एक्सप्लोरर

प्रयागराज में बाढ़ का कहर, हजारों लोग घरों में कैद, सरकारी इंतजाम नाकाफी

प्रयागराज में गंगा और यमुना नदियों ने कहर बरपा रखा है। बाढ़ की वजह से कई इलाकों में पानी भर गया है। बच्चे घुटने भर से ज्यादा पानी में जान जोखिम में डालकर स्कूल आने को मजबूर हैं।

प्रयागराज, एबीपी गंगा। संगम नगरी प्रयागराज में बाढ़ अब विकराल रूप लेती जा रही है। बाढ़ का पानी तमाम मोहल्लों व गांवों में घुसने से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहां कई सड़कें और रास्ते भी बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। बाढ़ का पानी भरने से तमाम इलाकों का संपर्क बाकी जगहों से कट गया है। जिन सड़कों पर चार दिन पहले कार व बाइक तेजी से फर्राटा भरते थे, अब वहां नाव चल रही है।

कई गांवों का संपर्क बाकी जगहों से कट गया है। बिजली व पानी की सप्लाई ठप होने के बाद लोग या तो नाव के सहारे बाहर आ रहे हैं या फिर कई फिट जमा पानी में जिंदगी को दांव पर लगाकर बाहर निकलते हैं। तमाम जगहों पर स्कूली बच्चे घुटने भर से ज्यादा पानी में जान जोखिम में डालकर स्कूल आने को मजबूर हैं। प्रयागराज में प्रशासनिक इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं। अभी तक कहीं भी राहत सामाग्री नहीं बांटी गई है। हालांकि बचाव के इंतजाम संतोषजनक हैं।

प्रयागराज में बाढ़ का कहर, हजारों लोग घरों में कैद, सरकारी इंतजाम नाकाफी

गंगापार इलाके की फूलपुर तहसील में गंगा नदी का पानी अब सड़कों पर बह रहा है। हजारों घरों में पानी घुस गया है। ऊंचे ऊंचे पेड़ बाढ़ के पानी में समा गए हैं। तकरीबन पचास गांवों में जनजीवन बेहाल है। प्रशासन ने नाव चलवाकर लोगों के बाहर निकलने का इंतजाम तो कर दिया है, लेकिन बाकी इंतजाम नदारत हैं।

प्रयागराज में बाढ़ का कहर, हजारों लोग घरों में कैद, सरकारी इंतजाम नाकाफी

प्रयागराज में गंगा और यमुना दोनों ही नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। दोनों नदियां अब कभी भी खतरे के निशान से ऊपर जा सकती हैं। कई जगह मदद के लिए एनडीआरएफ की टीम भी बुलाई गई है। राहत की बात सिर्फ इतनी है कि दोनों नदियां बुधवार दोपहर से स्थिर हैं और पानी में बढ़ोत्तरी नहीं हो रही है। हालांकि हरियाणा और उत्तराखंड से छोड़ा गया पानी तीन दिन में प्रयागराज पहुंचने पर लोगों की दिक्कतें और बढ़ सकती हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रदर्शन में यूपी पुलिस की भी ड्यूटी, 300 महिला पुलिसकर्मी दिल्ली रवाना
CJP प्रदर्शन में यूपी पुलिस की भी ड्यूटी, 300 महिला पुलिसकर्मी दिल्ली रवाना
‘दिल्ली किसी की बपौती नहीं’, ट्रेन-मेट्रो बंद करने पर बोले संजय सिंह
‘दिल्ली किसी की बपौती नहीं’, ट्रेन-मेट्रो बंद करने पर बोले संजय सिंह
नोएडा में 11 दिन तक धारा 163 लागू, पुलिस ने जारी की गाइडलाइन
नोएडा में 11 दिन तक धारा 163 लागू, पुलिस ने जारी की गाइडलाइन
लखनऊ: होमगार्ड ने पत्नी-बेटी की गला दबा कर की हत्या, खुद पहुंचा थाने
लखनऊ: होमगार्ड ने पत्नी-बेटी की गला दबा कर की हत्या, खुद पहुंचा थाने

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
How To Fix Undercooked Rice: अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
Embed widget