एक्सप्लोरर

दो जेलों में तीन दिनों में चार कैदियों की मौत, प्रशासन में मचा हड़कंप

जेल प्रशासन ने इस बात की जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि मौतें 'उम्र से संबंधित बीमारियों' के कारण हुई हैं। चारों कैदियों के शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद उन्हें उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

बरेली, एबीपी गंगा। उत्तर प्रदेश में 72 घंटों के भीतर यहां की दो जेलों में अलग-अलग मामलों के लिए सजा काट रहे चार कैदियों की मौत हो गई। जेल प्रशासन ने इस बात की जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि मौतें 'उम्र से संबंधित बीमारियों' के कारण हुई हैं। चारों कैदियों के शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद उन्हें उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया है। कैदियों में से एक 74 वर्षीय रामचंद्र ने 2001 में पांच लोगों की हत्या कर दी थी, जिसके चलते वह सेंट्रल जेल में सजा काट रहा था। 8 फरवरी को उसकी हालत बिगड़ने के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जेलर ने डॉक्टरों के हवाले से कहा कि रामचंद्र की मौत हृदय संबंधित रोग के कारण हुई। इसी तरह 8 फरवरी को ही हत्या के मामले में सजा काट रहे 58 वर्षीय राम अवतार की जिला जेल में हालत बिगड़ गई, उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। उसने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसी प्रकार आजीवन कारावास की सजा काट रहे अन्य कैदी 87 वर्षीय हरद्वारी की भी जिला अस्पताल में मौत हो गई। हाइपर टेंशन के कारण उसकी मौत हो गई। जिला जेल में चौथा कैदी 35 वर्षीय रजनीश ने सीने में दर्द की शिकायत की और कुछ समय बाद ही उसकी मौत हो गई। जिला मजिस्ट्रेट नीतीश कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शैलेश कुमार पांडे ने स्थिति का जायजा लेने के लिए सेंट्रल और जिला जेलों का दौरा किया और साथ ही इस बात को सुनिश्चित किया कि कैदियों को जेल मैनुअल के तहत वे सभी सुविधाएं मिल रही हैं या नहीं, जिनके वे हकदार हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget