भंडारी केस: लोकभवन के बाहर धरना, कांग्रेस नेता किए गए डिटेन
अंकिता भंडारी केस: लोकभवन के बाहर धरना, कांग्रेस नेता किए गए डिटेन
गोरखपुर में जमीन विवाद में हत्या, चचेरे भाई की गोली से युवक की मौत
गोरखपुर में जमीन विवाद में हत्या, चचेरे भाई की गोली से युवक की मौत
CM योगी का ऐलान, सफाईकर्मियों को मिलेगा 16 हजार मानदेय
CM योगी का ऐलान, सफाईकर्मियों को मिलेगा 16 हजार मानदेय
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: पैसा कहां से आया, कहां गया और आम आदमी को क्या मिला?
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: जानिए सरकारी खजाने में पैसा कहां से आया, कहां गया
Embed widget