एक्सप्लोरर

दो हफ्ते बाद फिर डूबने लगा है प्रयागराज, गंगा -यमुना की बाढ़ ने शुरू की तबाही

प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ने से निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा काफी बढ़ गया है। संगम इलाके की बात की जाये तो जहां वाहन चलते थे वहां नाव चल रही है। इन इलाकों में रहनेवालों के लिये परेशानियां बढ़ गई हैं।

प्रयागराज, मोहम्मद मोइन। कुंभ नगरी प्रयागराज में गंगा और यमुना नदियों का जलस्तर एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है। दोनों नदियां अभी खतरे के निशान से तकरीबन ढाई मीटर नीचे है, लेकिन इनमे आई बाढ़ ने अभी से तबाही मचानी शुरू कर दी है। निचले इलाकों में पानी भरने लगा है और लोग घर- बार छोड़कर सुरक्षित जगहों पर जाने लगे हैं। तेजी से पानी बढ़ने के बाद प्रशासन ने एक बार फिर अलर्ट जारी कर दिया है। निचले इलाके खाली कराए जा रहे हैं।

दो हफ्ते बाद फिर डूबने लगा है प्रयागराज, गंगा -यमुना की बाढ़ ने शुरू की तबाही

सबसे ज्यादा दिक्कत संगम आने वाले श्रद्धालुओं को हो रही है। संगम जाने वाले सभी रास्ते बाढ़ के पानी में डूब गए हैं और करीब एक किलोमीटर तक सड़क पर पानी भर गया है। जिन सड़कों पर तीन दिन पहले वाहन फर्राटा भरते थे, आज वहां नावें चल रही हैं। तमाम लोगों के मकानों व दुकानों में बाढ़ का पानी भर गया है। विश्व प्रसिद्द हनुमान मंदिर परिसर में भी पानी घुस गया है। आज रात तक पूरा मंदिर बाढ़ के पानी की चपेट में आ सकता है।

प्रशासन ने बाढ़ से निपटने के लिए तमाम एहतियाती कदम उठाए जाने के दावे किये हैं। सौ के करीब बाढ़ चौकियां बनाई गई हैं। इसके अलावा कई फ्लड रिलीफ कैंप खोले गए हैं। कंट्रोल रूम शुरू कर दो नंबर जारी किये गए हैं। इसके अलावा एनडीआरएफ की टीम को यहां बुलाकर अलर्ट पर रखा गया है। हालांकि बाढ़ के हालात को देखते हुए सरकारी इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं। कहा यह भी जा सकता है कि सरकारी अमला कागजों पर ज्यादा और हकीकत में कम सक्रिय नज़र आ रहा है। दोनों नदियों के जलस्तर में अभी दो से तीन दिन और बढ़ोत्तरी की आशंका है। ऐसे में आने वाले दिनों में लोगों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget