एक्सप्लोरर

बांदा में बाढ़ से हालात हुये खराब, 50 से ज्यादा गांव जलमग्न, मदद न मिलने पर भड़के लोग

बांदा में केन नदी ने विकराल रूप धारण कर लिया है। हालात काफी खराब होते जा रहे हैं। यही नहीं तकरीबन पचास गांव में स्थिति बहुत खराब है। लोग जिला प्रशासन पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं

बांदा,एबीपी गंगा। बांदा में यमुना और केन के रौद्र रूप धारण कर लेने के बाद लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से दो मीटर ऊपर बह रहा है तो केन नदी भी खतरे के निशान पर पहुंच चुकी है। जिसके चलते जिले के पचास गांव पानी से घिर चुके हैं। कई घर और स्कूल तो पूरी तरह से जलमग्न हो चुके हैं, जिसके चलते लोगों ने गांव के बाहर ऊंचे टीलों पर तंबू बना कर डेरा डाल दिया है। लोग प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने भी आज कुछ बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण कर हालातों का जायजा लिया।

पैलानी तहसील के शंकर पुरवा गांव जहां करीब 50 परिवार रहते हैं। इस गांव को चारों तरफ से केन नदी के पानी ने घेर लिया है और अब पानी लोगों के घरों में घुस रहा है। लिहाजा डरे हुए लोग ऊंचे टीलों पर पन्नी के सहारे तंबू बना करके रह रहे हैं। लोगों का आरोप है यहां अभी तक किसी भी प्रकार की सरकारी मदद नहीं पहुंची। इसी तरह पैलानी तहसील के सिंघन कला गुर गवा सहित दर्जन भर गांव बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं यमुना का जलस्तर अभी आगे 24 घंटे बढ़ने के आसार हैं जिसके चलते बांदा जिले के बड़े इलाके चिल्ला, पैलानी, खपटिहा कला से जुड़े करीब 50 गांव में बाढ़ का संकट मंडरा रहा है। लगातार यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है जिसकी वजह से अभी राहत मिलने के भी कोई आसार नहीं है।

बाढ़ की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने भी आज जनपद के कुछ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो का स्थलीय निरीक्षण कर हालातों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने कहा कि नदी के किनारे के गांव पानी से घिर गए हैं पानी बढ़ रहा है जिसके चलते कुछ गांव बाढ़ की चपेट में हैं। राहत टीमें बना कर प्रभावित क्षेत्रों की निगरानी की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि बाढ़ की वजह से लोगों का जो भी नुकसान हुआ है। उसका मूल्यांकन करा कर दो दिनों के भीतर मुआवजा दिया जायेगा।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महिला सुरक्षा की आवाज बनें...' शारदीय नवरात्रि पर सीएम योगी की पाती
'महिला सुरक्षा की आवाज बनें...' शारदीय नवरात्रि पर सीएम योगी की पाती
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपीः किसानों की मदद को आगे आई योगी सरकार, आंधी-तूफान से गिरे पेड़ों को लेकर निर्देश
यूपीः किसानों की मदद को आगे आई योगी सरकार, आंधी-तूफान से गिरे पेड़ों को लेकर निर्देश
मुरादाबादः गांव की दहलीज लांघकर पहनी 'वर्दी', अब बेटियों की ढाल बनीं SI समीक्षा ठाकुर
मुरादाबादः गांव की दहलीज लांघकर पहनी 'वर्दी', अब बेटियों की ढाल बनीं SI समीक्षा ठाकुर

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Embed widget