एक्सप्लोरर

Bullet Rani News: गाजियाबाद में गिरफ्तार हुई 'बुलेट रानी', लेकिन इस बार स्‍टंट नहीं है वजह, जानें पूरा मामला

Ghaziabad News: बुलेट रानी शिवांगी डबास (Shivangi Dabas) को मधुबन बापूधाम में पुलिस ने गिरफ्तार किया है. शिवांगी पर आरोप है कि उन्होंने महिला सिपाही से अभद्रता की है.

Shivangi Dabas Arrested: अक्सर बुलेट पर स्टंट करते हुए नजर आने वाली सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर शिवांगी डबास (Shivangi Dabas) यानि बुलेट रानी (Bullet Rani) एक बार फिर चर्चा में बनी हुई है. दरअसल इस बार शिवांगी डबास अपने स्टंट को लेकर नहीं बल्कि महिला सिपाही से मारपीट करने को लेकर सुर्खियों में है. शिवांगी डबास को पुलिस ने मधुबन बापूधाम (Madhuban Bapudham) में गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि शिवांगी ने अपनी कार से एक महिला कॉन्‍स्‍टेबल की स्कूटी में टक्कर मार दी और उसके बाद सिपाही से मारपीट भी करनी लगी.

बुलेट रानी ने की महिला सिपाही से अभद्रता

इस मामले में महिला सिपाही ज्योति शर्मा ने शिवांगी डबास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है. उन्होंने बताया कि जब वो ड्यूटी कर अपने सहकर्मी के साथ घर लौट रही थी तो एक तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी. वहीं जब ज्योति शर्मा ने कार में बैठी शिवांगी का विरोध किया तो वो अभद्रता करने लगी और धमकी देने लगी कि जानते नहीं हो मैं कौन हूं. इसपर महिला सिपाही ने कहा कि तुम कोई भी लेकिन ऐसे ड्राईविंग नहीं कर सकती. इसपर शिवांगी अपना आपा खो बैठी और महिला सिपाही से मारपीट करने लगी. वहीं महिला सिपाही ने पूरी जानकारी थाने में दी और मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शिवांगी को गिरफ्तार कर लिया.

UP News: मथुरा रेलवे स्टेशन से चोरी हुआ बच्चा बीजेपी पार्षद के घर से मिला, अखिलेश यादव ने कसा तंज

पुलिस ने किया गिरफ्तार

वहीं मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र के थाना अध्यक्ष मुनेश कुमार ने बताया कि इस पूरी घटना का वीडियो हमारे पास है. जिसकी जांच करने के बाद ही रिपोर्ट दर्ज की गई है और शिवांगी को नियमों के तहत ही गिरफ्तार किया गया है. वहीं एएसपी आकाश पटेल ने बताया कि शिवांगी ने महिला सिपाही से मारपीट और अभद्रता की है और इसी को लेकर उन्हें गिरफ्तार किया गया है.

बताते चलें कि सोशल मीडिया पर बुलेट पर स्टंट करने के लिए फेमस शिवांगी डबास गाजियाबाद की रहने वाली है. यूट्यूब पर शिवांगी के लाखों फॉलोवर्स भी हैं.

यूपी सरकार में पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने दिया इस्तीफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP में शामिल हुए 3 बागी विधायकों पर बरसे सपा नेता, बोले- '2027 में हारेंगे'
BJP में शामिल हुए 3 बागी विधायकों पर बरसे सपा नेता, बोले- '2027 में हारेंगे'
मुस्कान-साहिल की फांसी की सजा पर सौरभ की मां का बयान, इन्हें कहा धन्यवाद
मुस्कान-साहिल की फांसी की सजा पर सौरभ की मां का बयान, इन्हें कहा धन्यवाद
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में फिर दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, राजधानी से आजमगढ़ तक IAS अफसरों के ट्रांसफर
यूपी में फिर दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, राजधानी से आजमगढ़ तक IAS अफसरों के ट्रांसफर

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
कोहली के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने से अभिषेक शर्मा एक कदम दूर, बनाने हैं इतने रन
कोहली के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने से अभिषेक शर्मा एक कदम दूर, बनाने हैं इतने रन
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
Embed widget