एक्सप्लोरर

सेना के निशानवाले बक्सों में करता था गांजे का सप्लाई, 30 लाख का 200 किलो गांजा समेत पूर्व सैनिक गिरफ्तार

एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया की दौराला पुलिस ने उड़ीसा के गंजाम जिला निवासी बाबूजी साहू और मुरादाबाद के प्रकाश नगर लाइनपार निवासी योगेश कुमार को गिरफ्तार किया है।

मेरठ, एबीपी गंगा। मेरठ पुलिस ने एक पूर्व सैनिक सहित दो आरोपियों को लगभग 30 लाख के गांजा समेत गिरफ्तार किया है। पूर्व सैनिक ने अपने ही देश में सेना को शर्मसार करने का काम किया है। दौराला पुलिस ने एक ऐसे पूर्व सैनिक को गिरफ्तार किया है जो सेना का निशान बने सूटकेस और बक्सों में उड़ीसा से गांजा लाकर देश के विभिन्न राज्यों में सप्लाई करता था। आरोपी को एक साथी सहित दबोचते हुए पुलिस ने उसके पास से 200 किलो गांजा बरामद किया है। आरोपियों से बरामद गांजे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 30 लाख बताई जा रही है।

एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया की दौराला पुलिस ने उड़ीसा के गंजाम जिला निवासी बाबूजी साहू और मुरादाबाद के प्रकाश नगर लाइनपार निवासी योगेश कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास सेना के चिन्ह बने बक्से, सूटकेस और बिस्तर बंद की तलाशी लेने पर उसमें 200 किलो गांजा बरामद होने के बाद पुलिस की भी आंखें फटी रह गईं। पूछताछ के दौरान आरोपी बाबूजी साहू ने बताया कि वह भारतीय सेना में कार्यरत था।

16 साल देश की सेवा करके रिटायर होने के बाद पिछले 9 वर्षों से वह गांजे की सप्लाई में जुटा था। वह उड़ीसा से गांजा लाकर देश के कई हिस्सों में सप्लाई करता था। गांजे को सेना का निशान बने बक्सों आदि में ले जाने के कारण हर कोई उसे सैनिक समझकर उस पर शक भी नहीं करता था। एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि आरोपी बाबूजी साहू गांजे की तस्करी के मामले में एक बार पहले भी दिल्ली से जेल जा चुका है। बताते चलें कि मेरठ जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी को लेकर यह अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी मानी जा रही है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।

एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने इसको 200 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है जिसकी अंतर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 30 लाख रुपए बताई जाती हैष पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है कुछ अन्य लोग भी पुलिस के रडार पर आए हैं। जिनको पुलिस जल्दी गिरफ्तार कर लेगी। पुलिस को भी जानकारी मिली है, 2005 तक यह लड़का आर्मी में तैनात था 2005 में इस धंधे को शुरू किया तब से यह इसी तरह के काम करता चला रहा है। इससे पहले भी एक बार जेल जा चुका है। दिल्ली में इसके पास से 40 किलो ग्राम गांजा बरामद हुआ था इस बार 200 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। पुलिस संबंधित धाराओं में एफआईआर करके उसको जेल भेज रही है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बस्ती में दरोगा की मौत का खुला राज! हनीट्रैप गैंग के 3 आरोपी गिरफ्तार
बस्ती में दरोगा की मौत का खुला राज! हनीट्रैप गैंग के 3 आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ में 2 साल बाद जिंदा लौटी 28 साल की शिवानी, पुलिस भी हैरान
लखनऊ में 2 साल बाद जिंदा लौटी 28 साल की शिवानी, पुलिस भी हैरान
मायावती भतीजे आकाश आनंद को फिर देंगी सजा? इस कदम से मिले संकेत
मायावती भतीजे आकाश आनंद को फिर देंगी सजा? इस कदम से मिले संकेत
महोबा में बड़ा हादसा, पानी से भरे गड्ढे में डूबे 3 मासूम; गांव में मचा कोहराम
महोबा में बड़ा हादसा, पानी से भरे गड्ढे में डूबे 3 मासूम; गांव में मचा कोहराम

वीडियोज

Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: मलबा हटाने में जुटी JCB...हादसे से दहली दिल्ली!
Moti Bagh Building Collapse | Sansani: दिल्ली के 'कातिल सिस्टम' का कहर ! | Delhi Hostel
Delhi Building Collapse | Sandeep Chaudhary: दिल्ली हादसे ने खोली लापरवाह सिस्टम की पोल? | BJP
Moti Bagh Building Collapse: कैसे हुआ दिल्ली हादसा? चश्मदीदों ने खोले राज, कंपा देगी सच्चाई!
Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: दिल्ली में 'मौत का हॉस्टल'..जिम्मेदार कौन? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेरिस में बना हिंदू मंदिर, उद्घाटन के बाद बोले पीएम मोदी- 'आने वाले वक्त में...'
पेरिस में बना हिंदू मंदिर, उद्घाटन के बाद बोले पीएम मोदी- 'आने वाले वक्त में...'
मायावती भतीजे आकाश आनंद को फिर देंगी सजा? इस कदम से मिले संकेत
मायावती भतीजे आकाश आनंद को फिर देंगी सजा? इस कदम से मिले संकेत
एडल्ट कंटेंट से 30 हजार ड्रोन खरीदेगा यूक्रेन! ला रहा नया कानून
एडल्ट कंटेंट से 30 हजार ड्रोन खरीदेगा यूक्रेन! ला रहा नया कानून
इवेंट में दोनों बहुओं श्लोका और राधिका पर भारी पड़ीं नीता अंबानी, रेड साड़ी मे लगीं बला की खूबसूरत
इवेंट में दोनों बहुओं से ज्यादा खूबसूरत लगीं नीता अंबानी, रेड साड़ी में बिखेरा जलवा
ऑस्ट्रेलिया ने किया दक्षिण अफ्रीका टूर के लिए टेस्ट टीम का एलान किया
ऑस्ट्रेलिया ने किया दक्षिण अफ्रीका टूर के लिए टेस्ट टीम का एलान किया
PAK बॉर्डर के नजदीक क्या हो रहा, गुस्से में आए ओवैसी, बोले- 'मुसलमानों के...'
PAK बॉर्डर के नजदीक क्या हो रहा, गुस्से में आए ओवैसी, बोले- 'मुसलमानों के...'
'स्वतंत्र भारद्वाज पर क्यों लगाए POSCO और SC-ST एक्ट', बिहार में उसके गांव में आक्रोश
'स्वतंत्र भारद्वाज पर क्यों लगाए POSCO और SC-ST एक्ट', बिहार में उसके गांव में आक्रोश
BRICS Summit से पहले दिल्ली के होटल फुल, एक रात का किराया पहुंचा 14 लाख!
BRICS Summit से पहले दिल्ली के होटल फुल, एक रात का किराया पहुंचा 14 लाख!
Embed widget